Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुक्त विश्वविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुक्त विश्वविद्यालय या खुला विश्वविद्यालय (Open University) ऐसे विश्वविद्यालय होते हैं जो दूरस्थ शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित किये जाते हैं। ऐसे विश्वविद्यालय भारत, यूके तथा अन्य देशों में कार्य कर रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश/नामांकन की नीति खुली या शिथिल होती है अर्थात विद्यार्थियों को अधिकांश स्नातक स्तर के प्रोग्रामों में प्रवेश देने के लिये उनके पूर्व शैक्षिक योग्यताओं की ज रूरत का बन्धन नहीं लगाया जाता। भारत में 14 खुले विश्वविद्यालय तथा 75 नियमित विश्वविद्यालय और कई अन्य संस्थाएं दूरस्थ अध्ययन कार्यक्रम चलाते हैं। दूरस्थ शिक्षा पद्धत्ति कई श्रेणियों के शिक्षार्थियों, विशेष रूप से (क) देरी से पढ़ाई शुरू करने वालों, (ख) जिन व्यक्तियों के घर के पास उच्चतम शिक्षा साधन नहीं है, (ग) सेवारत व्यक्तियों और (घ) अपनी शैक्षिक योग्यताएं बढ़ाने के इच्छुक व्यक्तियों को लाभ प्रदान कर रही है। खुले विश्वविद्यालय ऐसे लचीले पाठ्यक्रम विकल्प देते हैं, जिन्हें वे प्रवेशार्थी ले सकते हैं जिनके पास कोई औपचारिक योग्यता नहीं है किंतु अपेक्षित आयु (प्रथम डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 18 वर्ष) के हो चुके हैं और लिखित प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। ये पाठ्यक्रम छात्र की सुविधानुसार भी लिए जा सकते हैं। अधिकांश अध्यापन-अध्ययन प्रक्रिया में मुद्रित अध्ययन सामग्री तथा नोडल केंद्रों पर मल्टीमीडिया सुविधा सेट-अप या दूरदर्शन अथवा रेडियो नेटवर्क के माध्यम से अध्यापन शामिल होता है। ये विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, एम.फिल, पी.एच.डी. तथा डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम भी चलाते हैं, जिनमें से अधिकांश पाठ्यक्रम करियर उन्मुखी होते हैं। भारत के मुक्त विश्वविद्यालय 1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110068, भारत, 2. डॉ॰ बी.आर. आंबेडकर खुला विश्वविद्यालय, (बीआरएओयू) हैदराबाद, तेलंगाना (1982) प्रोफेसर जी.राम रेड्डी मार्ग, मार्ग सं. 46, जुबली हिल्स, हैदराबाद-500033, आंध्र प्रदेश, भारत, 3. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वी.एम.ओ.यू.), कोटा, राजस्थान (1987), रावतभाटा रोड, अखेलगढ़, कोटा-324010, राजस्थान 4. नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एन.ओ.यू), पटना, बिहार, (1987), तीसरी मंजिल, बिस्कोमॉन भवन, पश्चिम गांधी मैदान, पटना-800001, बिहार, भारत 5. यशवंतराव चह्नाण महाराष्ट्र खुला विश्वविद्यालय (वाईसीएमओयू), नाशिक, महाराष्ट्र-(1989) ध्यानगंगोत्री, गंगापुर डैम के पास, नाशिक-422222, महाराष्ट्र, भारत 6. मध्य प्रदेश भोज खुला विश्वविद्यालय (एम.पी.बी.ओ.यू.) भोपाल, म.प्र. (1991), आई.टी.आई (गैस राहत) भवन गोविंदपुरा, भोपाल-462023 7. डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर खुला विश्वविद्यालय (बीएओयू), अहमदाबाद, गुजरात (1994), राजकीय, बंगला नं. 9, डफनाला शाही बाग, अहमदाबाद-380003, गुजरात, भारत 8. कर्नाटक राज्य खुला विश्वविद्यालय (के.एस.ओ.यू.) मैसूर, कर्नाटक, (1996) मनसागंगोत्री, मैसूर-570006, कर्नाटक, भारत 9. नेताजी सुभाष खुला विश्वविद्यालय (एन.एस.ओ.यू.), कोलकाता, प.बं. (1997) 1, वुडबर्न पार्क, कोलकाता-700020, पश्चिम बंगाल, भारत 10. उ.प्र. राजश्री टंडन खुला विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू), इलाहाबाद, उ.प्र. (1998), 17, महर्षि दयानंद मार्ग, (थॉर्नहिल रोड), इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत 11. तमिलनाडु खुला विश्वविद्यालय (टी.एन.ओ.यू.), चेन्नै, तमिलनाडु (2002), तकनीकी शिक्षा निदेशालय कैम्पस, ग्विंडी, चेन्नै-600025 12. पंडित सुंदरलाल शर्मा खुला विश्वविद्यालय (पीएसएसओयू), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ (2005), पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास, व्यापार विहार, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 13. उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, (नैनीताल) उत्‍तराखण्‍ड(2005) , - विश्वविद्यालय मार्ग तीनपानी, हल्द्वानी नैनीताल उत्‍तराखण्‍ड -263139, फोन 286000 website; www.uou.ac.in 14. के.के. हैंडकि, राज्य विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम इन्हें भी देखें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान दूरस्थ शिक्षा बाहरी कड़ियाँ मुक्त और दूरस्थ शिक्षण प्रणाली की जन-जन तक पहुंचजून 2020 InternetArchiveBot - अभिजीत बोरा दूरस्थ शिक्षा माध्यम है, तो कुछ ग़म नहीं OpenLearn - free online learning from The Open University COROUS — Corporate Open University Services H2G2 Open University Information at the BBC Video clip of BBC Open University programme circa 1982 Video clip of BBC Open University Maths programme (date unknown) featuring Robin Wilson (q.v.) श्रेणी:शिक्षा श्रेणी:संस्थान