Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आयतचित्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Histogram of arrivals per minute.svg कार्ल पियर्सन किसी दिये गये चर का किसी निश्चित सीमा में मान की आवृति को प्रायिकता वितरण को आकलित करने के लिए। सांख्यिकी में आयतचित्र (Histogram) आँकड़े वितरण का ग्राफीय निरुपण है। यह सतत चर का प्रायिकता वितरण है जिसको सर्वप्रथम कार्ल पियर्सन ने प्रस्तावित किया था।10.1098/rsta.1895.0010 आयतचित्र सारणीबद्ध आवृत्तियों का निरूपण है जिसे असतत अंतराल पर खड़े आयत द्वारा निरुपित किया जाता है। इसमें सम्बंधित अन्तराल का क्षेत्रफल प्रेक्षण की आवृत्ति के अनुक्रमानुपाति होता है। आयत की ऊँचाई भी सम्बंधित अन्तराल के आवृत्ति घनत्व अर्थात् आवृत्ति और अन्तराल चौड़ाई के अनुपात के समान होती है। आयतचित्र का कुल क्षेत्रफल आँकड़ों की कुल संख्या के समान होता है। एक आयतचित्र को सम्बंधित आवृत्ति के साथ प्रसामान्यकृत करके भी प्रदर्शित किया जा सकता है। सन्दर्भ श्रेणी:सांख्यिकीय आरेख