411 REFERENCE · Wikipedia
सपने
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सपने सपने.jpg सपने का पोस्टर एवीएम प्रोडक्शंस राजीव मेनन ए॰ आर॰ रहमान राजीव मेनन अरविन्द स्वामी, प्रभु देवा, काजोल 2 मई, 1997 (हिन्दी संस्करण) भारत हिन्दी
सपने 1997 की मूल रूप से तमिल भाषा की फिल्म है। यह राजीव मेनन द्वारा निर्देशित और सह-लिखित है। इस फिल्म में अरविन्द स्वामी, प्रभु देवा और अपनी पहली तमिल फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं।Movie Update: 27 साल बाद स्क्रीन पर दिखेगी काजोल और प्रभुदेवा की जोड़ी, तेलुगु फिल्ममेकर चरण तेज करेंगे बॉलीवुड डेब्यू https://www.haribhoomi.com/entertainment/news/kajol-set-to-reunite-with-prabhudeva-on-screen-after-27-years-in-telugu-filmmaker-charan-tej-uppalapati-bollywood-debut-film-27192 17 अगस्त 2024 हरिभूमि hi यह मूल तमिल में जारी होने सफल रही थी। इसने एक दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किये थे। हिन्दी संस्करण 2 मई 1997 में जारी हुआ था, जिसे सफलता नहीं मिली।
संक्षेप
प्रिया (काजोल) ऊटी के लॉरेंस स्कूल की छात्रा है जो अपने मिलनसार और लड़कपन स्वभाव के लिए जानी जाती है। बचपन से ही प्रिया को गायन और गिरजाघरों में रुचि है। प्रिया के पिता अमल राज (गिरीश कर्नाड) विधुर हैं और कपड़ों के उद्योगपति हैं। वह चाहते हैं कि प्रिया अमलराज गारमेंट्स की देखभाल करे। लेकिन उसकी मुख्य महत्वाकांक्षा नन (ईसाई साध्वी) बनने की है। अमल राज प्रिया का विवाह करके उसे रोकने की असफल कोशिश करता है। वहीं एनआरआई थॉमस (अरविन्द स्वामी) हार्वर्ड से पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने के बाद अपने पिता जेम्स के व्यवसाय की देखभाल करने के लिए अपने गृह नगर ऊटी लौटता है। अमल राज जेम्स को उसके असभ्य और अनाड़ी रवैये के कारण नापसंद करता है। भले ही थॉमस और प्रिया बचपन के दोस्त हैं।
कॉन्वेंट स्कूल में कई वर्षों के बाद प्रिया की अप्रत्याशित रूप से थॉमस से मुलाकात होती है। वह लॉरेंस स्कूल की मदर सुपीरियर (प्रिंसिपल तथा ननों की मुखिया) और अपनी मौसी से मिलने आया हुआ होता है। वह प्रिया की मदद लेता है और प्रिया से प्यार करने लगता है लेकिन उसे बता नहीं पाता। थॉमस को तब झटका लगता है जब उसे प्रिया की नन बनने की महत्वाकांक्षा के बारे में पता चलता है। वह देवा (प्रभु देवा) से मदद मांगता है, ताकि उसकी महत्वाकांक्षा को रोका जा सके। देवा और उसका दोस्त, गुरु (नास्सर) प्रिया से दोस्ती करते हैं और उसे अपने संगीत मंडली में शामिल होने के लिए राजी कर लेते हैं। प्रिया की गायन प्रतिभा के कारण उनकी मंडली को पहचान पाने में मदद मिलती है। देवा, गुरु और मंडली के बाकी लोग प्रिया को थॉमस के करीब लाने के लिए चाल चलते हैं। लेकिन देवा को जल्द ही पता चलता है कि वह भी प्रिया से प्यार करने लगा है।
मुख्य कलाकार
अरविन्द स्वामी — थॉमस
प्रभु देवा — देवा
काजोल — प्रिया (तमिल डबिंग रेवती द्वारा)
नास्सर — गुरु
गिरीश कर्नाड — अमल राज
प्रकाश राज — जयपाल
अरुंधति नाग — ईसाई मदर सुपीरियर
संगीत
गीत गायक जावेद अख्तर ए॰ आर॰ रहमान आवारा भँवरे हेमा सरदेसाई, मलेशिया वसुदेवन 6:48 रोशन हुई रात अनुराधा श्रीराम 3:39 दूर ना जा मुझसे एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, मालगुड़ी शुबा 5:05 एक बगिया में के॰ एस॰ चित्रा, श्रीनिवास, शंकर महादेवन 5:56 स्ट्रॉबेरी आँखें केके, कविता पौडवाल 4:29 चंदा रे चंदा रे हरिहरन, साधना सरगम 5:57 तेरी मेरी बात अभिजीत, हेमा सरदेसाई 5:19
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0282003 सपने
श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में