411 REFERENCE · Wikipedia
आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी और आचार्य राममूर्ति अलग-अलग व्यक्ति हैं; भ्रमित न हों।
आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी (निधन- ३० मार्च २००९) हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे। वे सागर विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रहे; विक्रम विश्वविद्यालय में हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे तथा कई विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षक (विजिटिंग फैकल्टी) भी रहे।
जीवनी
आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी का जन्म वाराणसी के नीबीकलां गाँव में ४ जनवरी सन १९२९ को हुआ था। उन्होने एम ए (हिन्दी साहित्य), पीएचडी एवं डी लिट की उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से ली थी। श्रीमठ, काशी ने उन्हें जगदगुरू रामानंदाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारत का ऐसा पहला मठ है जो हर वर्ष संस्कृत-हिन्दी साहित्य के एक विद्वान को एक लाख रुपया देकर सम्मानित करता है।
कृतित्व
प्रकाशित ग्रन्थ
भारतीय काव्यशास्त्र के नए क्षितिज (आलोचनात्मक ग्रन्थ)
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी (प्रकाशक हिंदुस्तानी अकादमी इलाहाबाद)
रहस्यवाद,राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, 1966
व्यंजना और नवीन कविता,नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी 1957
भारतीय साहित्य दर्शन,सरस्वती मंदिर, वाराणसी, 1959
औचित्य विमर्श,भारती भंडार, इलाहाबाद 1964
रस विमर्श,विद्या मंदिर, वाराणसी 1965
लक्षणा और उसका हिंदी काव्य में प्रसार,नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी 1966
साहित्य शास्त्र के प्रमुख पक्ष,वाणी वितान प्रकाशन, वाराणसी 1966
काव्यालंकारसारसंग्रह एवं लघुव्रत्ति,हिंदी साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद, 1966
हिंदी साहित्य का इतिहास,मानकचद बुक डिपो, उज्जैन,1967
कामायनी कला और दर्शन,राका प्रकाशन, इलाहाबाद 1973
तंत्र और संत,साहित्य भवन (प्रा) लिमिटेड, इलाहाबाद, 1975
आगम और तुलसी,मैकमिलन कंपनी इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली, 1977
सूर विमर्श,साहित्य भवन (प्रा) लिमिटेड, इलाहाबाद, 1984
सहृदय और साधारणीकरण,हिंदुस्तानी अकादमी, इलाहाबाद 1984
भारतीय काव्य शास्त्र के नए क्षितिज,राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली 1985
तंत्र और तसव्वुफ़, राका प्रकाशन, इलाहाबाद, 1983
प्रेमचंद का चिंतन अपनी जमीन,लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद 1991
कबीर वचनामृत,(सम्पादक डॉ विद्यानिवास मिश्र),प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली 1991
रस सिद्धांत
आचार्य रामचंद्र शुक्ल: प्रस्थान और परंपरा
दृष्ट और सृष्टा: प्रसाद
संतमत : साधना और सिद्धांत,राका प्रकाशन, इलाहाबाद, 1993
समीक्षक नंददुलारे वाजपेयी
भारतीय काव्य शास्त्र
गुरु माहात्म्य, सनातन धर्म प्रबोधिनी कुटीर, वाराणसी
आदिकालीन हिंदी साहित्य की सांस्कृतिक पीठिका, मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी, भोपाल 1973
आधुनिक काव्य: कला और दर्शन, साहित्य भवन (प्रा) लिमिटेड, इलाहाबाद, 1973
भारतीय काव्यशास्त्र, नई व्याख्या, राका प्रकाशन, इलाहाबाद, 1974
साहित्य सारिणी, विक्रम विश्वविद्यालय,उज्जैन,1974
भारतीय काव्यशास्त्र: नए संदर्भ, हिमालय पॉकेट बुक्स, लखनऊ 1974
हिंदी साहित्य का दर्शनिक पक्ष (हिंदी साहित्य का वृहत इतिहास - तृतीय भाग: आदिकाल में संकलित स्पष्ट निबंध),नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी 1983
भारतीय धर्म साधना, किताब महल, इलाहाबाद 1984
आलम ग्रन्थावली (सम्पादक डॉ विद्यानिवास मिश्र), वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, 1991
काव्य तत्त्व विमर्श, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली
अर्धशती का काव्य चिंतन : पक्ष और विपक्ष , वाणी प्रकाशन , नयी दिल्ली
आगम के अलोक में भारतीय काव्य शास्त्र , संस्कृत विभाग , पुणे विश्वविद्यालय , पुणे
वाग्विमर्श - अय्यर वाख्यानमाला , संस्कृत विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय , लखनऊ
नवजागरण - भारतेन्दु तथा गुप्त , राका प्रकाशन , इलाहाबाद
गुरु दर्शन ,सनातन धर्म प्रबोधिनी कुटीर, वाराणसी
गुरु महिमा , सनातन धर्म प्रबोधिनी कुटीर, वाराणसी
किञ्चम जाप्यं , श्रीमठ पंचगंगा घाट , वाराणसी
भारतीय तंत्र विज्ञान, हिंदी ग्रन्थ अकादमी , भोपाल ,मध्य प्रदेश
कबीर विमर्श , रामकृष्ण प्रकाशन , विदिशा
विश्वकोशीय भूमिका में भारतीय काव्य शास्त्र (दो खंड ), राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली
सम्पादित ग्रन्थ
कविश्री राम कुमार वर्मा , सेतु प्रकाशन , झाँसी 1972
तुलसी , लोकभारती प्रकाशन , इलाहाबाद 1976
रस सिद्धांत - नए सन्दर्भ , दी मैकमिलन कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड , नयी दिल्ली 1977
विद्यापतिका ,हिंदी साहित्य सम्मेलन , इलाहाबाद 1978
भारतीय काव्य समीक्षा में ध्वनि सिद्धांत ,दी मैकमिलन कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड , नयी दिल्ली १९७८
भारतीय काव्य समीक्षा में अलंकार सिद्धांत ,दी मैकमिलन कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड , नयी दिल्ली १९८०
भारतीय काव्य समीक्षा में औचित्य सिद्धांत , दी मैकमिलन कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड , नयी दिल्ली १९८१
भारतीय काव्य समीक्षा में वक्रोक्ति सिद्धांत, दी मैकमिलन कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड , नयी दिल्ली १९८४
सूरपदमालिका ,केशव पुस्तक सदन, ग्वालियर ,१९८४
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की शोध पत्रिका " दी विक्रम" का संपादन - १९६७ - १९८८
" मूकमाटी मीमांसा " तीन खंड मुनि आचार्य विद्यासागर के प्रबंध काव्य का समीक्षापरक संपादन
अनुदित ग्रन्थ
नृसिंहचंपू
साहित्यरत्नकोषे तृतीय खंड: बौद्धसंग्रह,
साहित्यरत्नकोषे सप्तम खंड: सुभाषितसंग्रहे - प्रथमो भाग
विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अयोजित तीन राष्ट्रीय संगोष्ठी का निर्देशन - (1) नाट्य प्राध्यापन प्रविधि - 21 दिवस (2) मिथक संगोष्ठी - 7 दिवस (3) काव्य प्राध्यापन प्रशिक्षण शिविर - 3 दिवस।
विशिष्ट व्याख्यानमालाएँ
(1) डॉ. धीरेन्द्र वर्मा व्याख्यानमाला, हिंदुस्तानी अकादमी, इलाहाबाद
(2) के.ए.एस. सुब्रमण्यम अय्यर व्याख्यानमाला, संस्कृत विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
(3) पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति व्याख्यानमाला कालिदास अकादमी उज्जैन
(4) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी व्याख्यानमाला हिंदी भवन विश्व भारती शांति निकेतन।
पुरस्कार
बी.ए. (संस्कृत), काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक
हिंदी समिति उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कृत "व्यंजना और नवीन कविता" एवं "भारतीय साहित्य दर्शन"
"भारतीय काव्यशास्त्र नई व्याख्या" पूर्वांचल पुरस्कार
"तंत्र और संत" उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ एवम डालमिया पुरस्कार से सम्मान
"आगम और तुलसी" पर हनुमान मंदिर ट्रस्ट, कोलकाता और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ से पुरस्कार
मध्य प्रदेश साहित्य परिषद, भोपाल द्वारा "भारतीय काव्यशास्त्र के नये क्षितिज" पर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार
केके बिड़ला फाउंडेशन से शंकर पुरस्कार
साहित्य अकादमी, नई दिल्ली से मूर्तिदेवी पुरस्कार
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ से भारत भारती सम्मान प्राप्त हुआ।
बाहरी कड़ियाँ
पथिकृत आचार्यः पं॰ राममूर्ति त्रिपाठीदिसंबर 2021 InternetArchiveBot (मधुमती)
श्रेणी:1929 में जन्मे लोग
श्रेणी:साहित्यकार
श्रेणी:मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्तकर्ता
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:२००९ में निधन