411 REFERENCE · Wikipedia
नवचन्द्र झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|सन् २००९ की इस तस्वीर में आसपास के टीलों से नवचंद्र झील का नए चाँद जैसा अकार स्पष्ट है
नवचंद्र झील (अंग्रेज़ी: Crescent Lake), जिसे चीनी भाषा में युएयाचुआन (月牙泉, Yueyaquan) कहते हैं, चीन के पश्चिमी गांसू प्रान्त में दूनहुआंग शहर से ६ किमी दक्षिण में रेगिस्तानी इलाक़े में एक नख़लिस्तान (ओएसिस) में एक नए चाँद की आकृति वाली एक झील है।Fodor's China Gold Guides, Fodor's, Random House Digital, Inc., 2009, ISBN 9781400008254, ... Nestled in the sand is Crescent Moon Lake (Yueyaquan), a lovely pool that by some freak of the prevailing winds never silts up. Camels, sleds, and various flying contraptions are available at steep prices; try your bargaining skills ...
१९६० में इस झील की औसत गहराई ४ से ५ मीटर मापी गई थी और इसकी सब से ज़्यादा गहराई ७.५ मीटर है। समय के साथ इसका पानी ख़त्म होता जा रहा है और १९९० के दशक तक इसकी औसत गहराई सिर्फ़ ०.९ मीटर और सर्वाधिक गहराई सिर्फ़ १.३ मीटर रह गई थी। यहाँ की स्थानीय सरकार ने इसे फिर से भरने की ठानी है और तब से इसमें पानी बढ़ा है। यहाँ सैलानी अक्सर ऊँटों की सैर और झील का नज़ारा करने आते हैं। इस झील के आसपास ऊँचे रेत के टीले होने के बावजूद भी यहाँ हवाओं का रुख़ कुछ ऐसा रहता है कि यह झील रेत से भरकर नष्ट नहीं होती।
झील के अन्य नज़ारे
इन्हें भी देखें
दूनहुआंग
गांसू
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन की झीलें
श्रेणी:गांसू
श्रेणी:मरूद्यान