411 REFERENCE · Wikipedia
सालम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
सालम मिस्री (अरबी नाम) या सुधामूली या अमृतोत्या या वीरकंदा (वानस्पतिक नाम : Eulophia dabia) एक प्रकार का क्षुप है जिसकी ऊँचाई पार्यः डेढ़ फुट तक होती है । इसके पत्ते प्याज के पत्ते के समान और फैले हुए होते हैं। डंडी के अंत में फूलों का गुच्छा होता है। फल पीले रंग के होते हैं। इसका कंद कसेरु के समान पर चिपटा, सफेद और पीले रंग का तथा कड़ा होता है। इसमें वीर्थ के समान गंध आती है और यह खाने में लसीला और फीका होता है।
इसके पौधे भारत के कितने ही प्रांतों में होते हैं, पर काबुल, बलख, बुखारा आदि देशों की सालम मिस्री अच्छी होती है । इसका कंद अत्यंत पौष्टिक होता है और पुष्टिकर ओषधियों में इसका विशेष प्रयोग होता है। वैद्यक के अनुसार यह स्निग्ध, उष्ण, वाजीकरण, शुक्रजनक, पुष्टिकर और अग्नि- प्रदीपक माना जाता है।
श्रेणी:औषधीय पादप