Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राज्य प्रशासनिक सेवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2020 राज्य प्रशासनिक सेवा राज्य लोक सेवा के अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) या भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के रूप में पदोन्नति पाने के लिए अब प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने तीनों अखिल भारतीय सेवाओं आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के लिए राज्य सेवाओं से अधिकारी चुनने के मौजूदा नियमों में बदलाव करने के लिए सभी राज्यों से उनकी राय मांगी है. केंद्र ने प्रशासनिक सुधार आयोग और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिफारिश पर यह कदम उठाया है. प्रशासनिक सुधार आयोग और यूपीएससी ने मौजूदा व्यवस्था में बदलाव करने का सुझाव दिया था. प्रस्तावित बदलावों के अनुसार राज्य सेवाओं से आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस में चुनाव के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार समेत 1000 अंकों की चार चरण की प्रक्रिया होगी. यदि केंद्र का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो इन सेवाओं में चयन के लिए अधिकतम 400 अंक की (40 प्रतिशत वेटेज के साथ) एक आम लिखित परीक्षा होगी. इसके साथ ही किसी अधिकारी की राज्य पुलिस सेवा में अतिरिक्त सेवा के लिए अधिकतम 200 अंक (20 प्रतिशत वेटेज) होंगे.’