411 REFERENCE · Wikipedia
उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उदंती-सीतानदी बाघ संरक्षित क्षेत्र II उदंती-सीतानदी बाघ संरक्षित क्षेत्र में स्थित वन उदंती-सीतानदी बाघ संरक्षित क्षेत्र का प्रवेश द्वार 300 छत्तीसगढ़ , भारत Dhamtari 81० 51 30 से 82० 10 पूर्व 18० 45 00 से 18० 56 30 उत्तर 80 38 0 E 1842.54 km² २००९
उदंती-सीतानदी बाघ संरक्षित क्षेत्र छत्तीसगढ़ में बाघों के लिए संरक्षित आवास क्षेत्र है। इसकी स्थापना वर्ष 2008-09 में हुई है। यह 1842.54 वर्ग कि.मी. वन क्षेत्र में फैला हुआ है।
इतिहास
इस अभ्यारण क्षेत्र के गठन की स्वीकृति भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा बाघों के आवास हेतु अनुकूल परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अपने पत्र क्रमांक 3-1/2003 पी.टी. दिनांक 05.08.2006 द्वारा दी गई। [] Udanti Sitanadi Tiger Reserve https://web.archive.org/web/20180124135617/http://www.cgforest.com/wildlife/english/SitanadiS.htm 24 जनवरी 2018 इसके बाद २० फरवरी २००९ को छत्तीसगढ़ की सरकार ने इसका गठन किया। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व का नाम उदंती अभ्यारण एवं सीतानदी अभ्यारण में प्रवाहित होने वाली नदी उदंती एवं सीतानदी के नाम पर रखा गया है |
क्षेत्र
यह अभ्यारण कुल 1842.54 वर्ग कि.मी. वन क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें ८५१.०९ वर्ग कि.मी. मुख्य क्षेत्र तथा 991.45 वर्ग कि.मी सहायक क्षेत्र हैं। उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में मुख्यत: साल,मिश्रित वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों पर बांस वन है | इसके अलावा कुछ क्षेत्रों पर सागौन के प्राकृतिक वन हैं,जिसमें मुख्यत: बीजा, शीशम, तिन्सा, साज, खम्हार, हल्दू, मुड़ी, कुल्लू, कर्रा, सेन्हा, अमलतास इत्यादि प्रजाति पाई जाति हैं | टाइगर रिज़र्व में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में है और टाइगर रिज़र्व का क्षेत्र जैव विविधता से परिपूर्ण है |
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:भारत के बाघ अभयारण्य