Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोलार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोलार Kolarಕೋಲಾರ View from the rear of Someshwara temple at Kolar.jpg श्री कोलारम्मा मंदिर कोलार India Karnataka 13.133 78.133 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश प्रान्त कर्नाटक ज़िला कोलार ज़िला 183462 2011 भाषा प्रचलित कन्नड़ भारतीय मानक समय +5:30 कोलार (Kolar) भारत के कर्नाटक राज्य के कोलार ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894 इस सामिप 45km छत्रपति शिवाजि माहाराज Dam In Yargol विवरण कोलार भारत के पुराने स्थलों में से है। इस जगह के निर्माण में चोल और पल्लव का योगदान रहा है। मध्‍यकाल में यह विजयनगर के शासकों के अधीन रहा। कोलार में कई पर्यटन स्थल है जहां आप जा सकते हैं। हैदर अली के पिता का मकबरा कोलार की पुरानी इमारतों में से है। भूगोल कोलार की स्थिति 13.13 N 78.13 Ehttp://www.fallingrain.com/world/IN/19/Kolar.html Falling Rain Genomics, Inc - Kolar 3 मई 2009 https://web.archive.org/web/20081204053637/http://www.fallingrain.com/world/IN/19/Kolar.html 4 दिसंबर 2008 live पर है। यहां की औसत ऊंचाई है 822 m ft। इतिहास कोलार के इतिहास का सम्बन्ध कई प्रमुख दन्तकथाओं से है। इसका सम्बन्ध मुलबगल तालुक के अवनी से है। इसे अवनी क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऋषि वाल्मीकि (रामायण महाकाव्य के रचनाकार) यहां पर ठहरें थे। इसके अलावा श्रीराम लंका से अयोध्या वापस आ रहे थे तो वह भी कुछ समय के लिए यहां पर रूके थे। राम द्वारा सीता को ठुकराए जाने पर सीता जी अपने दोनों पुत्रों लव व कुश के साथ अवनी में ही शरण लिया था। प्रमुख आकर्षण कोलारम्मा मंदिर एल आकार में बने इस मंदिर में दो प्रमुख मंदिर दुर्गा (कोलारम्मा) और सप्तमात्रा स्थित है। सप्तमात्रा काफी बड़ा मंदिर है। यह मंदिर द्रविडियन शैली में बना हुआ है। विमान इस शैली की प्रमुख विशेषता होती है। इस मंदिर का निर्माण ग्याहरवीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर के भीतर महाद्वार बना हुआ है। कुरूदमेल यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुलाबगल, होयसल वंश की राजधानी से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में कुरूदमेल गणेश की 13.5 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। सोमेश्‍वर मंदिर यह मंदिर विजयनगर शैली का अनूठा उदाहरण है। यह मंदिर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। कोटी लिंगेश्‍वर कम्मासन्द्रा गांव कोलार से 6 किलोमी. की दूरी पर स्थित है। यहां 80 लाख से भी अधिक लिंग स्थापित है। 108 फीट से अधिक ऊंचा लिंग यहां का प्रमुख आकर्षण है। पर्यटकों के लिए यहां रहने व मुफ्त खाने की सुविधा उपलब्ध है। सोने की खान यह सोने की खान कोलार से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां कुछ समय पहले ही बी.ई.एम.एल की स्थापना की गई है। कोलर पर्वत कोलर बेत्ता या कोलर पर्वत सतश्रीगा पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इन्हें भी देखें कोलार ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:कोलार ज़िला श्रेणी:कर्नाटक के शहर श्रेणी:कोलार ज़िले के नगर