411 REFERENCE · Wikipedia
यासीन वादी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यासीनur یاسین / Yasin Map of ghizer.jpg ? ? ? - ? संघीय काउंसिल ४ बुरूशसकी, खोवार
यासीन (یاسین , Yasin) या वोरशीगूम (ورشیگوم, Worshigum ) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के ग़िज़र ज़िले की एक घाटी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ग़िज़र ज़िले की एक तहसील भी है। यासीन वादी हिन्दु कुश पर्वतों में स्थित है और यहाँ से पूर्व में इश्कोमन वादी पहुँचने के लिए असम्बर दर्रे नामक एक पर्वतीय दर्रे से गुज़रना पड़ता है।South Asian Handbook https://web.archive.org/web/20140617230332/http://books.google.com/books?id=le8uAQAAIAAJ 17 जून 2014 , Robert W. Bradnock, Trade & Travel Publications, 1994, ... 2 trekking routes lead W from the Ishkoman Valley across to the Yasin Valley. Both take 3-4 days. The S route climbs W from Phakor, 5 km N of Chatorkhand up the Asambar Valley and across the Asambar Pass to Sandhi village in Yasin ...
लोग और भाषा
यासीन के अधिकतर लोग बुरूशसकी बोलते हैं, हालांकि खोवार बोलने वालों का अल्पसंख्यक समुदाय भी यहाँ रहता है। स्थानीय निवासी धार्मिक दृष्टि से ज़्यादातर शिया इस्लाम की इस्माइली शाखा के अनुयायी हैं।
दर्रे
इश्कोमन जाने वाले असम्बर दर्रे के अलावा भी कई दर्रे यासीन को अन्य स्थानों से जोड़ते हैं। दरकोट दर्रा यासीन से बरोग़िल दर्रे का रास्ता देता है जहाँ से गुज़रकर आगे ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल क्षेत्र और अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे के मार्ग निकलते हैं। थोई दर्रा यासीन से चित्राल ज़िले की यरख़ुन नदी घाटी में स्थित गज़ीन बस्ती का रास्ता प्रदान करता है। इतिहास में दरकोट दर्रा आमू दरिया क्षेत्र से सिन्धु नदी क्षेत्र तक आने-जाने का सबसे छोटा मार्ग हुआ करता था। १९वीं सदी में जब भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश राज था और मध्य एशिया में रूसी साम्राज्य का ज़ोर था तो भारत के अंग्रेज़ हुकुमरानों को यह डर था कि रूसी सेना कभी यासीन का मार्ग लेकर भारत पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश कर सकती है। इसलिए उन्होनें अफ़ग़ानिस्तान को वाख़ान क्षेत्र पर अपना अधिकार जमा लेने के लिये उकसाया ताकि रूसी क्षेत्र और भारतीय क्षेत्र में सीधा सम्पर्क न हो।India China Boundary In Kashmir https://web.archive.org/web/20140315061819/http://books.google.com/books?id=HyduAAAAMAAJ 15 मार्च 2014 , Hriday Nath Kaul, Gyan Publishing House, 2003, ISBN 9788121208260, ... It then only remained for Russia to strike across the low pass of Ishkoman to be in Yasin and down to the Indus. Kashmir already was within 40 or 50 miles of the Pamirs from Emit village ...
इन्हें भी देखें
ग़िज़र ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:ग़िज़र ज़िला
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान
श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की घाटियाँ