411 REFERENCE · Wikipedia
शिगात्से
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिगात्सेShigatse/Xigazêགཞིས་ཀ་རྩེ་ 日喀则 शिगात्से China Tibet 29 16 N 88 53 E तिब्बत में स्थिति शिगात्से विभाग, तिब्बत ९२,००० २००८ तिब्बती
शिगात्से (Shigatse, तिब्बती: གཞིས་ཀ་རྩེ་) तिब्बत का एक शहर है। ल्हासा के बाद यह चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश नामक प्रशासनिक इकाई का दूसरा सबसे बड़ा नगर भी है और उस प्रदेश के शिगात्से विभाग की राजधानी है। ३,८३६ मीटर (१२,५८५ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह शहर भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहलाने वाली यरलुंग त्संगपो नदी और न्यांग नदी के संगम-स्थल के पास बसा हुआ है। शिगात्से तिब्बत के ऐतिहासिक उए-त्संग नामक प्रान्त की राजधानी भी हुआ करता था।Das, Sarat Chandra. (1902). Lhasa and Central Tibet. Reprint (1988): Mehra Offset Press, Delhi, p. 176.Le Tibet, Marc Moniez, Christian Deweirdt, Monique Masse, Éditions de l'Adret, Paris, 1999, ISBN 2-907629-46-8Tibet: a travel survival kit, p. 168. (1986). Michael Buckley and Robert Strauss. Lonely Planet Publications, South Yarra, Vic., Australia. ISBN 0-908086-88-1.
शिगात्से के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
शिगात्से विभाग
तकलाकोट
सन्दर्भ
2
श्रेणी:शिगात्से विभाग
श्रेणी:तिब्बत के नगर