411 REFERENCE · Wikipedia
वर्ण विपथन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|लेंस की फोकस दूरी प्रकाश के रंग के अनुसार बदलती है।
दाएँ|अंगूठाकार|फोटोग्राफी में वर्ण-विपथन के कारण फोटो की गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऊपर वाला फोटो उच्च गुणवत्ता वाले लेंस-प्रणाली से लिया गया है जिसमें पार्श्विक वर्ण-विपथन नहीं है। नीचे वाला फोटो निम्न गुणवत्ता वाले लेंस से लिया गया है जिसमें वर्ण-विपथन की समस्या विद्यमान है।
प्रकाशिकी में, लेंस द्वारा सभी रंग की किरणों को एक ही बिंदु पर केंद्रित न करके अलग-अलग बिन्दुओं पर केन्द्रित करना वर्ण विपथन (chromatic aberration) कहलाता है। इसे वर्ण विरूपण (chromatic distortion) भी कहते हैं।Marimont D. H. Wandell B. A. 1994 Matching color images: The effects of axial chromatic aberration http://white.stanford.edu/~brian/papers/color/MarimontWandell1994.pdf Journal of the Optical Society of America A 11 12 3113 1994JOSAA..11.3113M 10.1364/JOSAA.11.003113 https://web.archive.org/web/20160305085342/http://white.stanford.edu/~brian/papers/color/MarimontWandell1994.pdf 2016-03-05 2015-08-28 इसका कारण यह है कि लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक प्रकाश भिन्न-भिन्न तरंग दैर्घ्य (या रंग) के लिए भिन्न-भिन्न होता है, एक ही नहीं। अधिकांश पारदर्शी पदार्थों का अपवर्तनांक बढ़ती तरंग दैर्घ्य के साथ घटता जाता है।Thibos L. N. Bradley A Still D. L. Zhang X Howarth P. A. 1990 Theory and measurement of ocular chromatic aberration https://archive.org/details/sim_vision-research_1990_30_1/page/33 Vision Research 30 1 33–49 10.1016/0042-6989(90)90126-6 2321365 11345463 चूँकि लेंस की फोकस दूरी अपवर्तनांक पर निर्भर करती है, इसलिये अपवर्तनांक की यह भिन्नता सभी रंग की किरणों को एक ही बिन्दु पर फोकस नहीं कर पाती।Kruger P. B. Mathews S Aggarwala K. R. Sanchez N 1993 Chromatic aberration and ocular focus: Fincham revisited https://archive.org/details/sim_vision-research_1993-07_33_10/page/1397 Vision Research 33 10 1397–411 10.1016/0042-6989(93)90046-Y 8333161 32381745 फोटोग्राफी में, वर्ण-विपथन के कारण फोटो के उन स्थानों पर "किनारों" (फ्रिंज) दिखने लगते हैं जहाँ धुंधली (dark) और चमकीले (bright) भाग जुड़ते हैं।
प्रकार
right|thumb|300px|एक छल्ले के प्रतिबिम्ब के माध्यम से अक्षीय और पार्श्विक वर्ण-विपथन की तुलना। बिम्ब संख्या (1) शुद्ध (वर्ण-विपथन से रहित) बिम्ब है। बिम्ब संख्या (2) में केवल अक्षीय वर्ण-विपथन है। बिम्ब संख्या (3) में केवल पार्श्विक वर्ण-विपथन है।
वर्ण-विपथन दो प्रकार का होता है-
(१) अक्षीय वर्ण-विपथन (axial chromatic aberration)
(२) पार्श्विक वर्ण-विपथन (lateral chromatic aberration)
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
गोलीय विपथन
श्रेणी:प्रकाशिकी
श्रेणी:प्रकाशीय उपकरण