411 REFERENCE · Wikipedia
प्रोफ़ेसर (मनी हाइस्ट)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|टीवी शृंखला में प्रोफ़ेसर।
प्रोफ़ेसर (सर्जियो मार्क्विना) नेटफ्लिक्स शृंखला मनी हाइस्ट में एक काल्पनिक चरित्र है। इसे अल्वारो मोर्टे द्वारा चित्रित किया गया है।मनी हाइस्ट: असल जिंदगी में भी 'प्रोफेसर' थे अल्वारो मोर्ते, फिर एक्टिंग की दुनिया में आते ही बने 'द प्रोफेसर' https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/hollywood/money-heist-actor-alvaro-morte-was-a-professor-in-real-life-too-know-more-details 18 जुलाई 2024 अमर उजाला hi वह ही डकैती का मास्टरमाइंड होता है जिसने समूह को इकट्ठा किया है। साथ ही वह बर्लिन का भाई है। प्रोफ़ेसर इस शृंखला के प्रशंसकों के पसंदीदा पात्रों में से एक है।Money Heist 5 से पहले इस सीरीज में नजर आएंगे 'प्रोफेसर', इस हफ्ते प्राइम पर होने वाली है रिलीज https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-money-heist-professor-arvaro-morte-will-be-seen-in-amazon-prime-video-web-series-the-wheel-of-time-before-money-heist-5-vol-2-on-netflix-22213920.html 18 जुलाई 2024 जागरण hi
चरित्र की जीवनी
प्रोफ़ेसर का असली नाम सर्जियो है। वह सैन सेबेस्टियन में पैदा हुआ था और बीमार होने के कारण ज़्यादातर अस्पतालों में पला-बढ़ा है। वह गिरोह का नेतृत्व करता है और रॉयल मिंट और बैंक ऑफ़ स्पेन में डकैती की सावधानीपूर्वक योजना बनाता है। वह दो डकैतियों की योजनाओं के पीछे का मास्टरमाइंड था। उसने रॉयल मिंट के बाहर छिपकर डकैती को व्यवस्थित किया।Money Heist : जानिए क्या है स्पेनिश क्राइम थ्रिलर ड्रामा की अब तक की कहानी, कौन है प्रोफेसर, रकैल और टोक्यो https://www.tv9hindi.com/entertainment/money-heist-read-to-know-who-are-professor-lisbon-and-tokyo-the-story-of-4-parts-before-u-start-watching-season-5-763318.html 18 जुलाई 2024 TV9 भारतवर्ष 2 अगस्त 2021 hi प्रोफेसर को रैकेल मुरिलो से प्यार हो जाता है। वह पुलिस में होती है।
साल्वाडोर "साल्वा" मार्टिन की झूठी पहचान के तहत, वह उसके करीब पहुँचता है और अंततः दोनों में प्यार हो जाता है। रैकेल फिर "लिस्बन" नाम से उनके गिरोह में शामिल हो जाती है। जब रैकेल की माँ को डकैती में प्रोफ़ेसर के शामिल होने के बारे में पता चल जाता है। तो वह उसे जहर देने की कोशिश करता है। लेकिन आखिरी समय में पीछे हट जाता है। प्रोफेसर ने अपने जीवन के कई साल डकैती की योजना बनाने में बिताए। उसने उन पहलुओं पे भी गौर किया जिनके बारे में ज़्यादातर लोग नहीं सोचते।
सन्दर्भ
श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व
श्रेणी:स्पेन के लोग