411 REFERENCE · Wikipedia
रामानुजन मशीन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामानुजन मशीन एक विशिष्ट सॉफ्टवेयर है जो स्वतः गणित के नये सूत्र (फ़ोर्मूले) खोज निकालने के लिये बनाया गया है। इसका निर्माण इजरायली प्रौद्योगिकी संस्थान टेक्निऑन (Technion) के वैज्ञानिकों के एक दल ने किया है।रामानुजन मशीनhttps://hindi.news18.com/news/knowledge/amitabh-bacchan-kbc-question-ramanujan-machine-algorithm-israel-viks-3427541.html जानिए क्या है इजराइल में बनी रामानुजन मशीन 5 जून 2022 5 जून 2022 https://web.archive.org/web/20220605115745/https://hindi.news18.com/news/knowledge/amitabh-bacchan-kbc-question-ramanujan-machine-algorithm-israel-viks-3427541.html dead इसका नाम १९वीं-२०वीं शताब्दी के महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है क्योंकि इसके कार्य करने का तरीका रामानुजन के सोचने के उस ढंग से बहुत कुछ मिलता-जुलता है जिसकी सहायता से उन्होंने सैकड़ों जटिल सूत्रों की खोज की थी।
वास्तव में यह कोई मशीन नहीं है बल्कि एक एल्गोरिथ्म या कलनविधि है जो एक बहुत ही अपरम्परागत ढंग से कार्य करता है। रामानुजन मशीन का उद्देश्य अनुमानों (conjectures) की खोज करना है जिनका मनुष्य विश्लेषण कर सकते हैं और आशा है कि गणितीय रूप से सही सिद्ध कर सकें। विज्ञान की शाखा में, विशेषकर गणित में नई खोज करने की प्रक्रिया में अनुमान एक बड़ा कदम है।
इस 'मशीन' ने अब तक कई अनुमान उत्पन्न किये हैं जो सतत भिन्न (continued fraction) के रूप में हैं। रामानुजन मशीन द्वारा पैदा किये गये कुछ अनुमानों को बाद में सिद्ध भी किया जा चुका है।
इस सॉफ्टवेयर की परिकल्पना टेक्निऑन के कुछ पूर्व-स्नातकों ने इदो कामिनर के मार्गदर्शन में किया जो टेक्निऑन के शैक्षणिक सदस्य और विद्युत इंजीनियर हैं। इस मशीन का विस्तृत विवरण ३ फरवरी २०२१ को 'नेचर' नामक प्रख्यात पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।
रामानुजन मशीन द्वारा खोजे गये सूत्र
नीचे रामानुजन मशीन द्वारा खोजे गये कुछ सूत्र दिये गये हैं, जिन्हें बाद में सत्य सिद्ध भी किया जा चुका है।
नीचे रामानुजन मशीन द्वारा खोजे गये कुछ सूत्र दिये गये हैं जिन्हें अभी सत्य/असत्य सिद्ध नहीं किया जा सका है:Results http://www.ramanujanmachine.com/results/ The Ramanujan Machine 17 August 2021
ऊपरोक्त अन्तिम व्यंजक में 4, 14, 32, 58, . . . आदि संख्याओं को अनुक्रम for से तथा संख्याओं 8, 72, 288, 800, . . .को अनुक्रम for , के द्वारा पैदा किया गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:श्रीनिवास रामानुजम