411 REFERENCE · Wikipedia
कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (Agricultural Technology Management Agency / ATMA / आत्मा) एक स्वायत्त पंजीकृत संस्था है जो भारत के विभिन्न जिलों में कृषि एवं सम्बद्ध तकनीकी प्रसार के लिए उत्तरदायी है। यह संस्था सीधे धन राशि प्राप्त करने (राज्य/भारत सरकार, निजी संस्थान, सदस्यता, लाभार्थी से सहयोग आदि), अनुबंध करार एवं लेखा अनुरक्षण करने में पूर्व समर्थ होने के साथ ही स्वावलंबन हेतु शुल्क तथा परिचालन व्यय करने में भी समर्थ है।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) उन प्रमुख भागीदारी की संस्था है जो जिला स्तर पर कृषि के विकास को स्थायित्व प्रदान करने संबंधी कृषि की गतिविधियों में संलग्न हैं। यह कृषि प्रसार एवं अनुसंधान की गतिविधियों के एकीकरण के साथ ही सार्वजनिक कृषि प्रौद्योगिकी व्यवस्था प्रबंधन के विकेन्द्रीकरण की दिशा में किया जाने वाला एक सार्थक प्रयास है।
आत्मा के कार्यक्रम
1 कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम।
2 अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम।
3 कृषक वैज्ञानिक मिलन।
4 किसान मेला का आयोजन।
5 'कृषक गोष्ठी' एवं 'क्षेत्र दिवस' का आयोजन।
6 कृषकों की दक्षता-विकास हेतु भ्रमण का आयोजन।
7 उपयोगी कृषि-साहित्य का प्रकाशन।
8 कृषक हितार्थी समूहों का गठन एवं क्षमता संबर्घन।
9 कृषि के सर्वागीण विकास हेतु निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढाना।
10 कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन करना।
11 फार्म स्कूल की स्थापना।
12 कृषि से संबद्ध सफलता की कहानियों का प्रकाशन एवं प्रसार।
13 अनुसंधान-प्रसार-कृषक-बाजार कडी के सबलीकरण की दिशा में कदम उठाना।
बाहरी कड़ियाँ
कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण, जिला-विदिशा (म.प्र.)
आत्मा, कटिहार
आत्मा बक्सर
किसानों के लिए वरदान बनी आतमाजून 2021 InternetArchiveBot (दिव्य हिमाचल)
श्रेणी:भारत में कृषि