411 REFERENCE · Wikipedia
एयर न्यूज़ीलैंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एयर न्यूजीलैंड , न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय एयरलाइन्स एवं ध्वज वाहक हैं। ऑकलैंड में अवस्थितः ये एयरलाइन्स २५ घरेलु उड़ानों एवं 26 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, जो 15 देशों एशिया , यूरोप , नार्थ अमेरिका से होकर गुजरता है। ये एयरलाइन्स १९९९ से स्टार अलायन्स का सदस्य हैं।
एयर न्यूजीलैंड का उद्भव १९४० में तस्मानिया एम्पायर एयरवेज लिमिटेड के नाम से हुआ था, ये एक फ्लाइंग बोट कंपनी थी जो ट्रांस तस्मान् फ्लाइट्स के तौर पर न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच उड़ान भरती थी। १९६५ में इस कंपनी को न्यूजीलैंड की सरकार ने खरीद लिया एवं इसका नामकरण एयर न्यूज़ीलैंड कर दिया गया। ये एयरलाइन 1978 तक अंतरराष्ट्रीय रुट्स पे ही उड़ान भरती थी लेकिन जब इसका सम्मिलन घरेलु विमान सेवा वाली न्यूजीलैंड नेशनल एयरवेज कारपोरेशन के साथ कर दिया गया तो ये घरेलु रुट्स पे भी उड़ान भरने लगी। 1989 में इसका निजीकरण कर दिया गया लेकिन २००१ में सरकार ने पुनः इसकी स्वमित्ववा हासिल कर ली जब ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन्स कंपनी अनसेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इसकी भागीदारी असफल हो गई। साल 2008 तक , एयर न्यूज़ीलैंड में 11.7 मिलियन यात्री सफर करते हैं।
एयर न्यूज़ीलैंड की रूट का तंत्र ऑस्ट्रेलिया एवं दक्षिण प्रशांत पर एवं साथ में लम्बी दूरी के सेवाओं में पूर्वी एशिया , उतरी अमेरिका एंड यूनाइटेड किंगडम में केंद्रित हैं। यह एयरलाइन्स अपनी रुट्स के चलते सारी दुनिआ का परिभ्रमण करती हैं।
इस एयरलाइन्स का मुख्यालय ऑकलैंड हवाई अड्डे में अवस्थित है जो ऑकलैंड के शहरी क्षेत्र के दक्षिणी भाग मनगेर में स्तिथ हैं। इसके मुख्यालय की ईमारत का नाम “द हब” हैं जो ऑकलैंड एयरपोर्ट से 20 Km की दूरी एवं सेंट्रल ऑकलैंड के पश्चिमी रिक्लेमेशन में हैं।
== अनुषंगी ==
संचालन अनुषंगी (सहयोगी)
एयर न्यूज़ीलैंड के संचालन सहयोगी निम्नलिखित हैं।
एयर न्यूज़ीलैंड कंसल्टिंग
एयर न्यूज़ीलैंड हॉलीडेज
एयर न्यूज़ीलैंड कार्गो
एयर न्यूज़ीलैंड के चार पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी एयरलाइन्स हैं।
इसके तीन पूरी तरह से एकीकृत क्षेत्रीय एयरलाइन हैं- एयर नेल्सन, ईगल एयरवेज और माउंट कुक एयरलाइन ये सब साथ मिलकर एयर न्यूज़ीलैंड लिंक बनाते हैं।
एयर नेल्सन जो नेल्सन में अवस्थित हैं , ऐनजेड 8000 सीरीज इसकी फ्लाइट्स का नंबर हैं।
ईगल एयरवेज जो हैमिलटन में अवस्थित हैं, ऐनजेड 2000 सीरीज इसकी फ्लाइट्स का नंबर हैं।
माउंट कुक एयरलाइन जो क्रिस्चुरच में अवस्थित हैं , ऐनजेड 5000 सीरीज इसकी फ्लाइट्स का नंबर हैं।
== प्रायोजक ==
एयर न्यूज़ीलैंड , घरेलु रग्बी क्लब प्रतियोगिता एयर न्यूज़ीलैंड कप 2009 का प्रमुख प्रायोजक था। यह एयरलाइन्स एयर न्यूज़ीलैंड वाइन अवार्ड्स एवं एयर न्यूज़ीलैंड फैशन एक्सपोर्ट अवार्ड को भी प्रायोजित करता हैं।
== गंतव्यों ==
एयर न्यूज़ीलैंड एवं इसके सहयोगी 25 घरेलु गंतव्यों एवं २६ अंतरार्ष्ट्रीय गंतव्यों में सेवाएं उपलब्ध कराता हैं जिसमे एशिया, यूरोप, नार्थ अमेरिका एवं ओशिनिया के क्षेत्र सम्मिलत हैं। एयर न्यूज़ीलैंड केवल 6 घरेलु डेस्टिनेशंस को सेवाएं उपलब्ध कराता हैं जबकि बचे हुए 19 गंतव्यों पे इसके सहयोगी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।।
== कोडशेयर एग्रीमेंट्स ==
एयर न्यूज़ीलैंड का कोडशेयर एग्रीमेंट्स निम्नलिखित एयरलाइन्स के साथ हैं :
एयर कनाडा
एयर चीन
असिआना एयरलाइन्स
एयर कालीन
एयर ररोटोंगा
एयर ताहिती नई
एयर वानातू
निप्पन एयरवेज
कैथे पसिफ़िक
एतिहाद एयरवेज
फिजी एयरवेज
जेट एयरवेज
लुफ्थांसा
सिंगापुर एयरलाइन्स
साउथ अफ्रीकन एयरवेज
थाई एयरवेज इंटरनेशनल
तुर्किश एयरलाइन्स
यूनाइटेड एयरलाइन्स
वर्जिन अटलांटिक एयरवेज
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया
== सन्दर्भ ==