411 REFERENCE · Wikipedia
गुप्त ऊष्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जब कोई पदार्थ एक भौतिक अवस्था (जैसे ठोस) से दूसरी भौतिक अवस्था (जैसे द्रव) में परिवर्तित होता है तो एक नियत ताप पर उसे कुछ उष्मा प्रदान करनी पड़ती है या वह एक नियत ताप पर उष्मा प्रदान करता है।
( किसी पदार्थ की भौतिक अवस्था में परिवर्तन के लिए उपयोग में लाई गई उष्मीय उर्जा को गुप्त उष्मा कहते हैं।)
(latent heat), उष्मा की वह मात्रा है जो उसके इकाई मात्रा द्वारा अवस्था परिवर्तन (change of state) के समय अवषोषित की जाती है या मुक्त की जाती है। इसके अलावा पदार्थ जब अपनी कला (फेज) बदलते हैं तब भी गुप्त उष्मा के बराबर उष्मा का आदान/प्रदान करना पड़ता है।
इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सन् १७५० के आसपास जोसेफ ब्लैक ने किया था। आजकल इसके स्थान पर "इन्थाल्पी ऑफ ट्रान्सफार्मेशन" का प्रयोग किया जाता है।
प्रकार
चूंकि पदार्थ की मुख्य रूप से तीन भौतिक अवस्थाएँ हैं - ठोस, द्रव एवं गैस। अत: मुख्यत: दो गुप्त उष्माएँ होतीं हैं -
द्रवण की गुप्त उष्मा (heat of fusion) : ठोस <--> द्रव
वाष्पन की गुप्त उष्मा (latent heat of vaporization) : द्रव <--> गैस
गुप्त उष्मा का सूत्र
गुप्त उष्मा की मात्रा का समीकरण है -
जहाँ :
Qअवस्था परिवर्तन के समय अवशोषित की गयी या मुक्त की गयी उष्मा की कुल मात्रा है (जूल में),
m पदार्थ का द्रव्यमान है,
L उस पदार्थ की उपयुक्त गुप्त उष्मा है (J kg-1).
मुख्य सूत्र =
पानी का विशिष्ट गुप्त ऊष्मा= m×sLH
गुप्त उष्माओं की सारणी
+सामान्यत: उपयोग में आने वाले द्रवों एवं गैसों की गुप्त उष्माएँ तथा अवस्था-परिवर्तन का तापमान पदार्थ गुप्त उष्मा द्रवण (Fusion) J/g द्रवण ताप °C गुप्त उष्मा वाष्पन J/g क्वथनांक °CAlcohol, ethyl108 -11485578.3Ammonia339 -751369 -33.34Carbon dioxide184 -57574 -78Helium 21 -268.93Hydrogen(2)58 -259455 -253LeadTextbook: Young and Geller College Physics, 8e, Pearson Education24.5372.38711750Nitrogen25.7 -210200 -196Oxygen13.9 -219213 -183R134a -101215.9 -26.6Toluene -93351110.6Turpentine 293 Water33402260 (at 100oC)100
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
वाष्पन की गुप्त उष्मा (Heat of vaporization)
द्रवण की गुप्त उष्मा (Heat of fusion)
उर्ध्वपतन (Sublimation)
विशिष्ट उष्मा धारिता (Specific heat capacity)
श्रेणी:उष्मा