411 REFERENCE · Wikipedia
अशोक सिंघल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अशोक सिंघल अशोक सिंघल आश्विन कृष्ण षष्ठीOne dies in police firing in Hubli The Hindu 15 Sep 2001 https://www.thehindu.com/thehindu/2001/09/16/stories/0416210h.htm 15 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20051125111730/https://www.thehindu.com/thehindu/2001/09/16/stories/0416210h.htm 25 नवंबर 2005 live भारत 2015 11 17 1926 9 15 yes भारतीय हिन्दू सामाजिक कार्यकर्ता अविवाहित
हिंदू हृदय सम्राटनहीं रहे हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल, ट्विटर पर मना शोक https://www.indiatv.in/india/national-vhp-senior-leader-ashok-singhal-passes-away-3691.html India TV Hindi अशोक सिंघल (१९२६ - २०१५) हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। दिसंबर २०११ Veteran VHP leader Ashok Singhal replaced as VHP Int.president Press Trust of India Kochi 20 December 2011 http://www.indianexpress.com/news/veteran-vhp-leader-ashok-singhal-replaced-as-vhp-int.president/889760/ Indian Express 2012-03-26 https://web.archive.org/web/20130929142232/https://www.indianexpress.com/news/veteran-vhp-leader-ashok-singhal-replaced-as-vhp-int.president/889760 29 सितंबर 2013 live में बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण उन्हें अपना स्थान छोड़ना पड़ा और प्रवीण तोगड़िया ने उनका स्थान लिया।https://www.telegraphindia.com/1111220/jsp/nation/story_14904643.jsp#.T3CB6OJ5a9U Change in VHP sweet for Sangh Radhika Ramaseshan Kolkata The Telegraph 20 December 2011 2012-03-26 https://web.archive.org/web/20150924151432/https://www.telegraphindia.com/1111220/jsp/nation/story_14904643.jsp#.T3CB6OJ5a9U 24 सितंबर 2015 live आज वि॰हि॰प॰ की जो वैश्विक ख्याति है, उसमें अशोक सिंहल का योगदान सर्वाधिक है।https://hindi.oneindia.com/news/features/biography-about-vhp-leader-ashok-singhal-373058.html विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंहल 24 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161224234053/https://hindi.oneindia.com/news/features/biography-about-vhp-leader-ashok-singhal-373058.html 24 दिसंबर 2016 dead
अशोक सिंघल परिषद के काम के विस्तार के लिए विदेश प्रवास पर भी जाते रहे। वे आजीवन अविवाहित रहे।
जीवन परिचय
अशोक सिंघल का जन्म 15 सितम्बर 1926 को आगरा में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी दफ्तर में कार्यरत थे। १९४२ में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उन्होने १९५० में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अब, आई आई टी) से धातुकर्म में इंजीनियरिंग पूरी की। इसके पश्चात इंजीनियर की नौकरी करने के बजाये उन्होंने समाज सेवा का मार्ग चुना और आगे चलकर आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गये। उन्होंने उत्तर प्रदेश और आस-पास की जगहों पर आरएसएस के लिये लंबे समय के लिये काम किया और फिर दिल्ली-हरियाणा में प्रांत प्रचारक बने।
1975 से 1977 तक देश में आपातकाल और संघ पर प्रतिबन्ध रहा। इस दौरान अशोक सिंघल इंदिरा गांधी की तानाशाही के विरुद्ध हुए संघर्ष में लोगों को जुटाते रहे। आपातकाल के बाद वे दिल्ली के प्रान्त प्रचारक बनाये गये। 1981 में डा० कर्ण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में एक विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ; पर उसके पीछे शक्ति अशोक सिंघल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की थी। उसके बाद अशोक सिंघल को विश्व हिन्दू परिषद् के काम में लगा दिया गया।
इसके बाद परिषद के काम में धर्म जागरण, सेवा, संस्कृत, परावर्तन, गोरक्षा आदि अनेक नये आयाम जुड़े। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आन्दोलन, जिससे परिषद का काम गाँव-गाँव तक पहुँच गया। इसने देश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा बदल दी।
राम जन्मभूमि आन्दोलन
1984 में दिल्ली के विज्ञान भवन में एक धर्म संसद का आयोजन किया गया। सिंहल इस के मुख्य संचालक थे। यहीं पर राम जन्मभूमि आंदोलन की रणनीति तय की गई। यहीं से सिंघल ने पूरी योजना के साथ कारसेवकों को अपने साथ जोड़ना शुरू किया। उन्होने देश भर से 50 हजार कारसेवक जुटाये। सभी कारसेवकों ने राम जन्मभूमि पर राम मंदिर स्थापना करने की कसम देश की प्रमुख नदियों के किनारे खायी। 1992 में विवादित ढाँचा तोड़ने वाले कारसेवकों का नेतृत्व सिंघल ने ही किया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
अशोक सिंहल फाउण्डेशन का जालघर https://web.archive.org/web/20221024051528/https://www.ashoksinghalfoundation.com// 24 अक्तूबर 2022
श्रेणी:विश्व हिन्दू परिषद्
श्रेणी:1926 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१५ में निधन
श्रेणी:संघ परिवार