411 REFERENCE · Wikipedia
जैती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जैती अथवा जैंती भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील का एक गाँव है। इस गाँव की खास विशेषता यह है कि इसके दोनों ओर स्वच्छ कल-कल कर बहती नदियां है, सामने विशाल हिमालय पर्वत शृंखला की पंचचूली चोटी और बाई ओर नन्दा देवी और त्रिशूल पर्वत है। यह मुनस्यारी से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जनसांख्यिकी
भारत की सन् 2011 की जनगणना के अनुसार गाँव में कुल 36 परिवार निवास करते हैं और गाँव की कुल जनसंख्या 170 है। गाँव में अनुसुचित जनजाति का कोई व्यक्ति नहीं है। गाँव की साक्षरता दर 88.82 प्रतिशत है जो उत्तराखण्ड की साक्षरता से अधिक है।https://www.census2011.co.in/data/village/52447-jaiti-uttarakhand.html Jaiti Village Population - Ranikhet - Almora, Uttarakhand www.census2011.co.in 2024-10-15
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के गाँव
श्रेणी:पिथौरागढ़ जिला