411 REFERENCE · Wikipedia
सोंगजियांग जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोंगजियांग शंघाई का एक उपनगरीय जिला है। इसका क्षेत्रफल 605.64 वर्ग किमी (233.84 वर्ग मील) और इसके आबादी 1,582,398 (2010) है। एक लंबे इतिहास के कारण, सोंगजियांग को शंघाई की सांस्कृतिक जड़ के रूप में जाना जाता है।Shanghai 2010 Census Data https://web.archive.org/web/20140403195346/http://www.stats-sh.gov.cn/sjfb/201105/218819.html 2014-04-03 Shanghai Statistics Bureau
इतिहास
लगभग 7000 साल पहले, सोंगजियांग में रहने वाले लोगों ने चार प्रकार की अनूठी संस्कृति बनाई: मजीबांग संस्कृति, सोंग्ज़ संस्कृति, लियांगझू संस्कृति और गुआंगफुलिन संस्कृति। जिसने शंघाई संस्कृति में बहुसांस्कृतिक विशेषताओं की एक ठोस नींव रखी। सोंगजियांग को पहले हुआटिंग काउंटी (华亭县 ) के नाम से जाना जाता था और यह जिआंगसू प्रांत का हिस्सा था।
751 ई में, मध्य-तांग राजवंश के दौरान, आधुनिक सोंगजियांग में हुआटिंग काउंटी की स्थापना की गई थी। यह आधुनिक-दिन के शंघाई के भीतर पहला काउंटी-स्तरीय प्रशासन था।
युआन राजवंश में, हुआटिंग काउंटी को प्रीफेक्चर का दर्ज़ा मिला और इसका नाम बदलकर सोंगजियांग प्रीफेक्चर (松江府 ) कर दिया गया।
चीन गणराज्य के तहत, सोंगजियांग प्रशासन जिला उत्तरी शंघाई में चोंगमिंग द्वीप तक फैला हुआ था।"Chongming County" in the Encyclopedia of Shanghai, pp. 50 ff. https://web.archive.org/web/20130302131933/http://zhuanti.shanghai.gov.cn/encyclopedia/en/Default2.aspx 2013-03-02 Shanghai Scientific & Technical Publishers (Shanghai), 2010. Hosted by the Municipality of Shanghai.
और अंततः1998 में, वर्तमान सोंगजियांग जिला स्थापित किया गया।
सांस्कृतिक महत्वपूर्ण विशेषताएं
सोंगजियांग शंघाई की सांस्कृतिक जड़ के रूप में देखा जाता है। यह प्रान्त प्राचीन और आधुनिक संस्कृति की अद्वितीय विशेषताओं को अपने में संरक्षित करे हुए है।
प्राचीन काल में, सोंगजियांग में मजीबांग संस्कृति, सोंग्ज़ संस्कृति, लियांगझू संस्कृति और गुआंगफुलिन संस्कृति का गठन हुआ। हाल ही में खोजे गए खेती और अन्य काम करने वाले औजारों के साथ-साथ चावल और जानवरों के अवशेषों ने साबित किया कि उस समय सोंगजियांग में रहने वाले लोग पहले से ही खेती की जमीन को जोतना जानते थे, जिसने आदिम कृषि समाज को और अधिक सभ्य बनाने में सहयोग किया।Shanghai Agriculture - The construction of Shanghai's experimental city, Songjiang http://en.shac.gov.cn/hjgl/tscz/200307/t20030715_75332.htm Archived copy 2011-08-06 dead https://web.archive.org/web/20120328143542/http://en.shac.gov.cn/hjgl/tscz/200307/t20030715_75332.htm 2012-03-28
इन औज़ारो को ताइहू क्षेत्र में नए पाषाण युग का सांस्कृतिक अवशेष माना जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता गया, प्राचीन चीनी समाज में दो महत्वपूर्ण कालखंड थे: पश्चिमी जिन राजवंश और मिंग राजवंश। इन राजवंशो के शासन में यहाँ की संस्कृति में बहुत बदलाव आये।
सन्दर्भ