Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिनम (फिल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिनम तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movie-details/sinam/movieshow/93726240.cms सिनम मूवी: शोटाइम्स, रिव्यू, ट्रेलर, पोस्टर्स, न्यूज़ & वीडियोज़ द टाइम्स ऑफ़ इंडिया इसे जी.एन.आर. कुमारवेलन ने निर्देशित किया है। फिल्म में अरुण विजय और पल्लक लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। शब्बीर ने साउंडट्रैक एल्बम और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। इस फिल्म के शीर्षक की घोषणा 6 नवंबर 2019 को की गई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा के बाद 16 सितंबर 2022अरुण विजय'स सिनम गेट्स अ रिलीज़ डेट https://www.cinemaexpress.com/tamil/news/2022/aug/23/arun-vijays-sinam-gets-a-release-date-34018.html सिनेमा एक्सप्रेस 23 अगस्त 2022 24 अगस्त 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। पृष्ठभूमि फिल्म में पारी वेंकट एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर है। वह अपनी पत्नी मधांगी और बेटी के साथ खुशी से रहता है। एक दिन अचानक मधांगी लापता हो जाती है। पारी पुलिस कांस्टेबल कदल के साथ उसकी खोज शुरु शुरू करता है। जल्दी ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पारी वेंकट इस जघन्य काम के पीछे के हत्यारों को कैसे ढूँढ़ता है और उन्हें दंडित करता है, यह कहानी का मूल विषय है। फिल्म निर्माण शुरुआत में इस फिल्म का संभावित शीर्षक एवी30 रखा गया था।https://tamil.samayam.com/tamil-cinema/movie-news/actor-arun-vijays-av30-movie-started-with-small-pooja-today/articleshow/71086908.cms एवी30 मूवी पूजा: பூஜையுடன் தொடங்கிய அருண் விஜய்யின் 30ஆவது பட समयम तमिल 6 नवंबर 2019 को फिल्म का शीर्षक सिनम घोषित किया गया। फ़िल्म की शूटिंग 2 मार्च 2020 को खत्म हुई। शूटिंग के बाद यह घोषणा कर दी गई कि पल्लक लालवानी अरुण विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाएँगी। 20 नवंबर 2019 को निर्माताओं ने अरुण विजय के 42वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया। 14 अगस्त 2020 को निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा लुक पोस्टर भी जारी किया। यह फ़िल्म 16 सितंबर 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ हुई थी। कोविद-19 के बढ़ते मामलों के कारण निर्माताओं ने इसे पहले ओटीटी पर सीधे रिलीज़ करने का विकल्प चुना था। हालाँकि अरुण विजय ने स्पष्ट किया कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2022 को रिलीज़ किया गया था। सन्दर्भ श्रेणी:सिनेमा श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:तमिल फ़िल्म