411 REFERENCE · Wikipedia
वाइकिंग्स (टीवी शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐतिहासिक ड्रामा
युद्ध माइकल हर्स्ट माइकल हर्स्ट ट्रैविस फिम्मेल
कैथरीन विनिक
क्लाइव स्टैंडेन
जेसलीन गिल्सिग
गुस्ताफ़ स्कार्सगार्ड
गेब्रियल बर्न "इफ आई हैड अ हर्ट"फीवर रे के द्वारा ट्रेवर मॉरिस कनाडा
आयरलैंड अंग्रेजी 6 89 45–50 मिनट हिस्ट्री (s. seasons 1–6A)
अमेज़न प्राइम वीडियो (s. season 6B) 2013 3 3 2020 12 30
वाइकिंग्स (Vikings) एक ऐतिहासिक ड्रामा टेलीविज़न शृंखला है। इसके निर्माता तथा लेखक माइकल हर्स्ट हैं।जेफ हेडेन The Story Behind the Story: 'Vikings' Creator Michael Hirst on Bringing the Hit TV Series to a Stirring Conclusion https://www.inc.com/jeff-haden/the-story-behind-story-vikings-creator-michael-hirst-on-bringing-long-running-hit-tv-series-to-a-stirring-conclusion.html inc.com 4 जुलाई 2024 कनाडा और आयरलैंड के बीच सह-निर्मित यह शृंखला मूल रूप से हिस्ट्री चैनल पर प्रसारित हुई थी।Vikings https://www.history.com/shows/vikings history.com 4 जुलाई 2024 इसका प्रीमियर 3 मार्च 2013 को हुआ और 30 दिसंबर 2020 को समापन हुआ था। छठे सीज़न का दूसरा भाग आयरलैंड में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया। 25 फरवरी 2022 को वाइकिंग्स: वैलहेला के नाम से इसके सीक्वल शृंखला का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया था।केसी मूर Netflix’s ‘Vikings: Valhalla’: Everything You Need To Know About The Spin-off https://www.whats-on-netflix.com/news/vikings-spin-off-vikings-valhalla-everything-we-know-so-far-02-2022/ whats-on-netflix.com 4 जुलाई 2024
आधार
यह शृंखला प्रारंभिक मध्ययुगीन स्कैंडिनेविया के नॉर्समेन की कहानियों से प्रेरित है। यह मोटे तौर पर प्रसिद्ध वाइकिंग सरदार रैगनर लोथब्रोक और उसके दल, परिवार और वंशजों के कारनामों की कहानी दर्शाती है। नॉर्स पौराणिक गाथाएं आंशिक रूप से काल्पनिक कहानियां थीं, जो नॉर्स वाचिक परम्परापर आधारित थीं। यह गाथाएं उनमें वर्णित घटनाओं के लगभग 200 से 400 साल बाद लिखी गई थीं।
कलाकार
ट्रैविस फिम्मेल –रैगनर लोथब्रोक (सीज़न 1-4)
कैथरीन विनिक – लागर्था (सीज़न 1-6)
क्लाइव स्टैंडेन – रोलो (सीज़न 1-4; सीज़न 5 में विशेष उपस्थिति )
जेसलिन गिल्सिग – सिग्गी (सीज़न 1-3)
गुस्ताफ़ स्कार्सगार्ड – फ़्लोकी (सीज़न 1-6)
गेब्रियल बर्न – अर्ल हैरल्डसन (सीज़न 1)
जॉर्ज ब्लाग्डेन – एथेल्स्टन (सीज़न 1-3)
एलिसा सदरलैंड – एसलाग (सीज़न 1-4)
अलेक्जेंडर लुडविग – ब्योर्न आयरनसाइड (सीज़न 2-6)
एलेक्स हॉग एंडरसन – आइवार द बोनलेस (सीज़न 4-6)
डेविड लिंडस्ट्रोम – सिगर्ड स्नेक-इन-द-आई (सीज़न 4)
एरिक जॉनसन – एरिक (सीज़न 6)
जॉर्जिया हर्स्ट – टोरवी
निर्माण
सीज़न 1
आयरिश-कनाडाई सह-निर्मित वाइकिंग्स को ऑक्टागन फिल्म्स और टेक 5 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया था।VIKINGS Tops The Ratings With 8.3 Million Viewers http://www.irishfilmboard.ie/irish_film_industry/news/VIKINGS_Tops_The_Ratings_With_83_Million_Viewers/2149 irishfilmboard.ie 4 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20130328133730/http://www.irishfilmboard.ie/irish_film_industry/news/VIKINGS_Tops_The_Ratings_With_83_Million_Viewers/2149 28 मार्च 2013 माइकल हर्स्ट, मॉर्गन ओ'सुलिवन, जॉन वेबर, शेरी मार्श, एलन गैसमर, जेम्स फ्लिन और शीला होकिन को कार्यकारी निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाता है। पहले सीज़न का बजट 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।नील जस्टिन Meet the real Ragnar on History Channel's 'Vikings' https://www.startribune.com/meet-the-real-ragnar-on-history-channel-s-vikings/194379511/ startribune.com 4 जुलाई 2024 16 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150316174011/http://www.startribune.com/entertainment/tv/194379511.html dead
भाषा
अधिकांश दृश्य अंग्रेजी भाषा में फिल्माए गए हैं, लेकिन दर्शकों को यह महसूस कराने के लिए कि पात्रों के विभिन्न समूह अलग-अलग मूल भाषाएँ बोलते हैं और अक्सर संवाद करने में उन्हें परेशानी होती है, शृंखला के माध्यम से कई अन्य भाषाओं को दिखाया गया है।
इन्हें भी देखें
वाइकिंग
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
2306299 वाइकिंग्स
श्रेणी:वेब माला