Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बरह डायरॅक्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बरह डायरॅक्ट बरह नामक भारतीय भाषी टाइपिंग सॉफ्टवेयर का एक अंग है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। यह यूनिकोड एवं नॉन-यूनिकोड दोनों तरह की टाइपिंग हेतु उपयोगी है। इण्टरनेट पर भारतीय भाषी यूनिकोड टाइपिंग के प्रसार के बाद यह काफी लोकप्रिय हो गया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे बरह आइऍमई के नाम से एक अलग औजार के तौर पर भी उपलब्ध करवाया जाने लगा। नॉन-यूनिकोड समर्थन के कारण यह फोटोशॉप, पेजमेकर आदि अयूनिकोडित प्रोग्रामों में ध्वन्यात्मक लिप्यंतरण विधि से हिन्दी टाइप करने के लिए उपयोगी है। जिन भी अयूनिकोडित प्रोग्रामों में फॉण्ट को चुनकर बदला जा सकता है यह उनमें काम कर सकता है। बरह आइऍमई तथा बरह डायरॅक्ट में अन्तर बरह आइऍमई एक अलग औजार है जबकि बरह डायरॅक्ट बरह सॉफ्टवेयर का ही एक भाग है। बरह आइऍमई सिर्फ यूनिकोड समर्थित है जबकि बरह डायरॅक्ट यूनिकोड के साथ-साथ नॉन-यूनिकोड फॉण्ट में भी टाइप करने की सुविधा देता है। इन्हें भी देखें बरह बरह आइऍमई बाहरी कड़ियाँ बरह का जालपृष्ठ श्रेणी:आइऍमई श्रेणी:सॉफ्टवेयर श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:भारत की भाषाएँ