411 REFERENCE · Wikipedia
शोधगंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शोधगंगा भारत के शोधप्रबन्धों का ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक भण्डार है। यह इन्फ्लिबनेट केन्द्र (INFLIBNET Centre) द्वारा स्थापित किया गया है। इनफ्लिबनेट अहमदाबाद की ऑनलाइन कम्पनी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के जून २००९ के एक आदेश के अनुसार विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों के लिए अपने शोध-प्रबन्धों को एलेक्ट्रॉनिक रूप में भी जमा करना अनिवार्य बना दिया गया है।
परिचय
इंटरनेट पर उपलब्ध इस योजना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में शोधपत्रों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना और पीएचडी जैसे विभिन्न शैक्षिक उपाधिपरक शोध-प्रबंध में नकल की बढ़ती प्रवृत्ति पर लगाम लगाना है। शोधपत्रों के अध्ययन के लिए भारत में उपलब्ध यह सबसे अच्छी व्यवस्था है। यूजीसी द्वारा शुरू की गई ‘शोधगंगा’ से अब तक देश के 70 के करीब विश्वविद्यालय जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत देशभर के सभी विश्वविद्यालय के शोधपत्र ऑनलाइन किए जा रहे हैं जिसके कारण किसी भी विश्वविद्यालय का शोधपत्र कहीं भी देखा जा सकता है। यूजीसी ने अहमदाबाद स्थित इन्फार्मेशन लाइब्रेरी की इनफ्लिब्नेट कंपनी को ऑनलाइन रिसर्च मैटीरियल उपलब्ध करवाने का कार्य सौंपा है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालय को कंपनी को थीसिस सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा गया है। विश्वविद्यालय में पीएचडी व एमफिल उपाधि प्राप्त करने के लिए शोध-प्रबंध की सीडी यूजीसी को भी मुहैया करवानी होगी। यूजीसी की इस व्यवस्था को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय को अलग से फंड भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके माध्यम से पीएचडी, डी-लिट और डीएएससी के सभी शोध पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।
शोधगंगा का उद्देश्य
शोध के दौरान साहित्यिक चोरी या मुद्राधिकार उल्लंघन से बचने तथा शोध की गिरती हुई गुणवत्ता को संभालने के उद्देश्य से शोधगंगा की पहल की गई है। शोधगंगा में अभी तक 428 विश्वविद्यालय योगदान दे रहे हैं। यहाँ 7000 सिनॉप्सिस जमा हो चुके हैं, 2,50, 000 से ज्यादा फुल टेक्स्ट शोध-प्रबंध जमा हो चुके हैं।
शोधगंगा में योगदान देने वाले विश्वविद्यालय
कलकत्ता विश्वविद्यालय: 11908 शोध-प्रबंधसावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय: 10508 शोध-प्रबंधअन्ना विश्वविद्यालय: 8905 शोध-प्रबंधमद्रास विश्वविद्यालय 8617: शोध-प्रबंधछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय: 8496 शोध-प्रबंधवी. बी. एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय: 8174 शोध-प्रबंधअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: 8154 शोध-प्रबंधपंजाब विश्वविद्यालय: 7451 शोध-प्रबंधभारतीदासन विश्वविद्यालय: 5707 शोध-प्रबंधManonmaniam Sundaranar University: 5480 शोध-प्रबंध
बाहरी कड़ियाँ
शोधगंगा का जालघर
About Shodhganga, INFLIBNET Centre
ज्ञान चाहिए तो लगाएं 'शोधगंगा' में डुबकी (जागरण)
What is Shodhganga https://web.archive.org/web/20210524161804/https://onlinetruth.org/what-is-shodhganga/ 24 मई 2021
सन्दर्भ
About Shodhganga, INFLIBNET Centre
What is Shodhganga https://web.archive.org/web/20210524161804/https://onlinetruth.org/what-is-shodhganga/ 24 मई 2021
ज्ञान चाहिए तो लगाएं 'शोधगंगा' में डुबकी (जागरण)
श्रेणी:भारत में अनुसंधान
श्रेणी:शैक्षिक जालस्थल