411 REFERENCE · Wikipedia
मूल्य (अर्थशास्त्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाज़ार मूल्य
आर्थिक मूल्य, किसी आर्थिक एजेंट को कोई वस्तु या सेवा द्वारा प्रदत्त लाभ का माप हैं।
यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि आर्थिक मूल्य और बाज़ार भाव समान नहीं हैं, और ना ही आर्थिक मूल्य और बाज़ार मूल्य एक समान हैं। मूल्य की अवधारणा अर्थशास्त्र में केन्द्रीय है। इसको मापने का एक तरीका वस्तु का बाजार भाव है। एडम स्मिथ ने श्रम को मूल्य के मुख्य श्रोत के रूप में परिभाषित किया। "मूल्य के श्रम सिद्धान्त" को कार्ल मार्क्स सहित कई अर्थशास्त्रियों ने प्रतिपादित किया है। इस सिद्धान्त के अनुसार किसी सेवा या वस्तु का मूल्य उसके उत्पादन में प्रयुक्त श्रम के बराबर होत है। अधिकांश लोगों का मानना है कि इसका मूल्य वस्तु के दाम निर्धारित करता है। दाम का यह श्रम सिद्धान्त "मूल्य के उत्पादन लागत सिद्धान्त" से निकटता से जुड़ा हुआ है।
सन्दर्भ
no no no yes Value
श्रेणी:राजनीतिक अर्थव्यवस्था
श्रेणी:मूल्य सिद्धान्त