411 REFERENCE · Wikipedia
सुनील दत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Sunil Dutt cropped face.jpg बलराज दत्त 6 जून 1929 खुर्द ,पंजाब , ब्रिटिश इंडिया (वर्तमान- पंजाब , पाकिस्तान 25 मई 2005 मुंबई, महाराष्ट्र , भारत ३८, नरगिस दत्त मार्ग पाली हिल , बान्द्रा (पश्चिम), मुंबई, महाराष्ट्र, भारत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिन्दू नरगिस दत्त (1958 से 1981) संजय दत्त, प्रिया दत्त, एवं नम्रता दत्त फिल्म अभिनेता, निर्माता निर्देशक एवं राजनीतिज्ञ 6 फुट
सुनील दत्त (अंग्रेजी: Sunil Dutt, पंजाबी: ਸੁਨੀਲ ਦੱਤ, जन्म: 6 जून 1929, मृत्यु: 25 मई 2005), जिनका असली नाम बलराज दत्त था, भारतीय फिल्मों के विख्यात अभिनेता, निर्माता व निर्देशक थे, जिन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय राजनीति में भी सार्थक भूमिका निभायी। मनमोहन सिंह की सरकार में 2004 से 2005 तक वे खेल एवं युवा मामलों के कैबिनेट मन्त्री रहे। उनके पुत्र संजय दत्त भी फिल्म अभिनेता हैं।http://164.100.24.208/ls/lsmember/biodata.asp?mpsno=476 संग्रहीत प्रति 12 नवंबर 2007 https://web.archive.org/web/20071112065955/http://164.100.24.208/ls/lsmember/biodata.asp?mpsno=476 12 नवंबर 2007 dead
उन्होंने 1984 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुम्बई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीता और सांसद बने। वे यहाँ से लगातार पाँच बार चुने जाते रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त ने अपने पिता से विरासत में मिली वह सीट जीत ली। भारत सरकार ने 1968 में उन्हें पद्म श्री सम्मान प्रदान किया। इसके अतिरिक्त वे बम्बई के शेरिफ़ भी चुने गये।
आरम्भिक जीवन
सुनील का जन्म ब्रिटिश भारत में पंजाब राज्य के झेलम जिला स्थित खुर्दी नामक गाँव में हुआ था। यह गाँव अब पाकिस्तान मे है। बँटवारे के दौरान उनका परिवार भारत आ गया। सुनील ने मुम्बई के जय हिन्द कालेज में दाखिला लिया और जीवन यापन के लिये बेस्ट में कण्डक्टर की नौकरी भी की।
करियर
उनके कैरियर की शुरुआत रेडियो सीलोन पर, जो कि दक्षिणी एशिया का सबसे पुराना रेडियो स्टेशन है, एक उद्घोषक के रूप में हुई जहाँ वे बहुत लोकप्रिय हुए। इसके बाद उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करने की ठानी और बम्बई आ गये। 1955 मे बनी "रेलवे प्लेटफॉर्म" उनकी पहली फ़िल्म थी पर 1957 की 'मदर इंडिया' ने उन्हें बालीवुड का फिल्म स्टार बना दिया। डकैतों के जीवन पर बनी उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म मुझे जीने दो ने वर्ष 1964 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता। उसके दो ही वर्ष बाद 1966 में खानदान फिल्म के लिये उन्हें फिर से फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त हुआ।
1957 में बनी महबूब खान की फिल्म मदर इण्डिया में शूटिंग के वक़्त लगी आग से नरगिस को बचाते हुए सुनील दत्त बुरी तरह जल गये थे। इस घटना से प्रभावित होकर नरगिस की माँ ने अपनी बेटी का विवाह 11 मार्च 1958 को सुनील दत्त से कर दिया।
1950 के आखिरी वर्षों से लेकर 1960 के दशक में उन्होंने हिन्दी फिल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनमें साधना (1958), सुजाता (1959), मुझे जीने दो (1963), गुमराह (1963), वक़्त (1965), खानदान (1965), पड़ोसन (1967) और हमराज़ (1967) प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं।
फिल्म "मुझे जीने दो" में उनके बेहतरीन अभिनय ने उन्हें बहुत लोकप्रिय स्टार बना दिया।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2003 मुन्ना भाई एमबीबीएस 1993 क्षत्रिय 1993 फूल बलराम चौधरी 1992 परम्परा ठाकुर भवानी सिंह 1992 विरोधी पुलिस कमिश्नर 1991 हाय मेरी जान 1991 कुर्बान पृथ्वी सिंह 1991 यह आग कब बुझेगी 1991 प्रतिज्ञाबद्ध 1988 धर्मयुद्ध ठाकुर विक्रम सिंह 1987 वतन के रखवाले जेलर सूरज प्रकाश 1986 काला धंधा गोरे लोग माइकल/सुदर्शन1986 मंगल दादा 1985 फासले विक्रम 1984 लैला 1984 यादों की ज़ंजीर 1984 राज तिलक जय सिंह 1982 बदले की आग 1982 दर्द का रिश्ता 1981 रॉकी 1980 यारी दुश्मनी 1980 गंगा और सूरज 1980 लालू पुकारेगा 1980 एक गुनाह और सही 1980 शान डी एस पी शिव कुमार 1979 जानी दुश्मन 1979 अहिंसा 1979 मुकाबला विक्रम 'विकी' 1979 सलाम मेमसाब 1978 डाकू और जवान 1978 काला आदमी 1978 राम कसम 1977 पापी राज कुमार 1977 आखिरी गोली 1977 ज्ञानी जी 1977 लड़की जवान हो गई 1977 सत श्री अकाल 1977 चरनदास 1977 दरिन्दा 1976 नागिन प्रोफेसर विजय 1976 नेहले पे देहला 1975 उमर कैद 1975 ज़ख्मी आनन्द 1975 हिमालय से ऊँचा विजय 1974 प्राण जाये पर वचन ना जाये राजा ठाकुर 1974 कोरा बदन 1974 दुख भंजन तेरा नाम साधु 1974 गीता मेरा नाम 1974 ३६ घंटे हिम्मत 1973 हीरा हीरा 1973 मन जीते जग जीत 1972 जय ज्वाला 1972 ज़िन्दगी ज़िन्दगी डॉक्टर सुनील 1972 ज़मीन आसमान रवि 1971 रेशमा और शेरा शेरा 1971 ज्वाला 1970 भाई भाई 1970 दर्पण बलराज दत्त 1969 चिराग अजय सिंह 1969 प्यासी शाम राजा 1969 मेरी भाभी राजू 1969 भाई बहन सुरेन्द्र प्रताप 1969 ज्वाला 1968 गौरी सुनील 1968 पड़ोसन भोला 1968 साधू और शैतान 1967 मिलन 1967 हमराज़ कुमार 1967 मेहरबाँ 1966 मेरा साया ठाकुर राकेश सिंह 1966 ग़बन रामनाथ 1966 आम्रपाली 1965 खानदान गोविंद एस लालबहादुर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 1965 वक्त बबलू/रवि 1964 यादें अनिल 1964 बेटी बेटे 1964 गज़ल एजाज़ 1963 नर्तकी 1963 गुमराह राजेन्द्र 1963 आज और कल 1963 ये रास्ते हैं प्यार के 1963 मुझे जीने दो फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 1962 मैं चुप रहूँगी कमल कुमार 1962 झूला 1961 छाया 1960 हम हिन्दुस्तानी सुरेन्द्र नाथ 1960 उसने कहा था 1960 दुनिया झुकती है 1960 एक फूल चार काँटे संजीव 1959 इंसान जाग उठा रंजीत 1959 दीदी 1959 सुजाता 1958 पोस्ट बॉक्स 999 विकास 1958 साधना मोहन 1957 पायल मोहन 1957 मदर इण्डिया बिरजू 1956 किस्मत का खेल 1956 राजधानी 1956 एक ही रास्ता अमर 1955 कुंदन अमृत 1955 रेलवे प्लेटफ़ॉर्म रामू
बतौर निर्माता
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी1991 यह आग कब बुझेगी 1982 दर्द का रिश्ता 1971 रेशमा और शेरा 1963 ये रास्ते हैं प्यार के
बतौर निर्देशक
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी1991 यह आग कब बुझेगी 1982 दर्द का रिश्ता 1981 रॉकी 1978 डाकू और जवान 1971 रेशमा और शेरा 1968 गौरी 1964 यादें
सम्मान और पुरस्कार
1964 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - मुझे जीने दो
1966 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - खानदान
1967 - बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट ऐसोसिएशन का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - मिलनhttp://www.bfjaawards.com/legacy/pastwin/196831.htm संग्रहीत प्रति 30 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20090113221646/http://www.bfjaawards.com/legacy/pastwin/196831.htm 13 जनवरी 2009 dead
1968 - पद्म श्री
1982 - बम्बई के शेरिफ़
1995 - फिल्म फेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड
1997 - स्टार स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड
1998 - राजीव गान्धी राष्ट्रीय सद्भावना सम्मानSunil Dutt — film star, peace activist, secularist, politician extraordinary http://www.hindu.com/2005/05/26/stories/2005052604031200.htm The Hindu May 26, 2005 Chennai, India 30 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120608005129/http://www.hindu.com/2005/05/26/stories/2005052604031200.htm 8 जून 2012 live
2005 - दादा साहब फाल्के अकादमी का फाल्के अवार्डhttp://www.apunkachoice.com/happenings/20080403-0.html संग्रहीत प्रति 30 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20121001051852/http://www.apunkachoice.com/happenings/20080403-0.html 1 अक्तूबर 2012 live
2005 - आईआईएफएस लन्दन का भारत गौरव सम्मानhttp://www.telegraphindia.com/1070525/asp/jamshedpur/story_7742079.asp Calcutta, India The Telegraph Tribute to a son of the soil 25 मई 2007 30 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20121024042045/http://www.telegraphindia.com/1070525/asp/jamshedpur/story_7742079.asp 24 अक्तूबर 2012 live
राजनीतिक कैरियर
1987 में, जब पंजाब उग्रवाद का सामना कर रहा था, तब सद्भाव और भाईचारा स्थापित करने के लिए सुनील दत्त ने बॉम्बे से अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) तक महाशांति पदयात्रा की।https://www.indiatoday.in/magazine/indiascope/story/19870430-sunil-dutts-mahashanti-padyatra-ends-at-golden-temple-in-amritsar-798791-1987-04-29 Sunil Dutt's Mahashanti Padyatra ends at Golden Temple in Amritsarhttps://www.outlookindia.com/national/yatra-diary-a-ringside-view-of-bharat-jodo-yatra--magazine-238020 Yatra Diary: A Ringside View Of ‘Bharat Jodo Yatra’ बंबई से 78 दिनों तक 2000 किमी पैदल चलकर वे अमृतसर पहुंचे और उस महाशांति पदयात्रा में उनके साथ उनकी पुत्री प्रिया दत्त और 80 अन्य व्यक्ति भी थीं।https://www.bhaskar.com/news/politicians-who-died-in-office-like-sunil-dutt-jayalalita-5888848.html सुनील दत्त से जयललिता तक... इन नेताओं ने कुर्सी संभालते हुए कहा अलविदाhttp://164.100.47.194/Loksabha/Members/memberbioprofile.aspx?mpsno=476&lastls=14 Dutt LShttps://www.livemint.com/Politics/8r8gCmnJ7SYvG59p3QAboM/Priya-Dutt--Bandra8217s-benevolent-daughter.html Bandra benevolent daughterhttps://timesofindia.indiatimes.com/bombay-times/sunil-dutt-learning-his-ways/articleshow/20993406.cms Sunil Dutt: Learning His ways पदयात्रा के दौरान 500 से अधिक सड़क किनारे सभाओं को संबोधित करने के लिए दत्त ने भयानक गर्मी, पीलिया और पैरों के छाले पर काबू पाया।https://www.tribuneindia.com/2004/20040529/windows/main1.htm Dauntless Dutt 1990 के दशक की शुरुआत में कुछ वर्षों के लिए उनका राजनीतिक करियर रुक गया था, जब उन्होंने अपने बेटे को एके -56 रखने के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल से मुक्त करने के लिए काम किया था, जिसका दावा था कि वह बॉम्बे में बम विस्फोटों के बाद अपने परिवार की सुरक्षा के लिए था।http://www.ndtv.com/india-news/sanjay-dutt-convicted-in-1993-bombay-blasts-case-gets-5-years-in-jail-516881 Sanjay Dutt convicted in 1993 Bombay blasts case, gets 5 years in jail NDTV.com 28 February 2016
लोक कल्याण के कार्य
सुनील दत्त और नरगिस - दोनों पति पत्नी ने मिलकर "अजन्ता आर्ट्स कल्चरल ट्रुप" नाम से एक सांस्कृतिक संस्था का निर्माण बहुत पहले ही कर लिया था। इस संस्था के माध्यम से वे फिल्म निर्माण से लेकर राष्ट्र व लोक कल्याण के कार्य निरन्तर करते रहे। 1981 में यकृत कैंसर से हुई उनकी पत्नी नरगिस दत्त की मृत्यु के बाद सुनील दत्त ने "नरगिस दत्त मैमोरियल कैंसर फाउण्डेशन" की स्थापना की। इतना ही नहीं, प्रति वर्ष उनकी स्मृति में "नरगिस अवार्ड" भी देना प्रारम्भ किया। अब ये दोनों कार्य उनकी बेटियाँ व बेटा मिलकर देखते हैं।
25 मई 2005 को मुम्बई में पाली हिल बान्द्रा स्थित बँगले पर हृदय गति बन्द हो जाने से उनकी मृत्यु हो गयी।
इन्हें भी देखें
नर्गिस
मुझे जीने दो
सन्दर्भ
30em
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:1929 में जन्मे लोग
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:सांसद
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता