411 REFERENCE · Wikipedia
विभक्ति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भाषाविज्ञान में विभक्ति व्याकरण के नियमों पर आधारित शब्दों के रूप परिवर्तन को दर्शाती है। विभक्ति का शाब्दिक अर्थ है - ' विभक्त होने की क्रिया या भाव' या 'विभाग' या 'बाँट'।
हिंदी व्याकरण में शब्द (संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण) के आगे लगा हुआ वह प्रत्यय या चिह्न विभक्ति कहलाता है जिससे पता लगता है कि उस शब्द का क्रियापद से क्या संबंध है। 'विभिक्त' नाम या संज्ञा शब्दों को पद (वाक्य प्रयोगार्थ) बनाते हैं और कारक परिणति के द्वारा क्रिया के साथ संबंध सूचित करते हैं।
हिंदी
आजकल की प्रचलित हिन्दी की खड़ी बोली में विभक्तियों के प्रकार संस्कृत की तुलना में बहुत कम और सरल है। अधिकतर विभक्तियां हमें सर्वनामों में दिखती है। निम्न्कथिक टेबल को देखें:
+हिंदी में विभक्तियों के प्रकारसर्वनामसंज्ञाकारकप्रथम पुरुषमध्यम पुरुषउत्तम पुरुषभालूघोड़ाचिड़िया -मै, हम तू, तुम, आपवे, उस, उनभालू, भालूघोड़ा, घोड़ेचिड़िया, चिड़ियाएँकर्तामैंने, हमनेतूने, तुमने, आप नेउसने, उन्होंनेभालू ने,भालुओं नेघोड़े ने, घोड़ों नेचिड़िया ने, चिड़ियाओं नेकर्ममुझे, हमेंतुझे, तुम्हें, आपको उसे, उनकोभालू को, भालुओं कोघोड़े को, घोड़ों कोचिड़िया को, चिड़ियाओं कोकरणमुझसे, हम से
मेरे द्वारा, हमारे द्वारातुझसे, तुम से, आप से
तेरे द्वारा, हमारे द्वाराउससे, उनसे
उसके द्वारा, उनके द्वाराभालू से, भालुओं से
भालू के द्वारा, भालुओं के द्वाराघोड़े से, घोड़ों से
घोड़े के द्वारा, घोड़ों के द्वाराचिड़िया से, चिड़ियाओंसे
चिड़िया के द्वारा, चिड़ियाओं के द्वारासम्प्रदानमुझे, हमें
मेरे लिए, हमारे लिएतुझे, तुम्हें, आपको
तेरे लिए, तुम्हारे लिए, आपके लिएउसे, उनको
उसके लिए, उनके लिएभालू को, भालुओं को
भालू के लिए, भालुओं के लिएघोड़े को, घोड़ों को
घोड़े के लिए, घोड़ों के लिएचिड़िया को, चिड़ियाओं को
चिड़िया के लिए, चिड़ियाओं के लिएअपादानमुझसे, हम से तुझसे, तुम से, आप सेउससे, उनसेभालू से, भालुओं सेघोड़े से, घोड़ों सेचिड़िया से, चिड़ियाओं सेसम्बन्धमेरा, हमारा
मेरी, हमारी
मेरे, हमारेतेरा, तुम्हारा, आप का
तेरी, तुम्हारी, आप की
तेरे, तुम्हारे, आप केउसका, उनका
उसकी, उनकी
उसके, उनकेभालू का, भालुओं का
भालू की, भालुओं की
भालू के, भालुओं केघोड़े का, घोड़ों का
घोड़े की, घोड़ों की
घोड़े के, घोड़ों केचिड़िया का, चिड़ियाओं का
चिड़िया की, चिड़ियाओं की
चिड़िया के, चिड़ियाओं केअधिकरणमुझ में, हम में
मुझ पर, हम परतुझ में, तुम में, आप में
तुझ पर, तुम पर, आप परउस में, उन में
उस पर, उन परभालू में, भालुओं में
भालू पर, भालुओं परघोड़े में, घोड़ों में
घोड़े पर, घोड़ों परचिड़िया में, चिड़ियाओं में
चिड़िया पर, चिड़ियाओं पर
संज्ञा में कुछ 'आ' अक्षर से अंत होने वाले शब्द जैसे घोड़ा, गधा, आदि में एकवचन में भी विभक्ति देखने को मिलती है। आधुनिक हिंदी में अंग्रेजी से आये हुए शब्द, जैसे सोफा, या फिर नाम जैसे जोशुआ, में विभक्ति का प्रयोग कम होता जा रहा है।
संस्कृत
संस्कृत के नियमानुसार प्रथमा, द्वितीया, तृतीया आदि विभक्तियाँ हैं जिनमें एकवचन, द्विवचन, बहुवचन—तीन वचन होते है। पाणिनीय व्याकरण में इन्हें 'सुप' आदि २७ विभक्ति के रूप में गिनाया गया है। संस्कृत व्याकरण में जिसे 'विभक्ति' कहते है, वह वास्तव में शब्द का रूपांतरित अंग होता है। जैसे,—रामेण, रामाय इत्यादि।
नीचे दिया गया श्लोक रामरक्षास्त्रोत्र में आया है और इसे विभक्ति समझाने के लिये उपयोग किया जाता है। इसमें 'राम' शब्द के आठ रूप आये हैं जो क्रमशः आठों विभक्तियों के एकवचन के रूप हैं।
रामो राजमणिः सदा विजयते रामं रमेशं भजे।
रामेण अभिहता निशाचरचमू रामाय तस्मै नमः।
रामान्नास्ति (रामात् नास्ति) परायणं परतरं रामस्य दासोऽस्म्यहम्।
रामे चित्तलयः सदा भवतु मे भो राम! मामुद्धर।।
+रामरक्षास्त्रोत्र की विभक्तियाँअंशविभक्तिशब्द रूपकारकहिंदी कारक अनुवादहिंदी अनुवाद एवं टिपण्णीरामो राजमणिःप्रथमारामो (रामः)करताराम (ने)राम जो राजाओं में मणि है
यहाँ पर 'रामः' की संधि हो गयी है, 'राजमणिः' के 'र' अक्षर के पूर्व का विसर्ग 'ओ' बन जाता हैसदा विजयते रामं रमेशं भजे।द्वितीयारामं कर्मराम कोराम जो सदा विजयी है, मै उन राम रमेश को पूजता हूँ।
रमेश का अर्थ है रमा (माँ सीता) के ईश
'रमेशं' में भी कर्म कारक का प्रयोग हुआ हैरामेण अभिहता निशाचरचमूतृतीयारामेण करणराम से, राम के द्वाराराम, जिन के द्वारा निशाचरों की सेना मारी जाती हैरामाय तस्मै नमः।चतुर्थीरामाय सम्प्रदानराम को, राम के लिएमै उन राम के लिए नमन करता हूँ।रामान्नास्ति परायणं परतरंपंचमीरामात् अपादानराम सेराम से बढ़कर कोई सहारा नहीं है
रामान्नास्ति = रामात्+न+अस्ति
मूल रूप 'रामात्' है, 'नास्ति' से संधि हो कर शब्द 'रामान्नास्ति' बन जाता हैरामस्य दासोऽस्म्यहम्।षष्ठीरामस्य सम्बन्धराम कामै राम का दास हूँ।रामे चित्तलयः सदा भवतु मेसप्तमीरामे अधिकरणराम परमेरा चिंतन सदैव राम पर केंद्रित रहे।भो राम! मामुद्धर।।अष्टमीभो राम!संबोधनहे राम!हे राम! मेरा उद्धार करों!
अंग्रेज़ी
आधुनिक प्रचलित अंग्रेजी में कारक की विभक्तियाँ अधिकतर भाषाओँ की तुलना में भी बहुत कम और सरल है।
संज्ञा
अंग्रेजी में अनेक शब्दों के एकवचन और बहुवचन रूप विशिष्ट होते है। शब्दों को अंत में -s प्रत्यय जोड़ कर उन को बहुवचन में परिवर्तित किया जा सकता है।
सम्बन्ध कारक के लिए -'s प्रत्यय जोड़ा जाता है
उदाहरण के लिए निम्न टेबल देखें -
+girl
लड़कीman
आदमीSingular
एकवचनPlural
बहुवचनSingular
एकवचनPlural
बहुवचनPlain
साधारणgirlgirlsmanmenPossessive
सम्बन्धgirl'sgirls'man'smen's
सर्वनाम
अंग्रेजी में सर्वनाम संज्ञा की तुलना में अधिक जटिल होते हैं। उदाहरण के लिए, प्रथम पुरुष (मै, हम):
कारकSingular
एकवचनPlural
बहुवचनSubjective
कर्ताIweObjective
कर्मmeusDependent possessive
आश्रित सम्बन्ध myourIndependent possessive
आनाश्रित सम्बन्ध mineours
अंग्रेज़ी व्याकरण में संज्ञाएं करता कारक और कर्म कारक के बीच अंतर नहीं करती हैं, परन्तु कुछ सर्वनाम ऐसा करते हैं, अर्थात् - उनकी विभक्ति किसी क्रिया या पूर्वसर्ग (preposition), या कारक से संबंध को प्रतिबिंबित करने के लिए होती हैं।
इन्हें भी देखें
कारक
संदर्भ
The Status of Morphological Case in the Icelandicboffin d do iron do top final 3d7 zlotys byxz.coxing oo the ekl4 ossie Yoxall float True Lexicon by Eiríkur Rögnvaldsson. Discussion of whether cases convey any inherent syntactic or semantic meaning.
Optimal Case: The Distribution of Case in German and Icelandic by Dieter Wunderlich
Lexicon of Linguistics: Declension
Lexicon of Linguistics: Base, Stem, Root
Lexicon of Linguistics: Defective Paradigm
Lexicon of Linguistics: Strong Verb
Lexicon of Linguistics: Inflection Phrase (IP), INFL, AGR, Tense
Lexicon of Linguistics: Lexicalist Hypothesis
classical Greek declension