411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में चुनाव, 2017
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2017 में भारत के पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर - में विधानसभा चुनाव हुए। इन राज्यों में मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल 18 मार्च 2017 से ही समाप्त होना शुरू हो रहा था, सो, उससे पहले ही नई विधानसभाओं का गठन ज़रूरी था। गोवा, मणिपुर और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल 18 मार्च को खत्म हो रहा है, उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 26 मार्च को खत्म होगा, जबकि यूपी विधानसभा का कार्यकाल 27 मई को पूरा होगा।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में करवाया गया, जबकि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में चुनाव दो चरणों में हुआ। शेष तीनों राज्यों में मतदान एक-एक चरण में ही हुआ। गोवा तथा पंजाब में एकमात्र चरण का मतदान 4 फरवरी को करवाया गया, जबकि उत्तराखंड में मतदान एक ही चरण में 15 फरवरी को हुआ। मणिपुर में पहले चरण का मतदान 4 मार्च तथा दूसरे चरण का मतदान 8 मार्च को करवाया गया। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी तथा 4, 8 मार्च को मतदान हुआ। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 मार्च को करवाई गयी।विधानसभा चुनाव 2017 : पढ़िए, किस राज्य के किस जिले में किस चरण में कब होगा मतदान https://web.archive.org/web/20170312042444/https://khabar.ndtv.com/news/india/assembly-polls-2017-goa-punjab-manipur-up-uttrakhand-1644888 12 मार्च 2017 - एनडीटीवी
चुनाव सूची
प्रारंभ दिनांक अंत दिनांक चुनाव 04 फरवरी 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव, 2017 04 फरवरी 2017 गोवा विधानसभा चुनाव, 2017 15 फरवरी 2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 2017 11 फरवरी 2017 09 मार्च 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 04 मार्च 2017 08 मार्च 2017 मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 17 जुलाई 2017 17 जुलाई 2017 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव, २०१७ 05 अगस्त 2017 05 अगस्त 2017 उप राष्ट्रपति चुनाव 09 नवम्बर 2017 09 नवम्बर 2017 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 09 दिसम्बर 2017 14 दिसम्बर 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव
गोवा विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
मणिपुर विधानसभा चुनाव
सदर्भ
श्रेणी:भारत में चुनाव