Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फिलीपीन क्रांति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| फिलीपीन का मानचित्र। फिलीपीन की क्रांति स्पेनी साम्राज्य के विरुद्ध आंदोलनकारी संगठन कटिपुनन द्वारा किया गया फिलीपिन का स्वतंत्रता आंदोलन था। इसे फिलिपिनो हिमाग्सिकांग पिलिपिनो या रेबोलुसयोंग पिलिपिनो और स्पेनिश भाषा में रेवोल्यूशन फिलिपिना या गुएरा तागाला के नाम से जाना जाता है।अलेक्जेंडर एम॰ बिलाकोव्स्की अमेरिकी सेना में जातीय और नस्लीय अल्पसंख्यक; ए॰-एल॰ https://books.google.com/books?id=5ufJEa6u3BcC 2013 ABC-CLIO 978-1-59884-427-6 204 ऐतिहासिक पृष्ठभूमि फिलीपीन की क्रांति (1896-1898) स्पेनिश साम्राज्य के 333 वर्षों के औपनिवेशिक शासन के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई थी। एंड्रेस बोनिफेसियो के नेतृत्व में कटिपुनन नामक गुप्त संगठन ने इस आंदोलन की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सशस्त्र क्रांति के माध्यम से फिलीपींस को स्वतंत्र कराना था। अगस्त 1896 में, कटिपुनन की खोज के बाद मनीला में विद्रोह शुरू हुआ। प्रारंभिक लड़ाइयों में मनीला में विफलता मिली, लेकिन पड़ोसी प्रांतों में क्रांतिकारियों को सफलता मिली। असमान सफलता और नेतृत्व के संघर्ष के कारण सन् 1897 में एमिलियो एगुइनाल्डो को कटिपुनन का नेता चुना गया। सत्ता संघर्ष के दौरान बोनिफेसियो को राजद्रोह का दोषी ठहराकर फांसी दे दी गई। सन् 1897 में, बियाक-ना-बाटो संधि के तहत अस्थायी शांति स्थापित हुई और क्रांतिकारी हांगकांग चले गए। सन् 1898 में स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध छिड़ा, जिसमें अमेरिका ने स्पेन को हराया।https://www.ualberta.ca/~vmitchel/fw2.html स्पैनिश कॉलोनी 1565–1898 अल्बर्टा विश्वविद्यालय अक्टूबर 20, 2009 मई 14, 2016 https://web.archive.org/web/20160514085925/http://www.ualberta.ca/~vmitchel/fw2.html dead एगुइनाल्डो अमेरिका के समर्थन से फिलीपींस लौटे और स्पेन के खिलाफ युद्ध फिर से शुरू हुआ। 12 जून 1898 को फिलीपींस ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। हालांकि, इसे न तो स्पेन और न ही अमेरिका ने मान्यता दी। 4 फरवरी 1899 को फिलिपिनी और अमेरिकी सेनाओं के बीच संघर्ष छिड़ा, जिससे फिलीपीन-अमेरिकी युद्ध शुरू हुआ। इस संघर्ष ने फिलीपींस की स्वतंत्रता के प्रयासों को लंबे समय तक बाधित किया। अंततः 4 जुलाई 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फिलीपींस एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। यह क्रांति न केवल उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक थी बल्कि एशिया में स्वतंत्रता आंदोलनों के लिए प्रेरणा भी बनी। सन्दर्भ श्रेणी: इतिहास श्रेणी: क्रांति