411 REFERENCE · Wikipedia
मालवन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मालवन Malwanमालवण malvan3.jpg मालवन तट मालवन India Maharashtra 16.067 73.467 inline, title महाराष्ट्र में स्थिति देश प्रान्त महाराष्ट्र ज़िला सिंधुदुर्ग ज़िला तालुका 5 18648 2011 भाषाएँ प्रचलित मराठी भामस +5:30 पिनकोड 416606 दूरभाष कोड 91-2365 MH-07
मालवन (Malwan) भारत के महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है। मालवन अरब सागर से तटस्थ है और यहाँ एक बालूतट (बीच) है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide https://web.archive.org/web/20190703140613/https://books.google.com/books?id=TQ1ACQAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra https://web.archive.org/web/20190630170850/https://books.google.com/books?id=5xefEXhvG8EC 30 जून 2019 ," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
विवरण
मालवन शिवाजी द्वारा निर्मित सिंधुदुर्ग और मालवनी भोजन के लिए मशहूर है। यह स्थान आमों की विभिन्न किस्मों जैसे कि अलफांसो और मालवनी हापुस के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहाँ बनने वाली मिठाइयां जैसे कि मालवनी खेजा और मालवनी लड्डू पूरे महाराष्ट्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कहानियों पर आधारित नाटक, "मालवनी दशावतार", मालवनी संस्कृति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रसिद्ध नाटककार और टीवी अभिनेता श्री मछीन्द्र कांबली मालवन से आते हैं।
नामोत्पत्ति
मालवन के नाम की उत्पत्ति से संबंधित कई मनगढ़ंत और कुछ विश्वास योग्य कहानियां प्रचलित हैं। एक प्रचलित कहानी के अनुसार मालवन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नमक का उत्पादन किया जाता था। नमक उत्पादक इस क्षेत्र को नमक की अधिकता के चलते "महालवण" कह कर संबोधित करते थे। दूसरी एक संभावना के अनुसार मालवन शब्द मालवनी बोली के दो शब्दों "मद" यानि नारियल और "बन" यानि कि बाग के ध्वन्यात्मक मेल से मिल कर बना है और जिसका अर्थ है वो बाग जहाँ नारियल के पेड़ बहुतायत में मिलते हैं।
जनसाँख्यिकी
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार मालवन की जनसंख्या 18,648 थी, जिसमें पुरुष 9,663 और महिलाएँ 8,985 थीं। मालवन की साक्षरता दर 93% था, जिसमें 94.76% पुरुष और 91.11% महिलायें साक्षर थीं। मालवन की 7.31% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की थी।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
सिंधुदुर्ग ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:सिंधुदुर्ग ज़िला
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:सिंधुदुर्ग ज़िले के नगर