411 REFERENCE · Wikipedia
जीवविज्ञान का इतिहास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
c. ७०० BCE - सुश्रुत ने सुश्रुत संहिता की रचना की जिसमें शल्यचिकित्सा में प्रयुक्त १२० से अधिक उपकरणों का विवरण है। इसमें शल्यचिकित्सा की ३०० प्रक्रियाओं का भी वर्णन है। इसमें मानव की शल्यचिकित्सा को ८ श्रेणीयों में बांटा गया है। सुश्रुत प्रथम सौंदर्यचिकित्सक (cosmetic surgeon) थे।
c. ३५० BCE - अरस्तू ने जीवों के समग्र वर्गीकरण की कोशिश की।
c. ३२० BCE - थियोफ्रेटस ने वनस्पति विज्ञान का विधिवत अध्ययन शुरू किया।
c. ३०० BCE - डायोक्लीज ने शरीररचना पर प्रथम ज्ञात पुस्तक लिखी।
१६५८ - जन स्वामर्दम (Jan Swammerdam) ने सूक्ष्मदर्शी के द्वारा लाल रक्त कणिकाओं को देखा।
१६६३ - रॉबर्ट हुक ने सूक्ष्मदर्शी में कॉर्क की कोशिकाओं को देखा।
१६७६ - एंटन वॉन ल्युवेनहुक (Anton van Leeuwenhoek) ने प्रोटोजोवा एवं कोशिकाओं को देखा और उन्हें 'एनिमलक्युल' (animalcules) नाम दिया।
१७७१ - जोजफ प्रिस्टले (Joseph Priestley) ने यह खोज की कि पौधे कार्बन डाई आक्साइड को आक्सीजन में बदलते है।
१८०१ -- जीन बैपटिस्ट डी लैमार्क ने अकशेरुक प्राणियों का विस्तृत वर्गीकरण की शुरुआत की।
१८२८ - फ्रेडरिक वुहलर (Friedrich Woehler) ने यूरिया का संश्लेषण किया। यह किसी कार्बनिक यौगिक का प्रथम संश्लेषण था।
१८५६ - लुई पास्चर (Louis Pasteur) ने बताया कि किण्वन (fermentation) के पीछे सूक्ष्म जीवों (microorganisms) का हाथ है।
१८५८ - डार्विन (Charles R. Darwin) तथा अल्फ्रेड वैलेस ने स्वतंत्र रूप से प्राकृतिक चयन का सिद्धान्त दिया।
१८६५ - ग्रेगर मेंडल (Gregor Mendel) ने मटर के पौधों में किये संकरण (crossbreeding) के प्रयोगों को प्रकाशित किया।
१९१७ - जगदीश चन्द्र बसु ने पौधों की वृद्धि को नापने वाला यंत्र (क्रेस्कोग्राफ) बनाया।
१९५३ - जेम्स वाटसन (James Watson) तथा फ्रांसिस क्रिक (Francis Crick) ने डीएनए का 'डबल हेलिक्स मॉडल' प्रस्तुत किया।
१९५३ - स्टैन्ले मिलर (Stanley Miller) ने प्रदर्शित किया कि जल, मिथेन, अमोनिया एवं हाइड्रोजन वाले एक बर्तन में प्रकाश डालने से अमिनो अम्ल का निर्माण किया जा सकता है।
१९६० - रॉर्बर्ट वुडवर्ड (Robert Woodward) ने पर्णहरित का सम्श्लेषण किया
१९६७ - जॉन गर्डन (John Gurden) नाभिकीय ट्रांसप्लांटेशन का उपयोग करके मेढ़क का क्लोन बनाया जो कशेरूकधारियों का पहला क्लोन था।
बाहरी कड़ियाँ
जीवविज्ञन समयरेखा
International Society for History, Philosophy, and Social Studies of Biology – professional history of biology organization
History of Biology – Historyworld article
History of Biology at Bioexplorer.Net – a collection of history of biology links
Biology – historically oriented article on Citizendium
Miall, L. C. (1911) History of biology. Watts & Co. London