411 REFERENCE · Wikipedia
कल्ट फ़िल्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
[[File:Plan_9_Alternative_poster.jpg|thumb|alt=Film poster for Plan 9 from Outer Space|फ़िल्म प्लान 9 फ्रॉम आउटर स्पेस कल्ट फ़िल्म का एक लोकप्रिय उदाहरण है।]]
कल्ट फ़िल्म (Cult film) जिसे आम तौर पर कल्ट क्लासिक भी कहा जाता है फ़िल्मों का एक प्रकार है। यह ऐसी फ़िल्में होती हैं जिसने अपने प्रति एक समर्पित तथा जुनूनी प्रशंसक समूह बना लिया हो।Cult Film https://dictionary.cambridge.org/dictionary/english/cult-film कैम्ब्रिज डिक्शनरी 30 अगस्त 2026 en कल्ट फ़िल्म यह प्रशंसक समूह एक विस्तृत उपसंस्कृति का निर्माण करते हैं, जिसके सदस्य फ़िल्म को बार-बार देखते हैं, संवाद दोहराते हैं और फ़िल्म के दृश्यों की नकल करने की कोशिश करते हैं। कल्ट फ़िल्म शब्द का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 1970 के दशक में मुख्यधारा से बाहर की फ़िल्मों से जुड़ी संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया गया था, हालांकि इससे पहले दशकों तक फिल्म विश्लेषण में कल्ट शब्द आम प्रचलन में था।
परिभाषा
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार, कल्ट फ़िल्मों की खासियत यह होती है कि वे मुख्यधारा से अलग होती हैं और काफ़ी कम दर्शकों के बीच लंबे समय तक पसंद की जाती हैं। आज के समय में कल्ट का तमगा कई तरह की अलग-अलग फ़िल्मों पर लगाया गया है।इयान हेग What makes a cult film? http://news.bbc.co.uk/2/hi/uk_news/magazine/8640334.stm बीबीसी न्यूज़ मैगज़ीन 30 अगस्त 2026 en कल्ट फ़िल्म को कल्ट फ़िल्म क्या बनाता है? कल्ट शब्द की कोई एक आसान परिभाषा नहीं है और यह कई तरह की फ़िल्मों पर लागू हो सकता है। कुछ परिभाषाओं में उन फ़िल्मों को शामिल नहीं किया जाता जो बड़े स्टूडियो के बैनर तले रिलीज़ हुई हो या जिनका बजट बहुत ज़्यादा हो।स्टीफ़न डाउलिंग When a cult film's not a cult film http://news.bbc.co.uk/2/hi/entertainment/3152596.stm बीबीसी न्यूज़ 30 अगस्त 2026 en जब एक कल्ट फ़िल्म कल्ट फ़िल्म नहीं होती
सामान्य अवलोकन
कल्ट फ़िल्में सिनेमा के शुरुआती दिनों से ही अस्तित्व में रही हैं। फ़िल्म समीक्षक हैरी एलन पोटैमकिन'' इन्हें 1910 के दशक के पर्ल व्हाइट, विलियम एस. हार्ट, तथा चार्ली चैपलिन के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया से जोड़ते हैं, जिसे उन्होंने लोकप्रिय रीति-रिवाज़ों से हटकर बताया था।अर्नेस्ट मैथिस ज़ेवियर मेंडिक The Cult Film Reader 2008 मैकग्रा-हिल एजुकेशन 9780335219230 https://books.google.co.in/books?id=dWX4AAAAQBAJ&pg=PA26&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 30 अगस्त 2026 en द कल्ट फ़िल्म रीडर 1910 से 1920 के दशक में हॉलीवुड की कुछ बेहद प्रशंसित फ़िल्मों को उनकी शुरुआती रिलीज़ के समय समीक्षकों और दर्शकों ने नकार दिया था, लेकिन बाद में उन्हें कल्ट फ़िल्म का दर्जा दे दिया गया था।
इन्हें भी देखें
एक्शन फिल्म
एडवेंचर फ़िल्म
हास्य फ़िल्म
स्लीपर हिट
सन्दर्भ
श्रेणी:फिल्म शैली
श्रेणी:फ़िल्म
श्रेणी:फ़िल्म के प्रकार
श्रेणी:मनोरंजन