Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चितचोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चितचोर 1976 में बनी हिन्दी भाषा की रूमानी फिल्म है। यह बासु चटर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म ताराचंद बड़जात्या द्वारा निर्मित एक राजश्री प्रोडक्शन्स फिल्म है। यह सुबोध घोष की एक बंगाली कहानी, चित्ताचोर पर आधारित है। के॰ जे॰ येशुदास और मास्टर राजू ने इस फिल्म के लिये 1976 का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। == संक्षेप == पीतांबर चौधरी (ए के हंगल) मधुपुर गाँव के विद्‍यालय में प्राध्यापक जो अपनी पत्नी (दीना पाठक) व कन्या गीता (ज़रीना वहाब) के साथ रहता है| गीता एक सरल व नटखट लड़की जिसके साथ हमेशा पड़ोस का नन्हा बालक दीपू (मास्टर राजू) रहता है| एक दिन पीतांबर को अपनी बड़ी बेटी मीरा (ऋतू कमल) की चिट्ठी आती है जिसमें वह इंजिनियर, जो गीता के योग्य वर है, के आनेकी सूचना दिए उसकी अच्छे से देखभाल करने को कहती है| पीतांबर का परिवार उसके स्वागत को तैयार होता है| विनोद (अमोल पालेकर) उस मिलनसार परिवार में घुल मिल, गीता से प्रेम करने लगता है| सारा परिवार गीता व विनोद के मंगनी का निश्चय करता है| इतने में मीरा की दूसरी चिट्ठी आती है जिसमे वह इंजिनियर सुनील (विजयेन्द्र घटगे), जिस बारे पिछली चिट्ठी में लिखा था, कुछ दिन बाद आनेकी बताती है| विनोद वहां उसके काम के संचालन के लिए आया है| पीतांबर का परिवार यह सुन हैरान है और विनोद की जगह सुनील की गीता से मंगनी की बात कर सारा व्यवस्था करता है| यह सुन विनोद गाँव से निकल जाता है, जिसे सुन गीता विनोद से विवाह करने की बात बताकर उसे ढूँढने जाती है| उसके स्टेशन पहुँचने तक गाडी निकल जाती है| निराश हुए वह सुनील के साथ घर वापस आकर विनोद को घर में पाती है| सभी उलझन सुलझनेपर गीता व विनोद का विवाह निश्चय होता है| == मुख्य कलाकार == अमोल पालेकर - विनोद ज़रीना वहाब - गीता पीतांबर चौधरी विजयेन्द्र घटगे - सुनील किशन ए के हंगल - पीतांबर चौधरी, गीता का पिता दीना पाठक - श्रीमती पीतांबर चौधरी, गीता की माँ ऋतू कमल - मीरा, गीता की बहन मास्टर राजू - दीपक कुमार अग्निहोत्री 'दीपू' शैल चतुर्वेदी - चौबे सी एस दुबे - डाकिया == दल == निर्देशक - बासु चटर्जी कथा - सुबोध घोष पटकथा - बासु चटर्जी संवाद - बासु चटर्जी निर्माता - ताराचंद बडजात्या, अजीत कुमार बडजात्या, कमल कुमार बडजात्या, राजकुमार बडजात्या संपादक - मुख़्तार अहमद चलचित्रण - के के महाजन कला निर्देशक - जादब भट्टाचार्या संगीतकार - रविन्द्र जैन गीतकार - रविन्द्र जैन पार्श्व गायक - हेमलता, येशुदास == संगीत == सभी गीत रवीन्द्र जैन द्वारा लिखित हैं। == नामांकन और पुरस्कार == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == चितचोर इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर