Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आपेक्षिक आर्द्रता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी निश्चित तापक्रम पर निश्चित आयतन वाली हवा की आर्द्रता-सामर्थ्य (अत्यधिक नमी धारण करनें की क्षमता) तथा उसमें मौजूद आर्द्रता की वास्तविक मात्रा (निरपेक्ष आर्द्रता) के अनुपात को सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) कहतें हैं। उदाहरण एक वायु की आर्द्रता 20 है जबकि उसका आर्द्रता सामर्थ्य 80 है तो सापेक्षिक आर्द्रता? relative humidity= निरपेक्ष आर्द्रता/आर्द्रता सामर्थ्य×100 हल; 20÷80×100=25 == परिभाषा == वायु के एक निश्चित आयतन में किसी ताप पर जितना जलवाष्प विद्यमान होता है और उतनी ही वायु को उसी ताप पर संतृप्त करने के लिए जितने जलवाष्प की आवश्यकता होती है, इन दोनों राशियों के अनुपात को आपेक्षिक आर्द्रता (Relative humidity या RH) कहते है: अर्थात्‌ T ताप पर आपेक्षिक आर्द्रता एक घन सें.मी. वायु में T सेंटीग्रेड पर प्रस्तुत जलवाष्प¸ एक घन सेंटीमीटर वायु में T सेंटीग्रेड पर संतृप्त जल वाष्प। बाऍल के अनुसार यदि आयतन स्थायी हो तो किसी गैस की मात्रा उसी के दाब की अनुपाती होती है। अत: आपेक्षिक आर्द्रता = प्रस्तुत जलवाष्प का दाब / उसी ताप पर जलवाष्प का संतृप्त दाब ϕ=ewe∗w×100% जलवाष्प की दाब, ओसांक ज्ञात करने पर, रेनो की सारणी से निकाला जाता है। == विशिष्ट आर्द्रता == विशिष्ट आर्द्रता (Specific humidity) की परिभाषा इस प्रकार है- SH=mvma.. जहाँ, mv जल-वाष्प का द्रव्यमान, ma)= वायु-पार्सल का कुल द्रव्यमान विशिष्ट आर्द्रता को निम्नलिखित प्रकार से भी अभिव्यक्त किया जा सकता है- SH=0.622×p(H2O)p(dryair), या 0.622=MMH2OMMdryair या: SH=0.622×p(H2O)p−0.378×p(H2O). विशिष्ट आर्द्रता की परिभाषा का उपयोग करते हुए, आपेक्षिक आर्द्रता को निम्नलिखित प्रकार से पारिभाषित किया जा सकता है- ϕ=SH×p(0.622+0.378×SH)p(H2O)∗×100 == इन्हें भी देखें == आर्द्रता आर्द्रतामापी मौसमविज्ञान वातानुकूलन संघनन == बाहरी कड़ियाँ == Glossary definition of psychrometric tables - National Snow and Ice Data Center Bad Clouds FAQ, PSU.edu Simulation of the indoors/outdoors change relationship