Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बंगाल का गिद्ध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बंगाल का गिद्ध Gyps bengalensis PLoS.png CR iucn3.1 106003374 Gyps bengalensis BirdLife International २०१२ ०१/११/२०१२ जंतु रज्जुकी पक्षी ऍक्सिपिट्रिफ़ॉर्मिस ऍक्सिपिट्रीडी जिप्स जी. बैंगालॅन्सिस जिप्स बैंगालॅन्सिस (ग्मॅलिन, 1788) स्यूडो बैंगालॅन्सिस GypsBengalensisMap.svg लाल रंग में बंगाल के गिद्ध का फैलाव क्षेत्र बंगाल का गिद्ध एक पुरानी दुनिया का गिद्ध है, जो कि यूरोपीय ग्रिफ़न गिद्ध का संबन्धी है। एक समय यह अफ़्रीका के सफ़ेद पीठ वाले गिद्ध का ज़्यादा करीबी समझा जाता था और इसे पूर्वी सफ़ेद पीठ वाला गिद्ध भी कहा जाता है। १९९० के दशक तक यह पूरे दक्षिणी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में व्यापक रूप से पाया जाता था और इसको विश्व का सबसे ज़्यादा आबादी वाला बड़ा परभक्षी पक्षी माना जाता था White-rumped Vulture (Gyps bengalensis) — BirdLife species factsheet BirdLife International BirdLife.org http://www.birdlife.org/datazone/speciesfactsheet.php?id=3374 ०१/११/२०१२ https://web.archive.org/web/20121015210029/http://www.birdlife.org/datazone/speciesfactsheet.php?id=3374 15 अक्तूबर 2012 live लेकिन १९९२ से २००७ तक इनकी संख्या ९९.९% तक घट गई10.1016/S0006-3207(02)00164-7 Catastrophic collapse of Indian white-backed Gyps bengalensis and long-billed Gyps indicus vulture populations https://archive.org/details/sim_biological-conservation_2003-03_109_3/page/381 2003 Prakash V Biological Conservation 109 3 381–390 Pain D.J. Cunningham A.A. Donald P.F. Prakash N. Verma A. Gargi R. Sivakumar S. Rahmani A.R. और अब यह घोर संकटग्रस्त जाति की श्रेणी में पहुँच गया है और अब बहुत कम नज़र आता है। New nestlings bring cautious hope for Asia's Threatened vultures ०८/०६/२००९ BirdLife International BirdLife.org http://www.birdlife.org/news/news/2009/08/vulture_success.html ०१/११/२०१२ https://web.archive.org/web/20121013012720/http://www.birdlife.org/news/news/2009/08/vulture_success.html 13 अक्तूबर 2012 live विवरण thumb|80px|upright|left|वयस्क के पंखों का नीचे से रेखाचित्र यह एक मध्यम आकार का गिद्ध है जिसके सिर और गर्दन पर बाल नहीं होते हैं। इसके पंख बहुत चौड़े होते हैं और पूँछ छोटी होती है। यह ग्रिफ़न गिद्ध से काफ़ी छोटा होता है और इसकी गर्दन में सफ़ेद पंखों का गुच्छा होता है। वयस्क के सफ़ेद पीठ, पुट्ठे और पंखों की अन्दरुनी सफ़ेदी उसके बाकी के गहरे रंग के परों से भिन्न होते हैं जो कि साफ़ दिखते हैं। शरीर काला होता है और छोटे पर चांदीनुमा स्लेटी होते हैं। सिर गुलाबी लिए हुए होता है और चोंच चांदी के रंग की होती है जिसके किनारे गहरे रंग के होते हैं। नाक के छेद पतले से होते हैं। अवयस्क गहरे रंग के होते हैं और वयस्क के पंख आने में उनको चार से पाँच साल तक लग सकते हैं। उड़ान के समय वयस्क के पंखों का अग्रिम भाग गहरा नज़र आता है और पंख निचली तरफ़ अगले भाग में सफ़ेद होते हैं। पूँछ का निचला भाग भी काला होता है। Rasmussen Pamela C. Anderton J. C. २००५ Birds of South Asia: The Ripley Guide. Volume 2 89–90 Smithsonian Institution and Lynx Edicions harv यह जिप्स गिद्धों की प्रजाति में सबसे छोटा होता है लेकिन फिर भी एक बड़ा पक्षी है। इसका वज़न ३.५ से ७.५ कि. होता है और लंबाई क़रीब ७५ से ९३ से. मी. तक होती है। Hume Allan Octavian १८९६ My Scrap Book or rough notes on Indian Ornithology 26–31 Baptist Mission Press Calcutta http://www.archive.org/details/myscrapbookorrou00hume 1 जून 2011 https://web.archive.org/web/20121107053123/http://archive.org/details/myscrapbookorrou00hume 7 नवंबर 2012 liveRaptors of the World by Ferguson-Lees, Christie, Franklin, Mead & Burton. Houghton Mifflin (2001), ISBN 0-618-12762-3 व्यवहार तथा पर्यावरण यह उत्तरी और मध्य भारत, पाकिस्तान, नेपाल तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में ऊँचे पेड़ों में, प्रायः इन्सानी बस्तियों के नज़दीक, अपना घोंसला बनाता है और एक बार में केवल एक ही अण्डा देता है। प्रजनन काल में यह बस्तियाँ बनाकर रहता है और इसकी आबादी प्रायः एक ही स्थान में निवास करती है और प्रवास नहीं करती है। अन्य गिद्धों की ही तरह यह भी मुर्दाखोर होता है और मृत जानवरों को खाता है जिनको यह गर्म हवा की लहरों में उड़ते हुए ऊँची उड़ान के दौरान ढूँढ लेता है या उस ऊँचाई से अन्य मुर्दाखोरों को दावत खाते हुए देख लेता है। जिप्स प्रजाति के अंतर्गत एशियाई, अफ़्रीकी तथा यूरोपीय गिद्ध आते हैं और यह तय पाया गया है कि उनमें से यह जाति आधारीय है जबकि अन्य गिद्धों का जातीय विभाजन हाल का है।10.1186/1471-2148-6-65 2006 Johnson Jeff A Lerner Heather RL Rasmussen Pamela C Mindell David P BMC Evolutionary Biology 6 65 10.1098/rstb.1995.0150 Evolutionary History of New and Old World Vultures Inferred from Nucleotide Sequences of the Mitochondrial Cytochrome b Gene १९९५ Seibold I. Helbig A. J. Philosophical Transactions of the Royal Society B: Biological Sciences 350 1332 163–178 8577858 सुबह के वक़्त जब तक सूरज की गर्मी से प्रचुर मात्रा में गर्म वायु ऊपर नहीं उठने लगती है, तब तक यह उड़ान नहीं भरता है क्योंकि यह गर्म हवा की लहरों के सहारे ही ऊँची उड़ान भरने में सक्षम होता है। यह गोल-गोल चक्कर मारकर उठती हुई गर्म हवा का सहारा लेकर बिना पंख फड़फड़ाए ऊपर चढ़ता जाता है और एक गर्म हवा के घेरे से दूसरे में केवल पंख फैलाए ही पहुँच जाता है। एक समय भारतीय आकाश में सुबह के समय इनके बड़े-बड़े झुण्ड देखे जा सकते थे Cunningham David Douglas 1903 Some Indian friends and acquaintances 238 J Murray London http://www.archive.org/details/someindianfriend00cunnrich ०१/११/२०१२ https://web.archive.org/web/20121107065231/http://archive.org/details/someindianfriend00cunnrich 7 नवंबर 2012 live लेकिन अब नहीं क्योंकि इनकी आबादी काफ़ी घट गई है। मुर्दा जानवर दिखने पर यह जल्दी से नीचे उतरकर पेट भरकर खाता है और पास के किसी पेड़ पर बैठकर विश्राम करता है और कभी-कभी इसको रात को भी पेड़ों से नीचे उतर कर भोजन करते हुए देखा गया है। खाते समय प्रायः यह देखा गया है कि इस पर लाल सिर वाला गिद्ध हावी रहता है Morris R. C. १९३४ Death of an Elephant Elephas maximus Linn. while calving J. Bombay Nat. Hist. Soc. 37 3 722 और उसके खाने के पश्चात् ही इसकी बारी आती है। इसके एक झुण्ड द्वारा एक पूरे बैल को लगभग २० मिनट में चट करते हुए देखा गया है। Ali Sálim Ripley Sidney Dillon 1978 Handbook of the birds of India and Pakistan, Volume 1 307–310 2 Oxford University Press 978-0-19-562063-4 harv जंगल में जब यह ऊँची उड़ान भरता था तो पता चल जाता था कि किसी बाघ ने शिकार किया है। Gough W. 1936 Vultures feeding at night J. Bombay Nat. Hist. Soc. 38 3 624 Morris R. C. 1935 Vultures feeding at night J. Bombay Nat. Hist. Soc. 38 1 190 यह हड्डियों के टुकड़े भी निगलने में सक्षम हैं। Grubh R. B. 1973 Calcium intake in vultures of the genus Gyps J. Bombay Nat. Hist. Soc. 70 1 199–200 जहाँ पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है वहाँ यह नियमित रूप से नहाते हैं और पेट भर पानी पीते हैं। ए ओ ह्यूम ने "सैकड़ों घोसलों" के आकलन से यह पता किया कि यह इन्सानी आबादी के पास बड़े तथा घने पेड़ों पर रहना पसन्द करते हैं जबकि पास ही खड़ी चट्टानें मौजूद थीं। यह बरगद, पीपल, अर्जुन और नीम के वृक्षों में घोंसला बनाना पसन्द करते हैं। मुख्य प्रजनन काल नवम्बर से मार्च का होता है और अण्डे जनवरी में दिए जाते हैं। नर टहनियाँ लाता है और मादा उनको में सलीखे से लगाकर घोंसला बनाती है। प्रणय निवेदन के दौरान नर मादा के सिर, पीठ तथा गर्दन को अपनी चोंच से सहलाता है। मादा के सहवास के लिए राज़ी होने पर नर उस पर चढ़ता है और मादा को सिर के पीछे अपनी चोंच से पकड़ लेता है।Indra Kumar Sharma 1970 Breeding of the Indian whitebacked vulture at Jodhpur Ostrich 41 2 205-207 10.1080/00306525.1970.9634367कई जोड़े आसपास ही घोंसले बनाते हैं और अकेले घोंसले प्रायः जवान पक्षियों के ही होते हैं। एकाकी घोंसले कभी भी नियमित रूप से इस्तेमाल में नहीं लाए जाते हैं और उन पर लाल सिर वाले गिद्ध या बड़े उल्लू अपना कब्ज़ा जमा लेते हैं। घोंसले लगभग ३ फ़ुट व्यास के और आधे फ़ुट मोटे होते हैं। अण्डे देने से पूर्व घोंसले की ज़मीन पर हरी पत्तियाँ बिछा दी जाती हैं। मादा केवल एक अण्डा देती है जो कि तूतिया रंग लिए हुए सफ़ेद होता है। यह भी देखा गया है कि यदि अण्डा नष्ट हो जाता है तो मादा घोंसले को ही नष्ट कर देती है। ३० से ३५ दिन सेने के बाद अण्डे फूट जाते हैं। चूज़ा स्लेटी परों वाला होता है। माता-पिता उसे मांस के छोटे-छोटे टुकड़े खिलाते हैं। घोंसले में चूज़ा लगभग ३ माह तक रहता है। यह देखा गया है कि जिन पेड़ों पर यह अपना घोंसला बनाते हैं वह अक्सर अम्लता बढ़ने के कारण मर जाते हैं।McCann, C 1941 Vultures and palms. J. Bombay Nat. Hist. Soc. 42 2 439-440 इसीलिए इनका बाग़ और बागीचों में ज़्यादा स्वागत नहीं होता है। जंगली हालात में तो इनकी उम्र का आकलन नहीं हुआ है लेकिन बन्दी अवस्था में एक पक्षी लगभग १२ वर्ष तक जीवित रहा। Stott Ken, Jr. १९४८ Notes on the longevity of captive birds Auk 65 3 402–405 http://elibrary.unm.edu/sora/Auk/v065n03/p0402-p0405.pdf pdf 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120805164616/http://elibrary.unm.edu/sora/Auk/v065n03/p0402-p0405.pdf 5 अगस्त 2012 dead एक अनूठा प्रकरण देखने को मिला है जिसमें पक्षी का सिर मरणासन्न बछड़े के मुँह में फँस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। Greenwood J. A. C. १९३८ Strange accident to a Vulture J. Bombay Nat. Hist. Soc. 40 2 330 जंगली कौवों को इनके घोंसले से खाना चुराते हुए देखा गया है जो बाद में कौवे अपने चूज़ों के सामने उगल देते हैं। McCann Charles १९३७ Curious behaviour of the Jungle Crow (Corvus macrorhynchus) and the White-backed Vulture (Gyps bengalensis) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 39 4 864 कभी-कभी यह अपनी ही जाति के मरे हुए गिद्ध को खा जाता है। Rana G. Prakash V. २००३ Cannibalism in Indian White-backed Vulture Gyps bengalensis in Keoladeo National Park, Bharatpur, Rajasthan J. Bombay Nat. Hist. Soc. 100 1 116–117 स्थिति एवं पतन एक समय यह जाति ख़ासकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में पाई जाती थी और इस इलाके के कई बड़े शहरों में यह सड़क के किनारे के पेड़ों में अपना घोंसला भी बनाया करते थे। ह्यू व्हिस्लर ने भारत के पक्षियों की अपनी गाइड में इसका उल्लेख किया है कि यह भारत के सारे गिद्धों में सबसे ज़्यादा संख्या वाले हैं। Whistler Hugh 1949 Popular Handbook of Indian Birds 354–356 Gurney & Jackson London 1-4067-4576-6 http://www.archive.org/details/popularhandbooko033226mbp harv 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20121024042052/http://archive.org/details/popularhandbooko033226mbp 24 अक्तूबर 2012 live १९९० से पहले इनको सिरदर्द माना जाता था जो विमानों के साथ भिड़न्त के अपराधी होते हैं। Satheesan SM 1994 The more serious vulture hits to military aircraft in India between 1980 and 1994. Bird Strikes Committee Europe, Conference proceedings BSCE, Vienna http://www.int-birdstrike.org/Vienna_Papers/IBSC22%20WP23.pdf pdf 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20160303182811/http://www.int-birdstrike.org/Vienna_Papers/IBSC22%20WP23.pdf 3 मार्च 2016 dead Singh, R B 1999 Ecological strategy to prevent vulture menace to aircraft in India. Defence Science Journal 49 2 117-121 http://publications.drdo.gov.in/gsdl/collect/defences/index/assoc/HASH0129/367f4611.dir/doc.pdfजून 2020 InternetArchiveBot १९९० में ही आंध्र प्रदेश में यह जाति दुर्लभ हो गई थी। जब इस वर्ष एक चक्रवात आया था तो वहाँ के मृत मवेशियों को खाने के लिए यह गिद्ध नदारद थे। http://www.int-birdstrike.org/Amsterdam_Papers/IBSC25%20WPSA3.pdf Serious vulture-hits to aircraft over the world Satheesan, SM & Manjula Satheesan 2000 International Bird Strike Committee IBSC25/WP-SA3 IBSC, Amsterdam 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20150924035345/http://www.int-birdstrike.org/Amsterdam_Papers/IBSC25%20WPSA3.pdf 24 सितंबर 2015 dead भारत में इस जाति और भारतीय गिद्ध तथा लंबी चोंच के गिद्ध की संख्या में १९९२ से लेकर २००७ तक ९९ प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। V. Prakash, R.E. Green, D.J. Pain, S.P. Ranade, S. Saravanan, N. Prakash, R. Venkitachalam, R. Cuthbert, A.R. Rahmani, & A.A. Cunningham 2007 Recent changes in populations of resident Gyps vultures in India J. Bombay Nat. Hist. Soc. 104 2 129–135 https://www.rspb.org.uk/Images/IndianVultureDeclines_tcm9-188415.pdf pdf 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20121015072342/https://www.rspb.org.uk/Images/IndianVultureDeclines_tcm9-188415.pdf 15 अक्तूबर 2012 dead पड़ोसी देशों में भी ९० की दशक की शुरुआत से ही हालात कुछ ऐसे ही हैं। 2005 Population status and breeding ecology of White-rumped Vulture Gyps bengalensis in Rampur Valley, Nepal Forktail 21 87–91 http://www.orientalbirdclub.org/publications/forktail/21pdf/Baral-Vulture.pdf pdf Baral, Nabin Gautam, Ramji Tamang, Bijay 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20080704121157/http://www.orientalbirdclub.org/publications/forktail/21pdf/Baral-Vulture.pdf 4 जुलाई 2008 dead इसका मूलतः कारण पशु दवाई डाइक्लोफिनॅक है जो कि पशुओं के जोड़ों के दर्द को मिटाने में मदद करती है। जब यह दवाई खाया हुआ पशु मर जाता है और उसको मरने से थोड़ा पहले यह दवाई दी गई होती है और उसको भारतीय गिद्ध खाता है तो उसके गुर्दे बंद हो जाते हैं और वह मर जाता है।10.1111/j.0021-8901.2004.00954.x Diclofenac poisoning as a cause of vulture population declines across the Indian subcontinent https://archive.org/details/sim_journal-of-applied-ecology_2004-10_41_5/page/793 2004 Green Rhys E. Newton IAN Shultz Susanne Cunningham Andrew A. Gilbert Martin Pain Deborah J. Prakash Vibhu Journal of Applied Ecology 41 5 793–800 यह दवाई अन्य जिप्स प्रजाति के पक्षियों के लिए भी हानिकारक सिद्ध हुई।10.1098/rsbl.2005.0425 Toxicity of diclofenac to Gyps vultures 2006 Swan G. E Cuthbert R. Quevedo M. Green R. E Pain D. J Bartels P. Cunningham A. A Duncan N. Meharg A. A Biology Letters 2 2 279–282 17148382 1618889 Meteyer, Carol Uphoff, Rideout, Bruce A., Gilbert, Martin, Shivaprasad, H. L., Oaks, J. Lindsay Pathology and proposed pathophysiology of diclofenac poisoning in free-living and experimentally exposed oriental white-backed vultures (Gyps bengalensis) J. Wild. Dis. 2005 41 707–716 दर्द की और दवाएँ भी जिप्स प्रजाति के पक्षियों तथा अन्य पक्षियों जैसे सारस आदि के लिए भी हानिकारक सिद्ध हुयीं।10.1098/rsbl.2006.0554 NSAIDs and scavenging birds: potential impacts beyond Asia's critically endangered vultures 2007 Cuthbert R. Parry-Jones J. Green R. E Pain D. J Biology Letters 3 91–94 एक विचारधारा के अनुसार इस पतन का कारण पक्षियों का मलेरिया भी हो सकता है। Ajay Poharkar, P. Anuradha Reddy, Vilas A. Gadge, Sunil Kolte, Nitin Kurkure and Sisinthy Shivaj 2009 Is malaria the cause for decline in the wild population of the Indian White-backed vulture (Gyps bengalensis)? Current Science 96 4 553 http://www.ias.ac.in/currsci/feb252009/553.pdf pdf 1 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20110605084608/http://www.ias.ac.in/currsci/feb252009/553.pdf 5 जून 2011 live एक अन्य विचारधारा के अनुसार इसका कारण दीर्घकालीन मौसमी बदलाव है।Hall, JC; Chhangani, AK; Waite, TA; IM Hamilton 2012 The impacts of La Niña induced drought on Indian Vulture Gyps indicus populations in Western Rajasthan Bird Conservation International 22 247-259 10.1017/S0959270911000232 अब नई दवाई मॅलॉक्सिकॅम प्रचलन में आ गई है और यह गिद्धों के लिये हानिकारक भी नहीं हैं। मवेशियों के इलाज में इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है।Cuthbert et al. Richard NSAIDs and scavenging birds: potential impacts beyond Asia's critically endangered vultures http://rsbl.royalsocietypublishing.org/content/3/1/91 The Royal Society ०१/११/२०१२ https://web.archive.org/web/20160303230344/http://rsbl.royalsocietypublishing.org/content/3/1/91 3 मार्च 2016 deadMilius Susan Bird-Safe Rx: Alternative drug won't kill India's vultures ScienceNews 4 2006 February 169 #5 70 tp://www.sciencenews.org/view/generic/id/7025/title/Bird-Safe_Rx_Alternative_drug_wont_kill_Indias_vultures ०१/११/२०१२ जब इस दवाई का उत्पादन बढ़ जायेगा तो सारे पशु-पालक इसका इस्तेमाल करेंगे और शायद गिद्ध बच जायें। इन्हें भी देखें भारतीय गिद्ध लंबी चोंच का गिद्ध लाल सिर वाला गिद्ध सफ़ेद गिद्ध सन्दर्भ 2 श्रेणी:भारत के पक्षी श्रेणी:गिद्ध