Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिंडरेला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

One day shafaq go to school so her teacher tock to zamna. You love so me say yes mam l love Priyansh her friend he good boy so cute and samt but he is my brother I love he Mt brother me shafaq Aschenputtel, Cenerentola |Aarne-Thompson Grouping = 510a |Mythology = |Country = Worldwide |Region = |Origin_Date = |Published_In = The Pentamerone (1634) Mother Goose Tales (1697)Grimm's Fairy Tales (1812) |Related = }} thumb|ओटो कुबेल द्वारा चित्रण सिंडरेला या, द लिटिल ग्लास स्लिपर (फ्रांसीसी: सेनड्रीलॉन, ओऊ ला पेटाईट पैनटोफल डी वेरे) एक विख्यात पारंपरिक लोक कथा है, जिसमें अन्याय का दमन/विजय रुपी एक मिथक तत्व का वर्णन है। दुनिया भर में इसके हज़ारों मित प्रचलित हैं। The Great Fairy Tale Tradition: From Straparola and Basile to the Brothers Grimm Zipes Jack Jack Zipes 2001 W. W. Norton & Co 978-0393976366 444 https://archive.org/details/greatfairytaletr00zipe/page/444 इसकी मुख्य चरित्रहालांकि दोनों कहानियों का शीर्षक एक ही है और अलग-अलग भाषाओं में चरित्रों के नाम बदल जाते हैं, अंग्रेजी भाषा में लोककथा "सिंडरेला" एक मूल आदर्श विषयक नाम है। दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में रहती एक युवा लड़की है, जिसकी किस्मत का सितारा अचानक बदल जाता है। "सिंडरेला" शब्द का तात्पर्य सादृश्य के आधार पर उस व्यक्ति से है जिसकी विशेषताओं को कोई मोल नहीं देता या वह जो एक अवधि तक दुःख और उपेक्षा भरा जीवन बिताने के बाद अनपेक्षित रूप से पहचान या सफलता हासिल कर लेती है। सिंडरेला की यह लोकप्रिय कहानी अभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय संस्कृतियों को प्रभावित करती है और विभिन्न प्रकार की मीडिया को कथानक के तत्व, प्रसंग, संकेत आदि उधार देती है। Hello my name is shafaq They tell the fabulous story that, when she was bathing, an eagle snatched one of her sandals from her maid and carried it to Memphis; and while the king was administering justice in the open air, the eagle, when it arrived above his head, flung the sandal into his lap; and the king, stirred both by the beautiful shape of the sandal and by the strangeness of the occurrence, sent men in all directions into the country in quest of the woman who wore the sandal; and when she was found in the city of Naucratis, she was brought up to Memphis, became the wife of the king... http://penelope.uchicago.edu/Thayer/E/Roman/Texts/Strabo/17A3*.html#ref178 Strabo's account of Rhodopis Strabo 23 The Geography 25 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20200716222842/http://penelope.uchicago.edu/Thayer/E/Roman/Texts/Strabo/17A3%2A.html#ref178 16 जुलाई 2020 live"The Egyptian Cinderella" https://web.archive.org/web/20180101141559/http://www.aldokkan.com/art/cinderella.htm 1 जनवरी 2018 , an embellished retelling. स्ट्रैबो से क़रीब पांच शाताब्दी पहले हेरोडोटस ने अपने इतिहास में रोडोपिस के बारे में और जानकारी मुहैया कराई, जिसमें लिखा था कि रोडोपिस थ्रेस से आई थी और वह सामोस के लेडमोन की कनीज़ और एसोप की कनीज़ों की सहेली थी। उसे फैरो आमासिस के समय मिस्र ले जाया गया और मिटिलेन के गीतकार सैफो के भाई चारक्सस से एक बड़ी राशि के एवज में मुक्त कर दिया गया. Fairytale in the ancient world Anderson Graham 2000 Routledge 978-0415237024 27 http://books.google.co.uk/books?id=B2DAAlUrbBIC&pg=PA27&dq=Fairytale+in+the+ancient+world+rhodopis&ei=qbGrS4alOY7YkQTdy_GxDQ&cd=1#v=onepage&q=Fairytale%20in%20the%20ancient%20world%20rhodopis&f=false 25 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20131203010013/http://books.google.co.uk/books?id=B2DAAlUrbBIC&pg=PA27&dq=Fairytale+in+the+ancient+world+rhodopis&ei=qbGrS4alOY7YkQTdy_GxDQ&cd=1#v=onepage&q=Fairytale%20in%20the%20ancient%20world%20rhodopis&f=false 3 दिसंबर 2013 live The Histories Herodotus Herodotus http://www.perseus.tufts.edu/hopper/searchresults?target=en&inContent=true&q=Rhodopis&doc=Perseus%3Atext%3A1999.01.0126 25 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20150924150855/http://www.perseus.tufts.edu/hopper/searchresults?target=en&inContent=true&q=Rhodopis&doc=Perseus%3Atext%3A1999.01.0126 24 सितंबर 2015 live, पुस्तक 2, अध्याय 134 और 135. यह कहानी बाद में एलिएन (ईसा 175 - ईसा 235) में नज़र आई,एलियन, "विभिन्न इतिहास", 13.33 जिससे सिद्ध हुआ कि सिंडरेला का विषय पूरे प्राचीन काल में उतना ही लोकप्रिय बना रहा. सिंडरेला की कहानी में कद्दू का जादूई महत्व, जिसे आधुनिक सन्दर्भ में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा जो जल्दी ही सो जाना चाहता हो 'मैं आधी रात के बाद घोड़े बेच कर सोता हूं' जैसे सन्दर्भ के लिए प्रयोग किया जाता है, संभवतः पहली शताब्दी में सेनेका की हास्य कृति 'ऑन द पम्पकिनीफिकेशन ऑफ क्लौडियस' से आया था। इसमें देवत्वारोपण के लिए और कद्दू के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्दों में यमक का प्रयोग दिखाया गया है।सेनेका, एपोकोलोसिंटोसिस डीवी क्लौडी इस कहानी का एक और संस्करण लगभग 860 में यूयांग से तुआन शेंग शी द्वारा मिसेलेनियस मॉरसेल्स में दिखाई दिया. इसमें वह मेहनती और प्यारी सी लड़की एक मछली से दोस्ती करती है, जो उसकी मां का अवतार थी, जिन्हें उसकी सौतेली मां ने मौत के घाट उतार दिया था। ये क्सियन जादू से हड्डियों को बचाता है और उसे उस उत्सव के लिए सलीके से कपड़े पहन कर तैयार होने में मदद करता है। जब वापस लौटने की हड़बड़ी में वह अपने एक पैर की चप्पल खो बैठती है तो राजा उसे ढूंढ निकालता है और उसे दिल दे बैठता है। मध्ययुगीन वन थाउसेंड एंड वन नाइट्स, जिसे अरेबियन नाइट्स के नाम से भी जाना जाता है, में इस कहानी के कई मित मिलते हैं। इसमें "द सेकेंड शेख'ज़ स्टोरी", "द एलडेस्ट लेडी'ज़ टेल" एवं "अब्दुल्ला इब्न फादिल एंड हिज़ ब्रदर्स" आदि कहानियां शामिल हैं। इन सभी कहानियों में एक छोटी बहन का दो ईर्ष्यालु बड़े भाई-बहनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का वर्णन है। इनमें से कुछ कहानियों में केवल बहनें हैं जबकि कुछ अन्य में भाई भी हैं। इनमें से एक कहानी "जुडर एंड हिज़ ब्रेनथ्रेन" अपने पूर्ववर्ती मितों के पारंपरिक सुखद अंत से परे कथानक को एक नया मोड़ देते हुए एक त्रासद अंत दिखाता है, जिसमें छोटे भाई को सभी बड़े भाई मिलकर ज़हर पिला कर मार डालते हैं।The Arabian Nights Encyclopedia Ulrich Marzolph, Richard van Leeuwen Hassan Wassouf ABC-CLIO 2004 1576072045 4 सेनेरेनटोला, सिंडरेला एवं एस्चेंपुट्टल right|thumb|एस्चेंपुट्टेल, अपनी मां के कब्र पर, पक्षियों के साथ सबसे प्रारम्भिक यूरोपीय कहानी "ला गट्टा सेनेरेंटोला" या "द हियर्थ कैट" है, जो 1635 में इतालवी लोककथा संग्रहकार गियामबतिस्ता बेसिल की पुस्तक II पेंटामेरोन में दिखती है। यह संस्करण फ्रांसीसी लेखक चार्ल्स पेरौल्ट एवं जर्मन ब्रदर्स ग्रिम द्वारा लिखित परवर्ती संस्करणों का आधार बना. (नोट: ब्रदर ग्रिम के संस्करण में कोई परी मां का वर्णन नहीं है, लेकिन उसकी सगी मां की आत्मा को अपने कब्र के ऊपर दो पक्षियों के माध्यम से दर्शाया गया है।) सिंडरेला के सबसे लोकप्रिय संस्करणों में से एक 1697 में चार्ल्स पेरौल्ट द्वारा लिखा गया था। इस कहानी की लोकप्रियता का कारण कहानी में कद्दू, परी मां और ग्लास के चप्पलों आदि बातों को जोड़ना था। एक व्यापक धारणा है कि सिंडरेला ने फ़र के जूते पहने ("पैंटौफल एन वेयर ") थे और जब कहानी का अंग्रेजी अनुवाद किया गया तो भूलवश वेयर को वेरे (कांच) समझ लिया गया और इस तरह कांच के चप्पल की अवधारणा बनी और तब से अब तक कहानी का वही रूप बरकरार है।फंक एण्ड वैगनॉल्स न्यू इनसाइक्लोपीडिया, 27 खंड (न्यूयॉर्क: फंक एण्ड वैगनॉल्स, इंक., 1975) खंड 6, पृष्ठ 133-134 -- यह विश्वकोश इस त्रुटि की विशेषताओं का निर्धारण करता है। एक और विख्यात संस्करण 19वीं शताब्दी में ब्रदर्स जैकोब और विल्हेम ग्रिम द्वारा दर्ज किया गया. इस कहानी का नाम "एसचेनपुट्टेल" (अंग्रेजी अनुवाद में "सिंडरेला") है और इसमें परी मां से नहीं बल्कि उसकी मां की कब्र पर उगे एक वरदानी पेड़ से मदद मिलती है। इस संस्करण में सौतेली बहनें शहज़ादे को चकमा देने के लिए अपने पैरों के हिस्सों को काटती हैं, ताकि उनमें वह चप्पल फिट बैठ सके. शहज़ादे को दो कबूतर आगाह कर देते हैं और वह उन सौतेली बहनों की आंख निकाल लेता है, जिससे उनकी तक़दीर में ताउम्र दर-दर अंधों की तरह भीख मांगने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता. इस कहानी में शहज़ादे को दो बार धोखा दिया जाता है लेकिन वे पक्षी उसे बचा लेते हैं। इससे शहज़ादे की हैसियत कमतर हो जाती है और वह कम वीर लगता है, जिससे सिंडरेला की हैसियत एक दृढ-निश्चयी इंसान के रूप में बढ़ जाती है।करासेक, बारबरा और हल्लेट, मार्टिन, फोक एण्ड फेयरी टेल्स . ओर्म्सकिर्क, लंकाशायर: ब्रॉड व्यू प्रेस, 2002. स्कॉटिश केल्टिक मिथक/कथा में गील, डॉन और क्रिथीनेच की एक कहानी मिलती है। केल्टिक में सौतेली बहनों का समानार्थी शब्द गील और डॉन हैं और सिंडरेला क्रिथीनेच है। कथानक (पेरौल्ट से लिया गया) thumb|right|ओलिवर हर्फोर्ड ने पेरौल्ट संस्करण से प्रेरित परी गॉडमदर का दृष्टान्त दिया (कई विभिन्न रूपों के लिए ऊपर देखें) एक विधुर था जिसने एक घमंडी और नकचढ़ी औरत से दूसरी शादी की. उसकी दो बेटियां थी और वे भी मां की तरह ही गई-गुज़री थीं। अपनी पहली बीवी से आदमी की एक खूबसूरत युवा बेटी थी जिसकी अच्छाई और नर्म मिजाज़ का कोई मुक़ाबला न था। सौतेली मां और उसकी बेटियां पहली बेटी से जबरन घर के सारे काम करवाती थी। जब लड़की अपने काम निपटा लेती तो वह राख पर बैठती. इसी वजह से उसका नाम "सिंडरेला" पड़ा. बेचारी लड़की बड़े धैर्य से यह सब सहती लेकिन अपने पिता से यह सब कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाती. वह पूरी तरह से अपनी बीवी के कब्ज़े में था और ऐसा करने पर वह उल्टे उसे ही डांट पिलाता. एक दिन शहज़ादे ने उस जगह की सभी जवान लड़कियों को नृत्य के लिए आमंत्रित किया ताकि वह उनमें से अपनी पत्नी चुन सके. दोनों सौतेली बहनों को भी न्योता मिला था और उन्होंने बड़े उत्साह से अपने कपड़ों की योजना बनायी. हालांकि सिंडरेला ने उनकी मदद की और नृत्य में जाने का ख़्वाब भी देखा, लेकिन उन्होंने उसे यह कहकर ताना दिया कि एक नौकरानी हरगिज़ नृत्य में नहीं जा सकती. जब बहनें नृत्य के लिए चली गयीं तो सिंडरेला निराश होकर रोने लगी. उसकी परी मां जादूई ढंग से प्रकट हुई और उसने नृत्य में शामिल होने में सिंडरेला की मदद करने की कसम खायी. उसने कद्दू को एक गाड़ी में, चूहों को घोड़ों में, एक चूहे को कोचवान में और छिपकलियों को ग़ुलामों में तब्दील कर दिया. उन्होंने सिंडरेला के फटे-पुराने कपड़ों को खूबसूरत गाउन में बदल दिया और उसे कांच के चप्पलों की एक नाज़ुक जोड़ी पहनाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया. धर्ममाता ने उसे नृत्य का भरपूर आनंद उठाने के लिए कहा लेकिन यह हिदायत दी कि वह मध्य रात्रि से पहले वापस लौट आये क्योंकि उसके बाद जादू का असर ख़त्म हो जायेगा. जश्न में हर कोई सिंडरेला से मन्त्र-मुग्ध हो गया, ख़ास तौर पर शहज़ादा जिसने उसका साथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा. अपनी बहनों से आंख बचाकर सिंडरेला मध्य रात्रि से पहले घर लौट आई. घर आकर सिंडरेला ने बड़े अदब से अपनी धर्ममाता का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद उसने अपनी सौतेली बहनों की अगवानी की जो बड़े जोश से केवल जश्न में मिली खूबसूरत लड़की की ही बात किये जा रही थीं। जब अगली शाम एक और जश्न आयोजित किया गया, तो सिंडरेला ने धर्ममाता की मदद से फिर उसमें हिस्सा लिया। इस बार शहज़ादा पहले से भी अधिक मोहित हो गया. बहरहाल इस बार उसे वक़्त का ख्याल नहीं रहा और वह आधी रात के आखिरी घंटे की आवाज़ पर ही निकल पायी. इस अफरा-तफरी में वह महल की सीढ़ियों पर अपनी कांच के चप्पल की जोड़ी में से एक छोड़ आई. शहज़ादे ने उसका पीछा किया लेकिन महल के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सिर्फ एक साधारण सी गंवार लड़की को जाते देखा था। शहज़ादे ने चप्पल को अपने पास रखा और उसकी मालकिन को ढूंढ निकालने और उससे शादी करने की कसम खाई. इस बीच सिंडरेला ने दूसरी चप्पल को अपने पास सहेज कर रखा जो जादू का असर ख़त्म होने पर भी गायब नहीं हुआ था। शहज़ादे ने अपने साम्राज्य की हर लड़की के पैरों में उस चप्पल को आज़माया. जब शहज़ादा सिंडरेला के घर पहुंचा तो सौतेली बहनों ने व्यर्थ कोशिश की. जब सिंडरेला ने कोशिश करने की इच्छा जताई तो सौतेली बहनों ने उसे ताने मारे. ज़ाहिर तौर पर चप्पल उसके पैरों में ठीक बैठी और सिंडरेला ने सही माप के लिए दूसरी जोड़ी भी दिखा दी. सौतेली बहनों ने माफी की भीख मांगी और सिंडरेला ने उन्हें उनकी क्रूरता के लिए माफ़ कर दिया. सिंडरेला महल लौटी और वहां उसने शहज़ादे से शादी रचाई. सौतेली बहनों ने भी दो अधिपतियों से शादी कर ली. इस कहानी की सीख यह है कि सौन्दर्य एक खज़ाना है लेकिन कृपालुता अनमोल है। इसके बिना कुछ भी संभव नहीं; इसके साथ हर बाधा पार की जा सकती है।http://www.pitt.edu/~dash/perrault06.html पेरौल्ट: सिंडरेला; या, द लिटल गैस स्लीपर 18 मई 2010 https://web.archive.org/web/20100605203309/http://www.pitt.edu/~dash/perrault06.html 5 जून 2010 live सिंडरेला को आर्ने-थॉम्पसन टाइप 510A, उपेक्षिता नायिका के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस प्रकार की अन्य कहानियों में द शार्प ग्रे शीप, द गोल्डेन स्लीपर, द स्टोरी ऑफ टैम एंड केम, रशेन कोटी, फेयर, ब्राउन एंड ट्रेम्ब्लिंग एवं केटी वुडेनक्लॉक शामिल हैं।हेइडी ऐनी हेइनर, "सिंडरेला की तरह की कहानियां" https://web.archive.org/web/20100308122729/http://www.surlalunefairytales.com/cinderella/other.html 8 मार्च 2010 रूपांतरण right|thumb|मासनेट की सेंड्रिलोन thumb|thumbtime=1|Cinderella (1911) right|thumb|लुइसियाना के मिंडेन में सिंडरेला क्रिसमस का प्रदर्शन "सिंडरेला" की कहानी ने बहुत सी उल्लेखनीय कृतियों के आधार का निर्माण किया है: ओपेरा जीन-लुईस लॉरुएट का सेनड्रीलॉन (1749) निकोलस इज़ोअर्ड का सेनड्रीलॉन (1810), चार्ल्स-गिलॉम द्वारा संगीत-नाट्य पाठ गियोचिनो रॉसिनी का ला सेनेरेनटोला (1817) जुल्स मैसेनेट का सेनड्रीलॉन (1894-5), हेनरी काइन द्वारा संगीत-नाट्य पाठ गुस्ताव हौल्स्ट का सिंडरेला (1901-2) पॉलिन गार्सिया-वायरडोट का सेनड्रीलॉन (1904) लियो ब्लेक का एसचेनब्रोडल (1905), रिचर्ड बाट्का द्वारा संगीत नाट्य-पाठ जॉर्ज पेना हेन का ला सेनीसिएंता पीटर मैक्सवेल डेविस का ए "पेंटोमाइम ओपेरा" सिंडरेला (1979) व्लादीमिर कोजौखारॉव की बच्चों की ओपेरा सेनड्रीलॉन (1994) बैले बैरोन बोरिस वियेतिंघौफ-स्कील का सिंडरेला (1893) जोहान स्ट्रॉस II का एसचेनब्रोडल (1901), जोसेफ बेयर द्वारा अनुकूलित एवं पूर्ण किया गया फ्रैंक मार्टिन का डैस मार्चेन वोम एसचेनब्रोडल (1941) सर्जी प्रोकोफियेव का सोलसच्का या सिंडरेला (1945) पॉल रीड का सिंडरेला (1980) आइस शो टिम ए.डंकन एवं एडवर्ड बर्नवेल का सिंडरेला (2008) कविता जैन कल का ऐसेपोएस्टर (1981) मूकाभिनय 1904 में लन्दन के ड्ररी लेन थियेटर और 1905 में एड़ेल्फी थियेटर के मंच पर सिंडरेला की शुरुआत एक मूकाभिनय के रूप में हुई. इनमें से दूसरे में 14 या 15 वर्षीय फिलीस डेयर ने अभिनय किया था। पारंपरिक मूकाभिनय संस्करण में शुरूआती दृश्य शिकार करते हुए एक जंगल का है और यहीं सिंडरेला पहली बार शहज़ादे और उसके मुख्य सहायक डेंडिनी से मिलती है, जिसका नाम और चरित्र गिओआचिनो रॉसिनी ओपेरा (La Cenerentola) से लिया गया था। सिंडरेला डेंडिनी को शहज़ादा और शहज़ादे को डेंडिनी समझने की भूल कर बैठती है। उसका पिता बैरोन हार्डप अपनी दोनों बदसूरत सौतेली बेटियों, बतसूरत बहनें, के दबाव में है और उसके पास बटन्स नामक एक नौकर है जो सिंडरेला का दोस्त है। पूरे मूकाभिनय में बैरोन को लगातार दलाल के आदमी बकाया किराए के लिए परेशान करते रहते हैं (इनके नाम अक्सर समकालीन राजनेताओं पर रखे जाते थे). परी धर्ममाता जश्न में जाने के लिए जादू से सिंडरेला के लिए एक गाड़ी (कद्दू से), ग़ुलाम (चुहिया से), एक कोचवान (एक मेंढक से) और एक खूबसूरत कपड़े (चीथड़ों से) बनाती है। बहरहाल उसे आधी रात तक वापस आ जाना है चूंकि उसके बाद जादू का असर ख़त्म हो जाता है। संगीतमय लंदन पार्क्स (पुस्तक व बोल) तथा लोआनिस कर्टिस (संगीत) की सिंडरेला : द म्यूज़िकल 2009 में लिखा गया एक अंग्रेजी भाषी सांगीतिक मंच कार्यक्रम है और यह जुल्स मैसेनेट के ओपेरा सेनड्रीलॉन पर आधारित है। संगीतमय हास्य रॉजर्स और हैमरस्टीन के सिंडरेला को टेलीविज़न के लिए तीन बार निर्मित किया गया था: सिंडरेला (1957) में जुली एंड्रयूस, जॉन सिफ़र, काए बैलर्ड, एलिस घोस्ट्ले एवं एडी एडम्स को दिखाया गया है (यह रंगीन में प्रसारित किया गया लेकिन आज की तारीख़ में केवल श्वेत-श्याम काइनेस्कोप ही उपलब्ध है). सिंडरेला (1964) में सिंडरेला के रूप में लेज़ली ऍन वारेन को, शहज़ादे के रूप में स्टुअर्ट डेमोन को, रानी के रूप में जिंजर रॉगर्स को, राजा के रूप में वाल्टर पिजन को, परी धर्ममाता के रूप में सेलेस्टे होम और सौतेली मां के रूप में जो वैन फ्लीट को दिखाया गया है। सिंडरेला (1997) में ब्रैंडी, पावलो मोंटालबन, व्हाईटनी हौस्टन, व्हूपी गोल्डबर्ग, विक्टर गार्बर, बरनाडेट पीटर्स और जैसन अलेक्सेंडर को दिखाया गया है। समय-समय पर रॉजर्स एवं हैमरस्टीन संस्करण का भी मंचन किया गया है। 1958 में लंदन कोलीज़ियम में टॉमी स्टील, याना, जिम्मी एडवर्ड्स, केमेथ विलियम्स एवं बेट्टी मार्सडेन के अभिनय के साथ इसका एक सफल मंचन किया गया. रॉजर्स तथा हैमरस्टीन के कई अन्य गानों तथा टॉमी स्टील द्वारा लिखे गए एक गाने 'यू एंड मी' के साथ इस संस्करण का संवर्धन किया गया, जिसे उन्होंने जिम्मी एडवर्ड्स के साथ गाया था। 2005 के एक संस्करण में 1997 के टीवी संस्करण की ही तरह पावलो मोंटालबन तथा नस्ली आधार पर विविधता भरे अभिनेताओं का एक दल दिखाया गया है। ब्रॉडवे एशिया एंटरटेनमेंट ने 2008 में एक मंचित अंतर्राष्ट्रीय दौरा आयोजित किया, जिसमें ली सालोंगा एवं ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता पीटर साइड काम कर रहे थे। संगीतमय मिस्टर सिंडर 1929 में लंदन के एडेल्फी थियेटर में प्रदर्शित हुआ था। 1934 में उसपर एक फिल्म बनी. स्टीफेन सोंडहीम (1988) के इनटू द वूड्स में सिंडरेला मुख्य परी कथा के किरदारों में से एक है जो इस कथानक में हिस्सा लेती है। यह अंशतः ग्रिम ब्रदर्स के संस्करण "सिंडरेला" पर आधारित है, जिसमें जादूई पक्षी, मां की कब्र, तीन बॉल तथा सौतेली बहनों की विकृति और अंधापन शामिल हैं। मेरी डॉनेली की द रिटर्न ऑफ द ग्लास स्लीपर केट हॉले की सिंडरेला ब्रिटिश पैंटोज़ की शैली में लिखा गया है। जॉनी ब्रैंडॉन द्वारा 1964 में रचित ऑफ-ब्रॉडवे संगीत सिंडी . 2002 में टीवी रूसी पॉप संगीत के लिए निर्मित Золушка (या ज़ोलुश्का) . ओल्ड विक थियेटर के लिए स्टीफ़न फ्राई द्वारा लिखा गया एक मूकाभिनय सिंडरेला (2007) रॉस पेटी द्वारा एल्गिन थियेटर टोरंटो के लिए निर्मित एक संगीतमय हास्य सिंडरेला सिलियस म्यूज़िकल (2008/09). नाटक टिम्बरलेक वरटेनबेकर का द एश गर्ल फ़िल्में दशकों से सैकड़ों ऐसी फ़िल्में बनती रही हैं जो या तो सिंडरेला का सीधे-सीधे रूपांतरण हैं या जिनका कथानक इस कहानी पर शिथिल रूप से आधारित हैं। लगभग हर वर्ष कम से कम एक, लेकिन अक्सर ऐसी कई फ़िल्में बनती और रिलीज़ होती हैं जिसकी वजह से सिंडरेला एक ऐसा साहित्य बन चुकी है जिसके खाते में सबसे अधिक संख्या में फिल्म रूपांतरण का श्रेय है। संभवतः इसका मुक़ाबला सिर्फ ब्राम स्टोकर के उपन्यास ड्रैक्यूला से कुछेक फिल्मों की संख्या से है, जिनपर फ़िल्में आधारित हों या रूपांतरित की गई हों.मई 2008 सिंडरेला (1899) सबसे पहला फ़िल्मी संस्करण था, जिसे जॉर्ज मेलिस द्वारा जर्मनी में निर्मित किया गया था। सिंडरेला (1911), फ्लोरेंस ला बेडी अभिनीत एक मूक फिल्म सिंडरेला (1914) मैरी पिकफोर्ड अभिनीत एक मूक फिल्म सिंडरेला, वाल्ट डिज़नी द्वारा निर्मित एक एनिमेटेड लाफ-ओ-ग्राम फिल्म, जिसे पहली बार 6 दिसम्बर 1922 को रिलीज़ किया गया. यह फिल्म तकरीबन 7.5 मिनट लम्बी थी। पुअर सिंडरेला (1934), बेट्टी बूप अभिनीत एक फ्लेशचर स्टूडियोज़ एनिमेटेड लघु फिल्म सिंडरेला मीट्स फेला (1938), मेरी मेलोडीज़ की एक एनिमेटेड लघु फिल्म सिंडरेला (Зо́лушка) (1947), एरेस्ट गैरिन एवं फैना रैनेवस्काया अभिनीत लेनफिल्म स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित एक सोवियत संगीतमय फिल्म सिंडरेला - 15 फ़रवरी 1950 को रिलीज़ एक एनिमेटेड फीचर, जिसे अब डिज़नी का एक क्लासिक माना जाने लगा है। एक डाइरेक्ट-टू-वीडियो उत्तरकथा Cinderella II: Dreams Come True 2002 में रिलीज़ किया गया. द्वितीय डाइरेक्ट-टू-वीडियो उत्तरकथा Cinderella III: A Twist in Time 2002 में रिलीज़ किया गया. एसचेनपुट्टेल (1955) - पश्चिम जर्मनी फिल्म जिसे अंग्रेजी में डब कर 1966 में अमेरिका में सिंडरेला के नाम से जारी किया गया. द ग्लास स्लीपर (1955) - लेज़ली कैरोन और माइकल वाइल्डिंग अभिनीत फीचर फिल्म सिंडरफेला (1960) - मुख्य किरदार में एक पुरुष के होने को लेकर ख्यातिलब्ध, जिसे जेरी लुईस ने निभाया था। पोपेल्का (सिंडरेला, 1969) - एक सेज़ संगीतमय फिल्म हे, सिंडरेला! (1970) - जिम हेन्सन कंपनी द्वारा निर्मित 60-मिनट की एक फिल्म. इस हास्य संस्करण में जिम हेन्सन के ट्रेडमार्क मपेट को दिखाया गया है (कर्मिट द फ्रॉग की एक छोटी सी भूमिका भी शामिल है). सिंडरेला कुल केडीसी (1971) - ज़ेनेप डेगिर्मेन्किओग्लु के साथ बनाई गई तुर्की फिल्म Tři oříšky pro Popelku / Drei Haselnüsse für Aschenbrödel (सिंडरेला के लिए तीन बादाम; ब्रिटेन में इसे सिंडरेला के लिए तीन तोहफे के रूप में जाना जाता है) - 1973 में रिलीज़ हुई एक सेज़ जर्मन फिल्म द स्लीपर एंड द रोज़ - गेम्मा क्रावेन एवं रिचर्ड चेम्बर्लेन अभिनीत 1976 की एक ब्रिटिश संगीतमय फिल्म. सिंडरेला - माइकल पटाकी निर्देशित तथा शेरिल "रेनबॉक्स" स्मिथ, ब्रेट स्माइली एवं सि रिचर्डसन अभिनीत 1977 की एक अमेरिकी कमोद्देपक संगीतमय हास्य सिंडी (1978) - टेलिविज़न के लिए निर्मित ज़ोलुश्का, 1979 की एक संगीतमय सोवियत एनिमेटेड फिल्म. द टेंडर टेल ऑफ सिंडरेला पेंगुइन (1981) - नेशनल फिल्म बोर्ड ऑफ कनाडा की ऑस्कर के लिए नामांकित एक एनिमेटेड लघु फिल्मhttp://www.nfb.ca/film/the_tender_tale_of_cinderella_penguin The Tender Tale of Cinderella Penguin Perlman Janet 1981 NFB.ca National Film Board of Canada 12 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20090301052154/http://nfb.ca/film/the_tender_tale_of_cinderella_penguin/ 1 मार्च 2009 live हैलो किटी'ज़ सिंडरेला (1989) - हैलो किटी अभिनीत एक अनाइम लघु फिल्म जापान में रिलीज़ किया गया. हैलो किटी - सिंडरेला अमेरिका में हैलो किटी एंड फ्रेंड्स की अनिमेटेड श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया. Ashpet: An American Cinderella 1990 का लुईस एंडरसन अभिनीत तथा टॉम डेवेनपोर्ट निर्देशित कहानी का एक दक्षिणी "अप्पालेचिय" संस्करण, जिसे ब्रदर्स ग्रिम से रूपांतरित किया गया था। इफ द शूज़ फिट्स (1990) - सिंडरेला की कहानी पर एक आधुनिक रुख, जिसे फ्रांस में रौब लोवे और जेनिफर ग्रे के अभिनय के साथ उतारा गया. सिंडरेला (1994) - जेटलैग निर्माण द्वारा निर्मित, गुडटाइम्स इंटरटेनमेंट द्वारा वितरित तथा वीडियो पर प्रदर्शित ड्रयू बैरीमोर अभिनीत एवर आफ्टर (1998) सिंडरेला (2000) - मध्य-20 वीं शताब्दी में ब्रिटिश निर्माणाधीन तथा कैथलीन टर्नर अभिनीत फिल्म अ सिंडरेला स्टोरी (2004) - हिलेरी डफ एंड चड माइकल मुरे अभिनीत एक आधुनिकीकरण सिंडेरेल्मो - सेसेम स्ट्रीट की एलमो तथा केरी रशेल अभिनीत एक सिंडरेला की कहानी एल्ला एनचैंटमेंट (2004) - ऍन हैथवे, ह्युग डेंसी एवं एडेन मैकार्डल अभिनीत हैपिली एंड एवर आफ्टर (2007) इयर ऑफ द फिश (2008) एक नयी फिल्म हर्ट डे में एक शहज़ादा सिंडरेला के प्रिंसेस रूला नामक संस्करण को बचाता है 2005 के तुर्की संकलन फिल्म इस्तानबुल टेल्स का एक खंड लोकप्रिय परी कथाओं पर आधारित पांच कहानियों से बना है जिसमें सिंडरेला को एक वेश्या के रूप में चित्रित किया गया है। सेलेना गोम्ज़ एवं ड्रयू सीले अभिनीत अनदर सिंडरेला स्टोरी (2008) सिंडरेला'ज़ सिस्टर (신데렐라 언니), (2010) दक्षिण कोरियाई टेलीविज़न श्रृंखला, जिसमें सौतेली बहन के दृष्टिकोण से कहानी कही गयी है और यह उस परीकथा की समाप्ति से शुरू होता है जहां सिंडरेला उसके खिलाफ बदला लेने की योजना बनती है। पुस्तकें एडलीन एन माह द्वारा चाइनीज़ सिंडरेला जेम्स गार्नर की पॉलीटिकली करेक्ट बेडटाइम स्टोरीज़ . इस संस्करण में सिंडरेला "रेशम के धागों से बना एक गाउन पहनती है, जिसे रेशम के कीड़ों से चुपके से चुरा लिया गया था" और सभी मर्द उसके लिए लड़-मरने को तैयार रहते हैं। इससे महिलाओं को सरकार लेने की क्षमता हासिल हो जाती है और यह कानून बनाया जाता है कि महिलाओं को सिर्फ आरामदायक पोशाक ही पहनना चाहिए. उपन्यास डोना जो नेपोली का बाउंड ग्रेगोरी मेग्विर का कन्फेशन ऑफ ऍन अगली स्टेपसिस्टर मेग्विर के लेखन की शैली परी कथा में मोड़ लाने वाला है। उनके उपन्यास में सिंडरेला एक बिगड़ी हुई बच्ची है। गेल कार्सन लेविन एला का एल्ला एनचैंटेड में उसपर उसकी पैदाइश के समय ही एक जादू कर दिया गया था, जो उसे हर आदेश को पूरा करने के लिए मजबूर करता था। एक असामान्य मोड़ तब आता है जब अंतिम कुछ अध्यायों में आकर ही जश्न का ज़िक्र आता है और इसमें ज़्यादातर समय उस शाप से एल्ला के जूझने को ही तवज्जो दी गई है तथा शहजादा एल्ला को जश्न में मिलने से पहले से ही जानता था लेकिन उसके भेस बदलने के कारण उसे पहचान नहीं पाता. गेल कर्सन लेविन की सिंड्रेलिस एंड द ग्लास हिल आई वाज़ अ रैट! या द स्कारलेट स्लीपर्स - उपन्यासकार फिलिप पुलमैन डायने स्टेनली का बेला एट मिडनाईट मार्गरेट पीटरसन हेडिक्स का जस्ट एल्ला मेरी स्टुअर्ट का नाइन कोचेज़ वेटिंग एलिनर फरजियोन का द ग्लास स्लीपर मर्सिडीज़ लैकी का फीनिक्स एंड एशेज़ जोशुआ गेब एवं ग्रेइयन फीनिक्स का वेन सिंडरेला फॉल्स डाउन डेड इस संस्करण में सिंडरेला को 21वीं शताब्दी की एक युवा लड़की के रूप में अवतरित किया गया है। टेरी प्रैटचेट का विचेज़ अब्रॉड रेजिना डोमेन के द मिडनाईट डांसर्स में इस परी कथा का हवाला दिया गया है। नायिका रशेल को उसकी सौतेली मां और सौतेली बहनें प्रताड़ित करती हैं और नियमित तौर पर नृत्य करने को बाध्य करती हैं। कैरोलिन टरजियोन की कहानी गॉड मदर, द सीक्रेट सिंडरेला स्टोरी लील वह परी है जिसे सिंडरेला को जश्न और शहज़ादे तक पहुंचने में मदद करने का ज़िम्मा सौंपा जाता है, लेकिन एक भारी भूल कर बैठने के कारण वह एक उम्रदराज़ महिला के शरीर में क़ैद कर ली जाती है। अपनी गलती का प्रायश्चित करने के लिए वह दोनों न्यूयॉर्क वासियों को एक जश्न में मिलवाने का प्रयास करती है। रुम्की चौधरी का हर फीट चाइम इस बांग्लादेशी संस्करण में आशा की दुष्ट चाची और चचेरी बहनें उसका नाम थाम्शा रखते हुए और उससे सारे पारिवारिक रिश्ते तोड़ते हुए उसे एक नौकरानी में तब्दील कर देती हैं। आशा के नौकर साथी उसे अदरकी परिधान पहनने और अपने नवाबज़ादा बंगाली शहज़ादे से महल की एक सभा में मिलने के लिए मदद करते हैं। पामेला डिटशॉफ का मिसेज़ बीस्ट रॉबिन पामर का सिंडी एला मर्सिडीज़ लैकी का द फेयरी गॉड मदर लघु कथाएं ज्यूडिथ और्टिज़ कोफर का कैच द मून चित्रात्मक किताबें एलेन जैकसन तथा केविन ओ'मैले का सिंडर एडना . सिंडर एडना सिंडरेला की पड़ोसी है, जिसकी उसी की तरह सौतेली मां और बहनें हैं, लेकिन वह अपने खाली समय में पड़ोसियों के चिड़ियों के पिंजड़े और उनके बागान साफ़ करती है। वह शहज़ादे के छोटे भाई से शादी करती है जो बिल्लियों के बच्चों के लिए एक अनाथालय चलाता है और सिंडरेला की तुलना में उसके बाद "हमेशा कहीं अधिक खुशहाल" जीवन बिताती है। शर्ली क्लाइमो का द इजीप्टियन सिंडरेला (इसमें रोडोपिस की ग्रीको-मिस्र कहानी और प्राचीन मिस्र के दैनंदिन जीवन को जोड़ा गया है) शर्ली क्लाइमो का द पर्शियन सिंडरेला पेनी पोलॉक द्वारा दोहराया गया और एड यंग द्वारा विस्तारित द टर्की गर्ल: अ ज़ूनी सिंडरेला स्टोरी (एक देसी अमेरिकी संस्करण) द आयरिश सिंडरेला सिंडर-लिली सिडनी रेला एंड द ग्लास स्नीकर जो सिंडर्स बुब्बा द काऊबॉय प्रिंस एंकलेट फॉर अ प्रिंसेस सिंडरेला स्केलेटन सिंडी बिग हेयर रफेरेला बिगफूट सिंडेर्रेल्ला सिंडरहैज़ल सिंडरबियर सिंडरेला बनी रेक्सेरेला सिंडर-एली हास्य किताबें बिल विलिंग्हम की वर्टिगो श्रृंखला फेबल्स में सिंडरेला एक किरदार के रूप में नज़र आती हैं। सिंडरेला (या सिंडी, जैसा कि उसके साथी फेबल्स उसे पुकारते थे) प्रिंस चार्मिंग की तीसरी और आख़िरी पूर्व-पत्नी है और फेबलटाउन की ज़बरदस्त आवासी जासूस है। वह अपनी एक जूते की दुकान, द ग्लास स्लीपर, चलाती है और अपने समुदाय पर शक करने के कारण एक तीखी व्यक्तित्व वाली हैं। जंको मिज़ुनो का सिंडरेला कोरी युकी का लड्विंग रिवॉल्यूशन . इस संस्करण में सिंडरेला के पैर बेहद लम्बे हैं और इस श्रृंखला का नायक उसकी परी धर्ममाता का अभिनय करते हुए उसे अपना जूता उस ख़ास शाम के लिए उधार देता है। इसके अलावा, शहज़ादा अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए नहीं बल्कि बड़े पैरों वाली उस औरत को ढूंढने के लिए जश्न आयोजित करता है जिसने उसकी पालतू छिपकली आइसोल्ड को मार डाला था। सिंडरेला जम्परोप गीत बच्चों का एक जम्परोप गीत है जिसमें सिंडरेला शामिल है: सिंडरेला ड्रेस्ड इन येलो, वेंट अपस्टेयर्स टू किस हर फेलो, (पीली ड्रेस पहन सिंडरेला छत पर गई दोस्त को चूमने) बाई मिस्टेक शी किस्ड अ स्नेक, हाउ मेनी डॉक्टर्स विल इट टेक? (गलती से चूम लिया सांप को, कितने डॉ॰ लगेंगे बोलो?) 1, 2, 3, एट्सेट्रा (1,2,3, वगैरह) सिंडरेला ड्रेस्ड इन ब्लू, वेंट अपस्टेयर्स टू टाई हर शू, (नीली ड्रेस पहन सिंडरेला छत पर गई जूते को बांधने) मेड अ मिस्टेक एंड टाइड अ नॉट, हाउ मेनी नॉट्स विल शी मेक? (गलती से बंध गया गांठ, अब कितने गांठ बंधे तुम बोलो?) 1, 2, 3, एट्सेटरा ((1,2,3, वगैरह)) सिंडरेला ड्रेस्ड इन ग्रीन, वेंट डाउनटाउन टू बाई अ रिंग, (हरी ड्रेस पहनी सिंडरेला गई बाजार लेने अंगूठी) मेड अ मिस्टेक एंड बॉट अ फेक, हाउ मेनी डेज़ बिफोर इट ब्रेक्स? (खरीद लिया नकली अंगूठी, टूटेगी कितने दिन में बोलो?) 1, 2, 3, एट्सेटरा (1,2,3, वगैरह) सिंडरेला ड्रेस्ड इन लेस, वेंट अपस्टेयर्स टू फिक्स हर फेस, (पहन लेस प्यारी सिंडरेला छत पर गई चेहरे को सजाने) ओ नो ओ नो, शी फाउंड अ ब्लेमिश, हाउ मेनी पाउडर पफ्स टिल शी इज़ फिनिश्ड?(चेहरे पर मिल गया एक धब्बा, कितने पाउडर लगेंगे बोलो?) 1, 2, 3, एट्सेटरा (1,2,3, वगैरह) सिंडरेला ड्रेस्ड इन सिल्क, वेंट आउटसाइड टू गेट सम मिल्क, (सिल्क पहन सिंड्रला बाहर गई दूध ले आने) मेड अ मिस्टेक एंड फेल इन द लेक, हाउ मेनी मोर टिल शी गेट्स अ ब्रेक?(गलती से गिर गई झील में कितनी अड़चन आई बोलो?) 1, 2, 3, एट्सेटरा (1,2,3, वगैरह) यह गिनती तक चलती रहती है जब तक कोई जम्पर जम्प को टालता जाय. अगर वे ऐसा करते हैं तो गिनती फिर से शुरू की जाती है। भिन्‍नताएं: सिंडरेला ड्रेस्ड इन येलो, वेंट डाउनटाउन टू मीट हर फेलो (या "टू बाई सम मस्टर्ड"). (पीली ड्रेस पहन सिंडरेला गई बाजार दोस्त से मिलने (या "गई सरसों के दाने किनने")) ऑन द वे, हर गर्डल बस्टेड.(कमरबंद टूटा रस्ते में.) सिंडरेला वाज़ डिसगस्टेड.(चिढ हुई तब उसके दिल में।) (1950 के दशक के उत्तरार्द्ध में जैकसन हाइट्स, क्वीन्स में सुना गया) सिंडरेला ड्रेस्ड इन येलो, वेंट अपस्टेयर्स टू किस हर फेलो. हाउ मेनी किसेज़ डिड शी गिव हिम? (पीली ड्रेस पहन सिंडरेला छत पर गई दोस्त को चूमने तो बोलो, कितने चुंबन दिए उसने?) (उत्तरी आयरलैंड में सुना जाता है) सिंडरेला ड्रेस्ड इन येला, वेंट डाउनस्टेयर्स टू किस अ फेला.("पीत वस्त्र पहन सिंडरेला नीचे गई दोस्त को चूमने.) मेड अ मिस्टेक एंड किस्ड अ स्नेक, हाउ मेनी स्टिचेज़ डिड इट टेक?" (गलती से चूम लिया सांप को, कितने टांके लगेंगे बोलो?) गीत मार्च 2008 कुछ ऐसे मशहूर गीत, जिनमें सिंडरेला की कहानी का सन्दर्भ है: अ सिंडरेला स्टोरी मडवेन ब्रिटनी स्पीयर्स का सिंडरेला मीकू हैटसन एंड KAITO का सेनड्रीलॉन रिन कैजामाइन एंड लेन कैजामाइन का रोमियो एंड सिंडरेला स्टीवन कर्टिस चैपमैन का सिंडरेला द चीता गर्ल्स का सिंडरेला विन्स गिल का सिंडरेला स्वीटबॉक्स का सिंडरेला टाटा यंग का सिंडरेला ओइंगो बोइंगो का सिंडरेला अंडरकवर रॉबर्ट लुकास का सिंडरेला ब्लू वैक्सिंग गिबॉस का सिंडरेला'ज़ कर्ल्स स्नूप डॉग का सिंडरेला माइकल जैकसन का सिंडरेला स्टे अव्हाइल द किलर्स इन डे एंड एज का अ डस्टलैंड फेयरीटेल सारा बेयरिल्स का फेयरीटेल हाफ पास्ट मिडनाइट्स 1960 के दशक के कनाडाई वोकल ग्रुप द स्टाकाटोज़ सूज़ी बोगस का हे सिंडरेला द ड्रेसडेन डॉल्स का द ग्लास स्लीपर लियु याईफाई का मेयोनाका नो डोर (डेमाशिता! का प्रथामांत पावरपफ़ गर्ल्स Z) कैथरिन ब्रिट का नॉट योर सिंडरेला द वॉलफ्लावर्स का वन हेडलाईट चक विक्स का स्टीलिंग सिंडरेला रॉजर्स & हैमरस्टीन का देयर इज़ म्यूज़िक इन यू अम्ब्रेला (रीमिक्स) मूलतः रिहाना & जे-Z का, लेकिन क्राइस ब्राउन द्वारा रिमिक्स किया गया एवं "सिंडरेला" नाम दिया गया. हाई किंग का C/C (सिंडरेला/कॉम्प्लेक्स) अ कोरियाई पॉप गायिका सियो इन-यंग का सिंडरेला 신데렐라 फ्रेंच रॉक ग्रुप टेलीफोन का सेनड्रीलॉन (सिंडरेला का फ़्रांसिसी नाम) आर्ची कैम्पबेल का रिंडरसेला सज्जाद अली का सिंडरेला बेरीज कोऊबोउ का 21जी मेड नो सिंडरेला न्यूज़ का हदाशी नो सिंडरेला बॉय मैलिस माइज़र का शी नो बूटो~रोमांस ऑफ द सेनड्रीलॉन वीडियो गेम्स 2005 में डिज़नी ने नाइनटेंडो गेम बॉय अडवांस के लिए Disney's Cinderella: Magical Dreams रिलीज़ किया। सिंडरेला को डिज़नी/स्क्वायरसॉफ्ट के वीडियो गेम किंगडम हर्ट्स में भी प्रदर्शित किया गया था,एनिस होलिंगशेड, "डिज़नी के सिंडरेला की समीक्षा: मैजिकल ड्रीम्स " https://web.archive.org/web/20100111101609/http://gameboy.gamezone.com/gzreviews/r26918.htm 11 जनवरी 2010 गेमज़ोन (10/03/2005). जिसमें वह दिल की सात शहजादियों में से एक है जिसकी ज़रुरत अंधेरे का दरवाज़ा खोलने के लिए पड़ती है। अपनी पूरी दुनिया के साथ वह भी किंगडम हर्ट्स: नींद से जन्म में रहेगी. इन्हें भी देखें Folklore सिंडरेला प्रभाव सिंडरेला जटिल पाद-टिप्पणियां बाहरी कड़ियाँ Cinderella EDSITEment सबक योजना: "सिंडरेला" की शिक्षण सहायता कई लिंक और संसाधन, चरित्र में विविधता, स्थापना और कथानक के तत्व, समानांतर संस्करण (नैशनल एन्डाउमेन्ट फॉर द ह्यूमैनिटीज़ से) रोडोपिस और उसकी गुलाबी-लाल चप्पलों के एसोप दंतकथा सिंडरेला के बारे में अहमैन्सन लाइब्रेरी पृष्ठ द इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ डिज़नी एनिमेटेड शॉर्ट्स पर सिंडरेला का डिज़नी वर्शन गियामबतिस्ता बेसिल की सेनेरेनटोला (अंग्रेजी अनुवाद) सिंडरेला कहानी की अंतर्दृष्टि गियामबतिस्ता बेसिल की पेंटामेरोन में सेनेरेनटोला (अंग्रेजी अनुवाद) डिज़नी राजकुमारी सिंडरेला इफ द शु फिट्स (1990 फ़िल्म) सिंडरेला के आरंभिक मंच संस्करणों से तस्वीरें और दृष्टान्त, https://web.archive.org/web/20120303012131/http://digitalgallery.nypl.org/nypldigital/dgkeysearchresult.cfm?parent_id=504396&word= 3 मार्च 2012 जिसमें एक एलाइन टेरिस के साथ और एक फिलीस डेयर के साथ शामिल है SurLaLune Fairy Tales.com: टीकाकृत सिंडरेला जिसमें दुनिया भर की विविधताएं, दृष्टान्त और बहुत कुछ शामिल हैं। मिस्र की सिंडरेला गियामबतिस्ता बेसिल की ज़ेज्जोला, ला गट्टा सेनेरेनटोला "सिंडरेला" - (वास्तविक, इतालवी संस्करण) "द फेयरी बुक" से सिंडरेला या द लिटल ग्लास स्लीपर का पूरा पाठ सिंडरेला वॉलपेपर सिंडरेला का मूल संस्करण और उसका मनोवैज्ञानिक विश्लेषण ब्रदर्स ग्रिम की एशपुट्टेल सिंडरेला फिल्मों की संदर्भ सूची श्रेणी:गूगल परियोजना