411 REFERENCE · Wikipedia
क़ुरआनवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़ुरआनवाद (अरबी: القرآنية, रोमनकृत: अल-क़ुरआनिय्या) इस्लामी धर्म की एक शाखा है जो आम तौर पर हदीसों की आधिकारिक भूमिका को अस्वीकार करती है और क़ुरआन को एकमात्र विश्वसनीय धार्मिक ग्रंथ मानती है। क़ुरआनवादी मुसलमानों का मानना है कि क़ुरआन स्पष्ट और पूर्ण है और बाहरी स्रोतों का सहारा लिए बिना इसे पूरी तरह से समझा जा सकता है।https://onelook.com/?w=Quranism&loc=rel_sim Islamic movement emphasizing Quran solely onelook.com
क़ुरआनवादी अक्सर दो मुख्य शाखाओं में बंटे होते हैं: वे जो क़ुरआन को प्राथमिक स्रोत मानते हैं और हदीस, सुन्नत और परंपरा जैसे बाहरी स्रोतों को द्वितीयक और आश्रित मानते हैं, और वे जो क़ुरआन के अलावा कोई अन्य ग्रंथ स्वीकार नहीं करते और परंपरा को पूरी तरह से नकारते हैं।https://jsr.usb.ac.ir/article_836_66f3c74ac6651881aeb32f7fbef47109.pdf Reformist Movements in the Indian Subcontinent and Their Views on the Quran https://web.archive.org/web/20170810082513/http://jsr.usb.ac.ir/article_836_66f3c74ac6651881aeb32f7fbef47109.pdf 2017-08-10 क़ुरआनवादी सुन्नत की प्रामाणिकता को जिस हद तक अस्वीकार करते हैं, वह भिन्न होता है, हालाँकि क़ुरआनवाद के सबसे स्थापित समूहों ने हदीस की पुरज़ोर आलोचना की है, जिसमें सबसे प्रचलित दावा यह है कि हदीस का ज़िक्र क़ुरआन में इस्लामी धर्मशास्त्र या व्यवहार के स्रोत के रूप में नहीं है, इस्लामी पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु के दो शताब्दियों बाद तक यह लिखित रूप में दर्ज नहीं की गई थी, इसमें कथित त्रुटियाँ और विरोधाभास हैं, और यह सांप्रदायिकता, विज्ञान-विरोध, तर्क-विरोध और स्त्री-द्वेष को बढ़ावा देती है।https://books.google.com/books?id=D8s0EAAAQBAJ&dq=Quranists+reject+the+authenticity+of+the+Sunnah+varies,+but+the+more+established+groups+have+thoroughly+criticised+the+hadith&pg=PA177 Truth Is Law, Faith Is Flaw - Dr. Ahmed Sayeed - Google Books Sayeed Ahmed January 2021 Nitya Publications 978-93-90699-70-4 2025-06-28https://books.google.com/books?id=mJrEMImPkMYC&dq=Kassim+Ahmad:+Hadiths+are+“sectarian,+anti-science,+anti-reason+and+anti-women”&pg=PA78 Muslims - Vol 2: Their Religious Beliefs and Practices Volume 2: The Contemporary Period Rippin Andrew 2 September 2003 Routledge 978-1-134-94895-6Ahmad, Kassim. "Hadith: A Re-evaluation", 1986. English translation 1997 क़ुरआनवादी यह भी मानते हैं कि अल्लाह की पिछली अवतरित पुस्तकें (वह्य) परिवर्तित कर दी गई हैं और क़ुरआन ही अल्लाह की एकमात्र ऐसी किताब है जिसका दैवीय महत्व वैध है।
चूँकि उनका मानना है कि हदीस, हालाँकि धर्म के विश्वसनीय स्रोत नहीं हैं, ऐतिहासिक अभिलेख के रूप में काम कर सकती हैं, क़ुरआनवादी अपने पक्षों के समर्थन में कुछ प्रारंभिक इस्लामी लेखों का हवाला देते हैं, जिनमें पैगंबर मुहम्मद, खलीफा उमर (शासनकाल 634–644) से जुड़े लेख और उमय्यद और अब्बासिद खिलाफतों की सामग्रियाँ शामिल हैं। आधुनिक विद्वत्ता (स्कॉलरशिप) मानती है कि इस्लामी कानून और सिद्धांत के एकमात्र स्रोत के रूप में क़ुरआन की पर्याप्तता पर विवाद इस्लाम की शुरुआती शताब्दियों से है, जहाँ कुछ विद्वानों ने केवल क़ुरआन के अनुयायियों को मुताज़िलाअ या खारिजितों की संप्रदायों, जैसे हारूरी और अज़ारिका, के रूप में पेश किया।https://books.google.com/books?id=kD4qEAAAQBAJ&dq=In+Iran,+Muhammad+Sadeqi+Tehrani+(1926-2011)+followed+a+Quranist+approach+in+his+legal+ways.&pg=PT53 Secularization of Islam in Post-Revolutionary Iran - Mahmoud Pargoo - Google Books Pargoo Mahmoud 30 May 2021 Routledge 978-1-000-39067-4 2025-06-28https://jsr.usb.ac.ir/article_836_66f3c74ac6651881aeb32f7fbef47109.pdf Reformist Movements in the Indian Subcontinent and Their Views on the Quran https://web.archive.org/web/20170810082513/http://jsr.usb.ac.ir/article_836_66f3c74ac6651881aeb32f7fbef47109.pdf 2017-08-10Lewinstein 1991 258 हालाँकि केवल-क़ुरआन दृष्टिकोण शास्त्रीय इस्लामी काल के दौरान कमज़ोर पड़ गया, यह 19वीं सदी के मिस्र और भारतीय उपमहाद्वीप के आधुनिकतावादी विचारकों के साथ फिर से उभरा और फला-फूला।https://books.google.com/books?id=kD4qEAAAQBAJ&dq=In+Iran,+Muhammad+Sadeqi+Tehrani+(1926-2011)+followed+a+Quranist+approach+in+his+legal+ways.&pg=PT53 Secularization of Islam in Post-Revolutionary Iran - Mahmoud Pargoo - Google Books Pargoo Mahmoud 30 May 2021 Routledge 978-1-000-39067-4 2025-06-28 क़ुरआनवाद ने तब से विभिन्न देशों में राजनीतिक, सुधारवादी, कट्टरपंथी और मिलिटेंट (उग्रवादी) आयाम ग्रहण किए हैं।
संदर्भ
30em
श्रेणी:इस्लामी शब्दावली