411 REFERENCE · Wikipedia
सेरिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेरिन (प्रतीक चिह्न Ser या S) α-अमीनो अम्ल है जो प्रोटीन के जैव-संश्लेषण के काम आता है। इसमें एक α-एमीन समूह (जैविक स्थिति में −NH+3 के प्रोटीनीकरण से), एक कार्बोक्सिलिक समूह (जैविक स्थितियों में −COO− से प्रोटीन हटाने पर) और एक हाइड्रोक्सीमेथिल समूह वाली शृंखला जुड़ी होती है। इसे ध्रुवीय एमीनो अम्ल में वर्गीकृत किया जाता है। इसे सामान्य शारीरिक परिस्थितियों में मानव शरीर में संश्लेषित किया जा सकता है जिससे यह एक गैर-आवश्यक एमिनो अम्ल बन जाता है।
== उपलब्धता ==
यह यौगिक एक प्रकार का प्रोटीनजनक एमिनो अम्ल है। प्रोटीन में केवल L-स्टीरियो बहुलक दिखाई देता है। यह आहार में लेना आवश्यक नहीं है क्योंकि ग्लाइसिन सहित अन्य उपाचयों से शरीर में संश्लेषित होता है। सेरिन को सबसे पहले रेशम प्रोटीन से प्राप्त किया गया था जो सन् 1865 में एमिल क्रेमर ने रेशम प्रोटीन के समृद्ध स्रोत से प्राप्त किया था। इसका नाम रेशम के लातिन नाम सेरिकम (sericum) से व्युत्पन्न है। सेरिन की संरचना सन् 1902 में ज्ञात हुई।
== सन्दर्भ ==