Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जीनान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|जीनान के नज़ारे जीनान (चीनी: 济南, अंग्रेज़ी: Jinan) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित शानदोंग प्रांत की राजधानी है। इस क्षेत्र की चीनी सभ्यता के शुरुआत से ही एक अहम भूमिका रही है और अब जीनान एक बड़ा प्रशासनिक, आर्थिक और यातायात केंद्र है। २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ६८,१४,००० थी जिसमें से ३२,४५,००० शहरी नागरिक और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी थे। चीन की प्रशासन प्रणाली में इस शहर को "उप-प्रांतीय नगर' का दर्जा हासिल है। नाम 'जीनान' का नाम ऐतिहासिक जी नदी से आया था। यह शहर के उत्तर में बहा करती थी और 'जीनान' का मतलब 'जी से दक्षिण' है। १९वीं सदी के बीच में पीली नदी के रुख़ बदलने से जी नदी ग़ायब हो गई। इस नगर को 'चश्मों का शहर' भी कहा जाता है क्योंकि शहर के बीच में और इर्द-गिर्द के इलाक़ों में बहुत से पानी के चश्मे हैं।World and Its Peoples: Eastern and Southern Asia, Volume 2, Marshall Cavendish Corporation, Marshall Cavendish, 2007, ISBN 978-0-7614-7633-7, ... The course now followed by the waterway was formerly that of the Ji (Chi) River — Jinan's name means "south of the Ji' ... इन्हें भी देखें शानदोंग प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:शानदोंग श्रेणी:शानदोंग के शहर श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर