411 REFERENCE · Wikipedia
पोपोव मनोर हाउस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पोपोव मनोर हाउस यूक्रेन के वासिलिव्का शहर में स्थित है। 19वीं सदी के अंत में वासिल स्टेपानोविच के पोते मेजर जनरल वासिल पावलोविच पोपोव ने इस हाउस परिसर को बनवाया। इस भव्य महल का निर्माण 1864 से 1884 तक चला। 29 जनवरी 1993 में इसे स्थानिय वासिलिव्का संग्रहालय के स्थान पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था।
== वास्तुकला ==
इस हाउस की इमारतों में स्यूडो-मूरिश और नियो-गोथिक वास्तुकला शैलियों का मिश्रण है। इस हाउस की मुख्य विशेषता इसका निगरानी मिनार (ऑब्जर्वेशन टॉवर) है,जो अलग-अलग शैलियों के मिश्रण का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस हाउस की दूसरी विषेशता एरिना-स्टाइन है, जिसे उत्तरी इटली की लेट रेनेसां आर्किटेक्चर शैली में बनाया गया है। इसकी इमारतों में बारोक, रोमानेस्क और गोथिक शैलियों का भी मिश्रण है। मुख्य भवन में एक नृत्य कक्ष (बॉलरूम), दर्पण कक्ष, दुर्लभ पुस्तकों से युक्त एक पुस्तकालय और एक चित्र शाला है,जिसमें टिशियन, गोया और रेम्ब्रांट की मूल कृतियाँ हैं। यह यूक्रेन का एकमात्र ऐसा परिसर है, जहाँ जंगलों के विकास के समय की जागीर के लगभग सभी तत्व संरक्षित हैं जैसे दाँतेदार प्राचीर वाली दीवारें और द्वार, दो पार्श्व भवन, कैरेटिना, अस्तबल और एक निगरानी मिनार। इस हाउस के पश्चिमी भाग में एक संग्रहालय है, जिसमें खास तौर पर ब्रायलोव की पेंटिंग्स दिखाई गई हैं। हाउस के उत्तरी हिस्से में पाँच एग्जिबिशन हॉल हैं।
== चित्रशाला ==
== इन्हें भी देखें ==
लिवाडिया महल
हाउस विद काइमेराज़
बखचीसराय महल
काम्याना मोहिला
मायकोलाइव वेधशाला
चर्च ऑफ द आर्कएंजेल माइकल, उझोक
== सन्दर्भ ==