411 REFERENCE · Wikipedia
चांदीपुर तट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चांदीपुर तट उड़ीसा राज्य के बालेश्वर शहर से 16 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है।
कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा यहां देखते ही बनता है इस तट पर घूमने का रोमांच बेहद अलग है।
लो-टाइड के समय पानी पांच किलोमीटर पीछे चला जाता है और हाई-टाइड के समय वापस आ जाता है। इससे दिन के समय सैलानियों के घूमने के लिए कम गहराई की एक जगह बन जाती है।
यहां से दो किमी दूर बलरामगढ़ी है जहां पर बुधबलंग नदी सागर में मिलती है।
यहां पर आकर मछुवारों की नाव में सैर करने का अपना अलग ही मजा है।
श्रेणी:ओड़िशा में पर्यटन