Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गांधी हॉल, इन्दौर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गांधी हॉल, इन्दौर |200px गांधी हॉल, इन्दौर India Madhya Pradesh 22.7201921 75.8647324 इन्दौर भारत अंग्रेज वास्तुकार जे जे स्टीवेंसन मध्य प्रदेश सरकार १९०४ तत्कालीन साढे छः करोड रुपये इण्डो-गोथिक वास्तु शैली महात्मा गांधी टाउन हॉल मध्य भारत के राज्य मध्य प्रदेश के नगर इन्दौर की एक ऐतिहासिक इमारत है। यह इमारत ब्रिटिश काल की है और तब समय बताने का कार्य भी करती थी और इसे घंटाघर भी कहते थे। इस इमारत में वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।2018-06-16 महात्मा गांधी टाउन हाल, इन्दौर: पिक्चर, फ़ैक्ट्स, हिस्ट्री – Patrika.com https://www.patrika.com/topic/town-hall-indore/ www.patrika.com https://web.archive.org/web/20180616153821/https://www.patrika.com/topic/town-hall-indore/ 16 जून 2018 live इस इमारत का निर्माण १९०४ में किया गया था और तब इसका नाम किंग एडवर्ड हॉल रखा गया था। सन् १९४७ में भारत के स्वतंत्र होने के बाद इसका नाम गांधी हाल कर दिया गया। हॉल में बच्चों के लिए पार्क और एक पुस्तकालय भी है। इतिहास इस भवन का निर्माण अंग्रेज वास्तुकार स्टीवेंसन ने किया था। भवन के ऊपर राजपुताना शैली के घटक गुंबद और मीनारें हैं। इमारत सफेद सिवनी और पाटन के पत्थरों से इन्डो-गोथिक शैली में बनी है तथा आंतरिक सजावट प्लास्टर ऑफ पेरिस से की गयी है। इसके फर्श को काले और श्वेत संगमरमर से सुसज्जित किया गया है तथा इसमें बीच की मीनार आयताकार बनी है। इस मीनार के ऊपरी भाग में चारों ओर एक एक घड़ी लगी है। ये घडियां इतनी बडी हैं कि दूर से ही दिखाई देती हैं, और इसी कारण से इसे घंटाघर भी कहा जाता है। इसके निर्माण के समय इसकी लागत ढाई लाख रुपए थी। भवन का उदघाटन नवंबर, १९०५ में प्रिंस ऑफ़ वेल्स (जार्ज पंचम) द्वारा भारत आगमन पर किया गया था। चित्र दीर्घा पुनरोद्धार ११८ वर्ष पुराने भवन का जीर्णोद्धार कार्य मार्च २०१८ से आरम्भ हो गया है। इसके प्रथम चरण में पूरे भवन के बाहरी भाग को चमकाया जाएगा और भवन को वापस पुराना स्वरूप दिया जाएगा। यह कार्य लगभगग साढ़े छः करोड़ की लागत से होगा।https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/MP-IND-HMU-LCL-rejuvenation-in-gandhi-hall-indore-mp-5829531-NOR.html 118 साल पुराने गांधी हाल का जीर्णोद्धार शुरू, जल्द नजर आएगा नए रूप में १३ मार्च २०१८ dainikbhaskar 2018-06-16 https://web.archive.org/web/20180616153707/https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/MP-IND-HMU-LCL-rejuvenation-in-gandhi-hall-indore-mp-5829531-NOR.html 16 जून 2018 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Mahatma Gandhi Hall महात्मा गांधी भवन, इन्दौर श्रेणी:इंदौर का इतिहास श्रेणी:इंदौर के पर्यटन स्थल श्रेणी:मध्य प्रदेश में पर्यटन आकर्षण