Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दरबारा सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दरबारा सिंह 25 फ़रवरी 1927 लायलपुर, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान में) 24 मई 1998 (आयु 71) राजस्थान, भारत राजस्थान के राज्यपाल 1 मई 1998 24 मई 1998 बलि राम भगत नवरंग लाल टिबड़ेवाल पंजाब विधानसभा अध्यक्ष 14 मार्च 1969 3 सितम्बर 1973 जोगिन्दर सिंह मान केवल कृष्णन 11वीं लोकसभा के सांसद 1996 1998 उमराव सिंह यादव इन्द्र कुमार गुजराल जलंधर शिरोमणि अकाली दल (1996–1998) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1972–1996), निर्दलीय (सन् 1972 तक) प्रभजोत कौर मंगल सिंह दरबारा सिंह (25 फ़रवरी 1927 – 24 मई 1998) भारतीय राजनेता थे जो पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष रहे और 11वीं लोकसभा में सांसद भी रहे। वो लघु समय के लिए राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। शुरुआती जीवन उनका जन्म 25 फ़रवरी 1927 को ब्रिटिश भारत के लायलपुर (वर्तमान पाकिस्तान में) में हुआ। बड़े राजनैतिक दलों से जुड़ने से पहले सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की। राजनैतिक जीवन दरबारा सिंह सन् 1967 और 1969 में पंजाब विधान सभा के लिए नकोदार से विधायक चुने गये। उन्हें पहले कार्यकाल में सार्वजनिक कार्यों के उपमंत्री बनाया गया। उनके दूसरे कार्यकाल में उन्हें पंजाब विधनसभा अध्यक्ष चुना गया और सन् 1973 तक वो विधानसभा अध्यक्ष रहे।Punjab Vidhan Sabha Compendium, p. 83. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2019. उन्होंने सन् 1972 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ली और सन् 1996 तक वो कांग्रेस में रहे। सांसद सन् 1996 में वो 11वीं लोकसभा के लिए जलंधर से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में सांसद चुने गये। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल के लिए पद त्याग दिया।Biographical Sketch – Lok Sabha Secretariat. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2025. राजस्थान के राज्यपाल दरबारा सिंह को 1 मई 1998 को राजस्थान के 14वें राज्यपाल के रूप में नियुक्ति मिली और कुछ दिन बाद ही 24 मई 1998 को उनके निधन तक वो इस पद पर रहे।"Sardar Shri Darbara Singh". राजस्थान राजभवन, अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2025."List of Former Governors". राजस्थान राजभवन, अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2025. व्यक्तिगत जीवन उनका विवाह प्रबजोत कौर से हुआ और युगल के एक बेटा हुआ जिनका नाम मंगल सिंह है। निधन उनका निधन राजस्थान में राज्यपाल के पद पर ही 71 वर्ष की आयु में 24 मई 1998 को हुआ। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ जीवनी – लोकसभा सचिवालय प्रोफाइल – राजस्थान राजभवन श्रेणी:1927 में जन्मे लोग श्रेणी:राजस्थान के राज्यपाल श्रेणी:१९९८ में निधन