411 REFERENCE · Wikipedia
फ्योडोर वासिल्येव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ्योडोर वासिल्येव 1707 शुया, इवानोवो ओब्लास्त, रूस की ज़ारशाही 1782 (७५ वर्ष) शुया, इवानोवो ओब्लास्त, रूसी साम्राज्य रूसी वेलेंतीना वासिल्येव (div. तलाक)श्रीमती फ्योडोर वासिल्येव 2 (div. तलाक) कुल मिलाकर 87
फ्योडोर वासिल्येव (रूसी: Фёдор Васильев, पुरातन वर्तनी: ъеодора Васильев) (1707 - 1782) शुया, रूस का एक किसान था। दावा किया जाता है कि वासिल्येव की पहली पत्नी श्रीमती वेलेंतीना वासिल्येव ने 1725 और 1765 के बीच, 69 बच्चों के जन्म दिया था। वेलेंतीना ने 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार तिड़वां बच्चों और 4 बार चौकड़ी में बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से 67 बच्चे जीवित रहे थे: यह संख्या ज्ञात मानव इतिहास में किसी एक महिला द्वारा जन्मे गये बच्चों की अधिकतम संख्या है, हालांकि, बच्चों के नाम, जन्म की तारीख और मृत्यु की तारीखें सभी अज्ञात हैं।
वासिल्येव की अपनी दूसरी पत्नी से भी उसे 18 बच्चे थे, जिसमें 6 जोड़े जुड़वाँ बच्चों के और 2 समूह तिड़वां बच्चों के थे, इससे वह कुल मिलाकर 87 बच्चों का पिता बना था।Marie M. Clay https://books.google.com/books?id=xix2VLb4vGQC&q=wife+of+Feodor+Vassilyev&pg=PA96 Quadruplets and Higher Multiple Births Mac Keith Press London 1989 0-521-41223-4 Feodor Vassilyev: a case of remarkable fecundity 96–97Mark C. Young https://books.google.com/books?id=ZSyswNFqTycC&q=wife+of+Feodor+Vassilyev The Guinness Book of World Records 1998 Bantam Books 0-553-57895-2 357 स्थानीय रूप से वासिल्येव को घोड़ा गाड़ियों के पहियों की आपूर्ति और उन्हें लगाने करने के लिए जाना जाता था साथ ही वो घोड़ों को नाल भी लगाया करता था। वासिल्येव के बच्चों से संबन्धित आँकड़े को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
सन्दर्भ