411 REFERENCE · Wikipedia
राज सिंह डूंगरपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राज सिंह डूंगरपुर जन्म-(1935) मृत्यु-(12 सितंबर 2009) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उन्होंने सोलह सालों तक प्रथम श्रेणी का क्रिकेट खेला और करीब बीस सालों तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से जुड़े रहे। वे दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता रहे और चार बार भारतीय टीम के विदेश दौरे का प्रबंधन किया।
जीवनवृत
महाराज राज सिंह का जन्म राजस्थान के डूंगरपुर में 19 दिसम्बर 1935 को एक राज परिवार में हुआ। वे डूंगरपुर के महाराजा लक्ष्मण सिंहजी के वे छोटे पुत्र थे। उनके दो भाइयों का नाम जय सिंहजी और महिपाल सिंहजी था। उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर के डेली कॉलेज में शिक्षा पायी। 1955 से 1971 के दौरान उन्होंने 86 प्रथम श्रेणी का मैच खेला। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे। स्वीप शाेर्ट प्रथम बार इन्ही के द्वारा खेला गया। इंग्लैंड में इसे आज भी डूंगरपुर शाेर्ट कहा जाता है।