Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वॉम्बैट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वॉम्बैटWombat Vombatus ursinus -Maria Island National Park.jpg 175px साधारण वॉम्बैट जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मारसूपियलिया (Marsupialia) डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) वोम्बाटीफ़ोर्मीज़​​ (Vombatiformes) वोम्बाटीडाए (Vombatidae) बरनेट, १८२९ वंश व जातियाँ :en:Vombatus Vombatus ursinus :en:Lasiorhinus Lasiorhinus latifrons Lasiorhinus krefftii †:en:Rhizophascolomus †:en:Phascolonus †:en:Warendja †:en:Ramasayia वॉम्बैट (Wombat) चार टांगों पर चलने वाले एक धानीप्राणी (मारसूपियल​) है। यह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और इनकी टाँगें और दुम छोटी व बदन लगभग १ मीटर लम्बा होता है। यह विवध वातावरणों में पाए जाते हैं, जिनमें जंगल, पहाड़ और घास के मैदानी क्षेत्र शामिल हैं।Vombatus ursinus https://web.archive.org/web/20101108022202/http://animaldiversity.ummz.umich.edu/site/accounts/information/Vombatus_ursinus.html 8 नवंबर 2010 , Animal Diversity Web, A. Watson, University of Michigan Museum of Zoology, 1999, Accessed 13 अगस्त 2010 विवरण वॉम्बैट अपने मज़बूत सामने के दांतों और पंजों से अपने रहने के लिए लम्बे बिल खोद लेते हैं। उनकी शिशुओं को शरण देने वाली धानियों के मुंह पीछे को होते हैं जिस से खोदते हुए उसमे मिटटी नहीं जाती। आदत से वे शाम व रात को सक्रीय होते हैं लेकिन ठन्डे और बादलों वाले दिनों में भी फिरते हुए मिल सकते हैं। उनका मल कुछ हद तक चकोर आकार का होता है। वॉम्बैट शाकाहारी होते हैं और घास, पेड़-पौधों की छाल, छोटे पौधों और जड़ों से पेट भरते हैं। उनके काटने वाले दांत चूहों की तरह पैने और उभरे हुए होते हैं जिस से वे सख़्त​ लकड़ी और टहनियों को भी आसानी से काट लेते हैं। इनका रंग भूरा या ख़ाकी होता है और वज़न २५ से ३५ किलो के बीच होता है। मादाएँ वसंत ऋतू में २०-२१ दिन की गर्भावस्ता के बाद एक अविकसित शिशु को जन्म देती हैं। यह शिशु उनकी धानी में जाकर स्तनपान करता है और ६-७ महीनों के बाद ही पूरी तरह विकसित होकर निकलता है। वॉम्बैटों के बच्चे १५ महीने की आयु तक दूध पीते हैं और १८ महीनों की आयु में ख़ुद बच्चे पैदा करने में सक्षम हो जाते हैं। व्यवहार वॉम्बैटों का चयापचय (मेटाबोलिज़म) बहुत धीमी-गति से चलता है और उन्हें खाना हज़म करने में ८ से १४ दिन लग जाते हैं। यह धीमापन उन्हें अपने अत्यंत शुष्क वातावरण में पनपने में सहायता करता है। आमतौर पर यह बहुत धीरे चलते हैं लेकिन ख़तरा महसूस करने पर ४० किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम हैं। अपने बिलों के पास आने वाले अन्य जानवरों से वे बहुत ही आक्रामक तरीक़े का व्यवहार करते हैं। वे मनुष्यों पर भी हमला कर सकते हैं और अपने तीख़े नखों व दांतों से काफ़ी चोट पहुंचा सकते हैं। एक घटना में एक जीववैज्ञानिक को रबड़ के जूते में काटकर वॉम्बैट के दांत जूते और एक मोटे मोज़े को पार करके उसकी टांग में २ सेमी गहरा घाव बना गए।Forbes, Volume 178, Issues 9-13, Bertie Charles Forbes, Forbes Incorporated, 2006, ... Or that Harry Frauca once received a wombat bite 2 centimeters deep into the flesh of his leg - through a rubber boot, trousers and thick woolen socks ... इन्हें भी देखें धानीप्राणी सन्दर्भ 2 श्रेणी:वोम्बाटीफ़ोर्म​ श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के धानीप्राणी श्रेणी:धानीप्राणी