411 REFERENCE · Wikipedia
बायकाल पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|गर्मियों के मौसम में बायकाल झील और बायकाल पहाड़ों का नज़ारा
बायकाल पर्वत (रूस: Байкальский хребет, बायकाल्स्की ख़्रेबेत) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग में बायकाल झील के उत्तरपश्चिमी छोर पर स्थित एक पर्वत शृंखला है।Biakado-Lensky https://web.archive.org/web/20060928155323/http://www.wild-russia.org/bioregion10/10-baikalo.htm 28 सितंबर 2006 , Center for Nature Conservation - Wild Russia, Accessed 2006-10-23 यह शृंखला और पूर्वी सायन पर्वत मध्य साइबेरियाई पठार की दक्षिणी सीमा हैं। साइबेरिया का एक प्रमुख दरिया, लेना नदी, बायकाल पहाड़ों में ही जन्म लेता है। बायकाल झील के इर्द-गिर्द के पहाड़ी क्षेत्र पर घने वन हैं जिनमें साइबेरियाई सनोबर, स्कॉटी चीड़ और साइबेरियाई प्रसरल जैसे ठन्डे इलाक़ों के वृक्ष उगते हैं। बायकाल पर्वतों का सबसे ऊँचा शिखर २,५७२ मीटर ऊँचा चेरस्की परबत है।Images of the Baikal from various sources https://web.archive.org/web/20080703222615/http://www.irkutsk.org/baikal/gallery2.htm 3 जुलाई 2008 , Accessed 2006-10-23
इन्हें भी देखें
बायकाल झील
सायन पर्वत
साइबेरिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:साइबेरिया
श्रेणी:पर्वत