411 REFERENCE · Wikipedia
आयनन ऊर्जा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी विलगित (आइसोलेटेड) गैसीय अवस्था वाले परमाणु के सबसे शिथिलतः बद्ध (लूजली बाउण्ड) इलेक्ट्रान को परमाणु से अलग करने के लिये आवश्यक ऊर्जा, आयनन ऊर्जा ( ionization energy (IE)) या 'आयनन विभव' या 'आयनन एन्थैल्पी' कहलाती है।
.
जहाँ किसी रासायनिक तत्त्व का गैसीय अवस्था में स्थित परमाणु है; E_i, आयनन ऊर्जा है जिसको प्रथम आयनन ऊर्जा भी कहते हैं। दूसरे सबसे शिलिलतः बद्ध इलेक्ट्रान को परमाणु से बाहर निकालने के लिये आवश्यक ऊर्जा को द्वितीय आयनन ऊर्जा कहते हैं। द्वितीय आयनन ऊर्जा, प्रथम आयनन ऊर्जा से अधिक होती है।
आययन ऊर्जा को इलेक्ट्रान वोल्ट (eV) में, या 'जूल प्रति मोल' में व्यक्त किया जाता है।
1 eV = 1,6 × 10-19 C × 1 V = 1,6 × 10-19 उ
प्रायोगिक आंकड़े
प्रथम आयनन ऊर्जा, एक आवर्ती गुण है। आवर्त सारणी के किसी पिरियड में बायें से दायें चलने पर प्रथम आयनन ऊर्जा का मान बढ़ता है। किसी एक ही समूह में ऊपर से नीचे उतरने पर आयनन ऊर्जा का मान कम होता है। मुख्य ब्लाकों में यह गुण विशेष रूप से दिखायी पड़ता है।
समूह --> 1 2 13 14 15 16 17 18 पिरियड 1 H13,59844 He24,58741 2 Li5,39172 Be9,32263 B8,29803 C11,26030 N14,53414 O13,61806 F17,42282 Ne21,56454 3 Na5,13908 Mg7,64624 Al5,98577 Si8,15169 P10,48669 S10,36001 Cl12,96764 Ar15,759 4 K4,34066 Ca6,11316 Ga5,99930 Ge7,899 As9,8152 Se9,75238 Br11,81381 Kr13,99961 5 Rb4,17713 Sr5,69484 In5,78636 Sn7,34381 Sb8,64 Te9,0096 I10,45126 Xe12,12987 6 Cs3,89390 Ba5,21170 Tl6,10829 Pb7,4167 Bi7,2855 Po8,41671 At9,2 Rn10,74850 7 Fr4,0712 Ra5,27892
इस सारणी में सभी मान eV में दिये गये हैं।
आयनन ऊर्जा का आवर्ती परिवर्तन और अधिक स्पष्ट हो जाता है यदि उपर्युक्त आंकड़ों को ग्राफ रूप में प्रस्तुत करें। निम्नलिखित ग्राफ में Y-अक्ष पर आयनन ऊर्जा तथा X-अक्ष पर परमाणु क्रमांक है।
चित्र: ioniz.gif
श्रेणी:परमाणु