411 REFERENCE · Wikipedia
दास्त-ए कावीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दास्त-ए कावीरDasht-e Kavir دشت كوير Dasht-e Kavir 2, Iran.JPG Sand dunes in the Rig-e Jenn in the Dasht-e Kavir Iran Iran Khorasan, Semnan, Tehran, Isfahan, Yazd Province true 34 44 15.2 N 54 49 37.56 E inline,title
800 500 77600
दास्त-ए कावीर, मध्य ईरान का नमक का बड़ा पठार एवं मरुस्थल है। यह कैस्पियन सागर के दक्षिण, दक्षिण-पूर्व तथा एलबुर्ज पर्वत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसका विस्तार पूर्व से पश्चिम दिशा में समुद्रतल से लगभग २००० फीट की ऊँचाई पर, २५० मील की लम्बाई तथा विभिन्न चौड़ाइयों में है। इस भाग में वर्षा बहुत कम तथा वाष्पीकरण अत्यधिक होता है जिसके कारण यहाँ मुख्य रूप से नमक के दलदल पाए जाते हैं। गर्मी के कारण यहाँ नमक की चट्टानों में तेज धार युक्त नोंकें निकल आती हैं जो कि पशुओं तथा मनुष्यों को इसके ऊपर चलने में बाधा डालती हैं, और पैरों को काट देती हैं। कहीं-कहीं ऊपरी पपड़ी इतनी कमजोर होती है कि भारयुक्त जीव आदि नीचे धँस जाते हैं। इन्हीं कारणों से यहाँ जनसंख्या कम पाई जाती है। अधिकांश भाग उजाड़ तथा ग्रामरहित है। पहाड़ी पार्श्व तथा ढालों पर ही ग्राम एवं नगर बसे हुए हैं।
श्रेणी:ईरान का भूगोल