411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट जेम्स स्ट्रीट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट जेम्स स्ट्रीट St James Street St James' Street, Monmouth - geograph.org.uk - 1556822.jpg सेंट जेम्स स्ट्रीट व दाएँ तरफ क्वींस हेड मयख़ाना मॉनमाउथ, वेल्स 51.8124 -2.7115 type:landmark_region:GB-MON inline,title सेंट जेम्स स्क्वायर आम्सहाउस स्ट्रीट
सेंट जेम्स स्ट्रीट (St James Street) एक एतिहासिक सड़क है जो वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर के केंद्र में स्थित है। मानचित्रकार जॉन स्पीड के वर्ष 1610 में बनाए गए मानचित्र में सेंट जेम्स स्ट्रीट को मध्यकालीन शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के एक हिस्से के रूप में दर्शाया है। निकट समय के मानचित्रों में इस सड़क को सेंट जेम्स स्क्वायर के दक्षिण-पश्चिम से आम्सहाउस स्ट्रीट तक दिखाया जाता है। लेखक विलियम मेलर वॉरलो के 1899 में किए गए अध्ययन व स्पीड के मानचित्र से पता चलता है कि कैसे व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट को उसका यह नाम इसे एक सफ़ेद क्रोस मिला था जो कि भविष्य के सेंट जेम्स स्क्वायर पर स्थापित किया गया था। 2010 में यह सड़क मध्यपाषाण काल की कलाकृतियों की खोज का स्थल थी, जिससे यह सिद्ध होता है कि मॉनमाउथ शहर में बसावट मध्यपाषाण के समय से ही थी। सेंट जेम्स स्ट्रीट पर अनेक सूचीबद्ध इमारतें हैं।
इतिहास व स्थान
left|thumb|210px|जॉन स्पीड का 1610 का नक्शा जिसमें सेंट जेम्स स्ट्रीट की स्थिति व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के हिस्से के रूप में दर्शाई ही है।
right|180px|thumb|स्ट्रीट पर स्थित मॉनमाउथ मेथोडिस्ट चर्च
चौदहवीं शताब्दी तक मॉनमाउथ शहर की सड़क योजना का एक हिस्सा पूरा किया जा चुका था। सेंट जेम्स स्ट्रीट 1300 के आसपास बनीं शहर की दीवारों और गढ़ के अंदर मौजूद है।Monnow Bridge http://www.cofiadurcahcymru.org.uk/arch/query/page.php?watprn=GGAT01256g&dbname=ggat&tbname=core cofiadurcahcymru.org.uk. The Glamorgan-Gwent Archaeological Trust Historic Environment Record 25 जून 2012 https://web.archive.org/web/20160306024631/http://www.cofiadurcahcymru.org.uk/arch/query/page.php?watprn=GGAT01256g&dbname=ggat&tbname=core 6 मार्च 2016 dead इसे जॉन स्पीड के 1610 में बनाए गए मचित्र में दर्शाया गया है। हालांकि नक्शे में इसे सेंट जेम्स स्ट्रीट के नाम से नहीं दिखाया गया है। बल्कि 1899 में लेखक विलियम मेलर वॉरलो के अनुसार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का विस्तार वीयरहेड स्ट्रीट तक था।A history of the charities of William Jones (founder of the "Golden lectureship" in London), at Monmouth & Newland 1899 डब्ल्यू॰ बॅनेट http://books.google.com/books?id=iNo8l9bYMHkC&pg=PA37&lpg=PA37&dq=Nailer's+Lane,+Monmouth,+drawbridge&source=bl&ots=pELbungl8I&sig=vxi-SJv7huTcTEA0eVv6TH9GHU0&hl=en&sa=X&ei=iLS6T9ycE4SksQL70qGLDA&ved=0CF4Q6AEwAA#v=onepage&q=Nailer's%20Lane%2C%20Monmouth%2C%20drawbridge&f=false विलियम मेलर वॉरलो 25 जून 2012 37–38 केवल सेंट जेम्स स्ट्रीट ही नहीं बल्कि आम्सहाउस स्ट्रीट भी व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का ही हिस्सा थी। सड़क को सेंट जेम्स स्ट्रीट शीर्षक उसे हाल ही के वर्षों में मिला है। इसके अलावा वॉरलो का मानना था कि व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का नाम एक सफ़ेद क्रोस से व्युत्पन्न हुआ है जो डिस्पेंसरी के निकट भविष्य के सेंट जेम्स स्क्वायर पर स्थापित किया गया था। जॉन स्पीड के 1610 के नक्शे का निरीक्षण करने पर ईस्ट गेट (डिक्सटन गेट) के निकट एक क्रोस के चिह्न के बारे में पता चलता है, जो कि सेंट जेम्स स्क्वायर के अपेक्षित स्थान पर है।
पुरातात्विक खोज
वर्ष 2010 में सेंट जेम्स स्क्वायर में पुरातात्विक रूप से एक एतिहासिक व महत्वपूर्ण खोज हुई थी। असल में सेंट जेम्स स्क्वायर और वेयाब्रिज स्ट्रीट में मुख्य गैस की लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में हुई खुदाई के दौरान मध्यपाषाण काल के पत्थर के औजार मिले थे। यह विरूपण साक्ष्य यह सिद्ध करते है कि मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण युग की बस्तियाँ थीं।Items found in Monmouth shed light on Mesolithic man http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-11710978 25 जून 2012 बीबीसी न्यूज़ 8 नवम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20120703052609/http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-11710978 3 जुलाई 2012 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मध्यपाषाण काल के अवशेषों के चित्र Bbc.co.uk (बीबीसी) पर
श्रेणी:मॉनमाउथ
श्रेणी:मॉनमाउथ की सड़कें